पुरानी दिल्ली दिल्लीवालों के दिल में एक खास जगह रखती है। आप पूरी दिल्ली घूम लीजिए, लेकिन पुरानी दिल्ली की व्यस्त गलियों में चलते हुए उसे निहारने का मजा है, वो आपको नहीं मिलेगा। यह टूरिस्ट्स के लिए एक अलग ही दुनिया है। यहां खाने के तमाम ऑप्शन्स हैं और इन गलियों से गुजरते हुए सब आपका मन मोहते हैं।
इन गलियों को अलग-अलग नाम से जाना जाता है। हर तरह के खाने के ऑप्शन के साथ यहां मीठा खाने वालों के लिए भी एक अलग गली है। आपको शरबत पसंद हो या फिर शाही टुकड़ा आपको पुरानी दिल्ली में हर तरह की मिठाई और डेजर्ट मिलेगा।
अब जब शाही टुकड़े की बात हो ही रही है, तो उसके लिए भी जान लीजिए कि आपको कहां आना है। एक सिंपल-सी स्वीट डिश को पुरानी दिल्ली में चखेंगे, तो कभी उसका स्वाद नहीं भूलेंगे। वैसे तो यहां एक ऐसी दुकान है, जो अपने शरबतों और शाही टुकड़े के लिए जानी जाती है मगर उसके साथ भी अन्य जगहों के बारे में जरूर जानें।
कूल प्वाइंट
शाही टुकड़ा खूब सारे घी, ढेर सारी क्रीम, नट्स और ऊपर से ढेर सारी रबड़ी से भरा होता है। जामा मस्जिद और पुरानी दिल्ली के हर कोने में एक दुकान आपको मिलेगी जहां आप इस स्वीट डिश का मजा ले सकते हैं, लेकिन इसे आज़माने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक 'कूल पॉइंट' है। इसे जेन जी की भाषा में शाही टुकड़े की जगहों का 'द ओजी' बोलें, तो गलत नहीं होगा।
यह दुकान दो दशकों से ज्यादा समय से यहां पर है और स्वादिष्ट व्यंजन परोसने का काम कर रही है। दुकानदार कोशिश करते हैं कि अपने दर्शकों की थाली में सबसे मलाईदार हिस्सा डालें, ताकि उन्हें भरपूर मजा मिल सके। इसके ऊपर खूब सारी रबड़ी डाली जाती है और फिर आपको शाही टुकड़ा सर्व किया जाता है।
अगर आप रबड़ी न डालना चाहें, तो लो इसके ऊपर आइसक्रीम्स भी डलवाते हैं। इनकी आइसक्रीम का यह मजा है कि वे लोग आइसक्रीम घर पर ही तैयार करते हैं। गर्मियों में आप आइसक्रीम के साथ शाही टुकड़ा खा सकते हैं, लेकिन सर्दियों में गर्मागर्म मलाईदार दूध और मलाई से तैयार इसे खाने का मजा लें। कूल प्वाइंट अपने बादाम मिल्क के लिए भी जाने जाते हैं और आपको बता दें कि यहां बहुत ज्यादा भीड़ लगती है।
इसे भी पढ़ें: पुरानी दिल्ली जाएं तो यह 5 स्ट्रीट फूड जरूर खाएं
चुरूवाला मारवाड़ी मिठाई
गाजर का नहीं मूंग दाल का हलवा खाना हो, तो भाई इससे अच्छी जगह आपके लिए कुछ नहीं हो सकती है। चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन से उतरते ही आपको बहुत ज्यादा दूर भी नहीं जाना है। स्टेशन के पास, आपको एक छोटी दुकान दिखेगी जिसके ऊपर बड़ा-बड़ा लिखा होगा चूरूवाला की दुकान।
यहां का हलवा और शाही टुकड़ा यदि आपने एक बार खा लिया, तो बस आप बार-बार यहीं आएंगे। ऐसा न हो कि कहीं फिर गाजर का हलवा ही भूल जाएं। एक बार खाने के बाद, आपका फिर न करेगा कि भरपूर घी में बनाया गया हलवा और मलाईदार शाही टुकड़ा फिर से चख लें।
पंडित गया प्रसाद शिव चरण
परांठे वाली गली, का नाम आपने सुना ही होगा। सारी दिल्ली से अलग यहां काफी अलग अंदाज में पराठे बनाए जाते हैं। आमतौर पर लोग पराठों को सेंकते हैं, लेकिन इस गली में पराठों को तला जाता है। जी हां, यहां इतनी भीड़ लगती है कि इस गली को पार करने में ही आपके पसीने छूट सकते हैं।
इसके अलावा, यहां एक दुकान है पंडित गया प्रसाद शिव चरण, जहां आपको सबसे बेहतरीन रबड़ी खुरचन मिलेगा। इसके साथ ही, आप मजा ले सकते हैं शाही टुकड़े का। देखिए यहां भले ही शाही टुकड़ा मिल जाए, लेकिन सबसे ज्यादा यहां पर खुरचन रबड़ी खाने आते हैं। इतना ही नहीं, यहां आपको रबड़ी पराठा भी मिल जाता है। तो फिर अगली बार यहां आएं तो रबड़ी पराठे के साथ रबड़ी खुरचन और शाही टुकड़ा खाना न भूलें।
छैना राम
क्या आपने छैना राम सिंधी हलवाई का नाम सुना है? क्या, नहीं सुना? अरे मिठाइयों की तमाम दुकानों में यह एक लोकप्रिय दुकान है। कई दशक पुरानी यह दुकान अब काफी फैंसी कर दी गई है, लेकिन यहां मिलने वाले स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद आज भी वैसा ही है। यहां बेकरी के साथ-साथ कई स्वीट डिशेज का मजा आप ले सकते हैं। वहीं, शाही टुकड़ा का जिक्र कैसे भूल सकते हैं। मलाईदार रबड़ी में डूबा हुआ शाही टुकड़ा खाकर आप भी वाहवाही करते फिरेंगे। अगर मैं ज्यादा दूर न जा पाऊं, तो इस एक दुकान में आकर अपनी फेवरेट चीजों का मजा ले लेती हूं। फतेहपुरी मस्जिद के पास चमचमाते बोर्ड में आपको यह दुकान दिखाई देगी।
इसे भी पढ़ें:दिल्ली के इस पॉश इलाके में मिलेगा सबसे सस्ता खाना, आप भी करें एक्सप्लोर
अब शाही टुकड़ा खाना हो या फिर हलवा और रबड़ी, पुरानी दिल्ली की इन जगहों को एक्सप्लोर करना न भूलें। हमें उम्मीद है कि आपको यह लेख पसंद आया होगा। इसे लाइक और शेयर करें और ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों