Lehenga On Rent: कानपुर की इन मार्केट्स से आप बुक करा सकती हैं किराए पर डिजाइनर लहंगा

कानपुर शहर में हैं कुछ ऐसी मार्केट्स जहां से आप भी डिजाइनर लहंगों को रेंट पर खरीद सकती हैं। इस लेख में हम आपको ऐसी मार्केट्स के बारे में पूरी जानकारी देंगे।

lehenga shop pics

कई बार हम महंगे और डिजाइनर लहंगे पहनने की चाहत तो रखते हैं, मगर उन्‍हें खरीदना हमारे बजट में नहीं होता है। ऐसे में कानपुर शहर के कुछ ऐसे बजारों की हम बात करेंगे, जहां आप रेंट पर महंगे और डिजाइनर लहंगे अपने लिए ले सकती हैं। आज हम आपको ऐसे ही कुछ मार्केट्स के बारे में बताएंगे। आने वाले दिनों में बहुत सारे फेस्टिवल्‍स आने वाले हैं और शादी के फंक्शन में जाने के लिए आपको अगर रेंट पर लहंगे चाहिए हैं, तो आप इन मार्केट्स को एक बार विजिट कर सकती हैं।

mummy lahenge wale shivala kanpur sherwanis on rent jeuhrcyru

शिवाला मार्केट

कानपुर महानगर के बिल्कुल बीचों-बीच स्थित शिवाला मार्केट सकरी गलियों में बसी हुई है। यहां आपको घर-गृहस्‍थी और फैशन-ट्रेंड्स से जुड़ा लगभग सारा सामान मिल जाएगा। इतना ही नहीं, अगर आप शादी की शॉपिंग करने के लिए सस्ती और अच्छी मार्केट तलाश रही हैं, तो शिवाला मार्केट आकर आपकी यह तलाश पुरी हो जाएगी। आपको यहां पर लहंगे की भी बहुत अच्छी शॉप्स हैं, जहां से आप न केवल नए और डिजाइनर लहंगे कम दामों में खरीद सकती हैं बल्कि आप इन दुकानों से लहंगों को रेंट पर भी ले सकती हैं। यहां पर दो के लिए केवल एक दिन का रेंट लिया जाता है। मजे की बात तो यह है कि यहां पर आपको न केवल ब्राइडल लहंगे बल्कि आपको नॉर्मल पार्टी वियर लहंगे भी रेंट में मिल जाएंगे। यहां पर लहंगों के साथ ही डिजाइनर ज्‍वेलरी भी आप रेंट पर ले सकती हैं। यह रेंट 500 रुपये से लेकर 5000 रुपये तक आपको मिल सकता है।

पी रोड मार्केट

कानपुर का पी रोड इलाका अपनी सीसामऊ मार्केट के लिए बहुत ज्यादा फेमस है। यहां भी आपको बहुत सारे शोरूम्‍स मिल जाएंगे, जहां से आप लहंगों की शॉपिंग कर सकती हैं। इतना ही नहीं आपको यहां पर बहुत सारी ऐसी शॉप्स मिलेंगी, जहां से आप रेंट पर लहंगा खरीद सकती हैं। इन शॉप्स में आपको 1000 रुपये से लेकर 10000 रुपये तक के लहंगे रेंट पर मिल जाएंगे। हां, आपको रेंट पर देने से पहले सिक्योरिटी अमाउंट देना होगा। आप चाहें तो यहां से फैंसी ज्वेलरी भी रेंट पर ले सकती हैं। इतना ही नहीं, आपके ऊपर कौन सा लहंगा अच्छा लगेगा और किसी तरह की ज्वेलरी उस पर जंचेगी, यह भी आप डमी के तौर पर देख सकती हैं।

IMG  min scaled

विद्यार्थी मार्केट

गोविंद नगर की विद्यार्थी मार्केट को भी शहर की सस्‍ती और अच्‍छी मार्केट्स में गिना जाता है। आप यहां पर कपड़ों, गहनों और फुटवियर्स की शॉपिंग कर सकती हैं। अगर आप रेंट पर लेहंगा, साड़ी या फिर पार्टी गाउन लेना चाहती हैं, तो वह भी आप खरीद सकती हैं। यहां पर आपको बहुत सारी दुकाने मिल जाएंगी, जहां से आप नए और डिजाइनर लहंगे खरीद भी सकती हैं और रेंट पर भी ले सकती हैं। आपको बता दें कि रेंट पर जो लहंगे दिए जाते हैं, वह भी आपको ड्राई क्‍लीन करके दिए जाते हैं और बिल्कुल नए जैसे ही लगते हैं। हां, जिस लहंगे का जितना अधिक रेंट होगा, उतना ही अधिक वह दिखने में अच्‍छे लगेंगे।

गुम्‍टी नं-5 मार्केट

अगर आपको हैवी डिजाइनर और ब्राइडल लहंगे चाहिए हैं, तो आपको कानपुर के गुमटी नं-5 की मार्केट आना चाहिए। यहां आपको एक से बढ़कर एक शोरूम्‍स मिल जाएंगे, जहां से आप खूबसूरत लहंगों की शॉपिंग कर सकती हैं और रेंट पर भी लहंगे ले सकती हैं। यह मार्केट कानपुर की अन्‍य मार्केट्स से महंगी है, मगर यहां आपको लोकप्रिय फैशन डिजाइनर्स मनीष मल्‍होत्रा, फाल्गुनी शेन पीकॉक, अनीता डोंगरे, सब्यसाची के डिजाइनर लहंगों की कॉपीकैट डिजाइंस भी मिल जाएंगी।

Surat Bridal Lehenga Wholesale Market

त्रिवेणी मार्केट

कानपुर के किदवई नगर इलाके की त्रिवेणी मार्केट भी रेंट पर लहंगे लेने के लिए फेमस है। यहां आपको बेशक बहुत ज्यादा डिजाइनर और स्टाइलिश स्‍टफ न मिले, मगर सस्ते रेट पर आप लहंगों को रेंट पर ले सकती हैं। अगर आप ब्राइडल लहंगों की तलाश में हैं, तो यह मार्केट आपके लिए बेस्ट रहेगी।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP