जब बहुत जोर की भूख लगी हो और गरमा-गरम पराठे मिल जाएं तो मजा ही आ जाता है। हालांकि, पराठे चाहे किसी भी चीज के हों, खाने का स्वाद दोगुना बढ़ा देते हैं। आप नमकीन पराठे से लेकर मीठे पराठे की कई तरह की वैरायटी ट्राई कर सकती हैं। मगर ज्यादातर महिलाएं नमकीन और प्लेन पराठे बनाना ज्यादा पसंद करती हैं क्योंकि प्लेन पराठे बनाना बहुत ही आसान है।
हालांकि, जब बात चीनी वाले मीठे पराठे की होती है, तो महिलाओं को इसे बनाने में थोड़ी परेशानी होती है क्योंकि कई बार चीनी का पराठा जल जाता है या बनने के बाद सख्त हो जाता है। अगर आपके साथ भी ऐसा ही होता है तो आज हम आपको कुछ ऐसे हैक्स बता रहे हैं, जो चीनी के पराठे को सॉफ्ट बनाए रखने में मदद कर सकते हैं।
कई बार चीनी की वजह से पराठा सख्त हो जाता है और स्वाद में कड़वा भी लगता है। अगर आपके साथ भी ऐसा ही होता है तो आप आटे में खोया डाल सकती हैं। बता दें कि खोया एक ऐसी चीज है जिससे न सिर्फ आटा सॉफ्ट हो जाएगा बल्कि स्वाद भी दोगुना बढ़ जाएगा। आप 4 पराठे के आटे में कम से कम 500 ग्राम खोया का इस्तेमाल कर सकती हैं।
अगर आप चीनी का पराठा सॉफ्ट बनाना चाहती हैं, तो आपको आटा पानी से नहीं दूध से गूंथना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि दूध से आटा काफी मुलायम गूंथता है और पराठे एकदम सॉफ्ट बनते हैं जैसे अगर आप 1 कप दूध इस्तेमाल कर रही हैं, तो आप 1/4 कप पानी का इस्तेमाल करें। साथ ही आटा गूंथने के बाद इसे 15 मिनट के लिए ढककर रखें। ऐसा करने से आटा मुलायम हो जाता है।
इसे ज़रूर पढ़ें- परफेक्ट 7 लेयर पराठा बनाने के लिए ये टिप्स अपनाएं
आप चीनी का पराठा सॉफ्ट बनाने के लिए बेकिंग सोडा इस्तेमाल कर सकती हैं क्योंकि कहा जाता है बेकिंग सोडा सोडियम बाइकार्बोनेट (sodium bicarbonate) से बनता है जो नमी और खट्टे पदार्थों से रिएक्ट कर कार्बन-डाइआक्साइड गैस निकालते हैं। जिससे खाने में बबल्स इकट्ठे हो जाते हैं और खाना स्पंजी बनता है। आप इसका इस्तेमाल पराठा बनाने के लिए भी कर सकती हैं। (कड़क पराठे को सॉफ्ट करने के 3 टिप्स)
कई महिलाओं की शिकायत होती है कि पराठे की चीनी जल जाती है और इसकी वजह से पराठा सख्त हो जाता है। अगर आपके साथ भी ऐसा भी होता है तो आप कोशिश करें कि चीनी की जगह पाउडर का इस्तेमाल करें क्योंकि पाउडर आटे में आसानी से घुल जाएगा और पराठा सॉफ्ट बनेगा। (चीनी को स्टोर करने के 3 आसान तरीके)
इसे ज़रूर पढ़ें- सुबह के नाश्ते में बनाएं ये टेस्टी और हेल्दी 'मीठा नारियल परांठा'
ये सारी ट्रिक्स आपके चीनी के पराठे को सॉफ्ट बनाए रखने में मदद कर सकती हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- (@Freepik)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।