गर्मी के समय में लोग आइसक्रीम और कोल्ड ड्रिंक का सेवन बहुत करते हैं। हालांकि हेल्थ के दृष्टिकोण से रोज-रोज बाजार वाले आइसक्रीम खाना नुकसानदेह हो सकता है। ऐसे में, आप इसके अलावा भी घर पर कुछ ठंडी चीजें बनाकर खा सकते हैं। इसके लिए दही सबसे बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। दरअसल, दही से कई प्रकार के व्यंजनों को बनाया जा सकता है। मीठे से लेकर नमकीन तक, दही कई स्वाद के लिए अहम होता है। इसकी खास बात यह है कि गर्मी के दिनों में आपके शरीर को दही से ठंडक मिल सकती है और यह पाचन के लिए भी अच्छा माना जाता है। तो चलिए आज हम आपको कुछ स्वादिष्ट व्यंजन के बारे में बताते हैं, जिन्हें आप दही से बना सकते हैं।
दही से बनाएं रायता (Raita)
रायता दही से बनने वाला एक भारतीय व्यंजन है, जिसे कटी हुई सब्जियों या फलों के साथ बनाया जाता है। यह आपको ठंडा रखने और पाचन में सहायता करने में हेल्पफुल होता है। इसके लिए आप घीया का रायता, खीरे का रायता, बूंदी का रायता, अनार का रायता आदि आप गर्मियों में बनाकर खा सकते हैं।
दही चावल (Curd Rice)
गर्मी के समय में शरीर को ठंडा रखने के लिए आप दही चावल की रेसिपी ट्राई कर सकते हैं। इसे चावल, दही, कटी हुई सब्जियां और हल्के मसालों के साथ बनाया जाता है। यह समर सीजन के लिए एकदम सही भोजन है क्योंकि यह बॉडी को हल्का, ठंडा और हाइड्रेट रखने में कारगर होता है।
कढ़ी (Kadhi)
दही से बनाए जाने वाले स्वादिष्ट व्यंजनों में कढ़ी एक टेस्टी डिश है, जिसे आप बेसन (चने का आटा) और मसालों का इस्तेमाल करके बना सकते हैं। इसमें आप चाहें तो पकौड़े को भी एड कर सकते हैं। कढ़ी-पकौड़े के साथ चावल खाने में बेहद लजीज लगता है।
लस्सी (Lassi)
लस्सी दही, पानी, बर्फ और चीनी को मिक्स करके बनाया जाने वाला एक ठंडा ड्रिंक है। यह गर्मियों के दिनों के लिए एकदम सही पेय पदार्थ है, क्योंकि यह शरीर को ठंडा, हल्का और तरोताजा रखता है।
इसे भी पढ़ें-घर पर बाजार जैसी क्रीमी लस्सी बनाने के लिए अपनाएं ये 5 सिंपल टिप्स
छाछ (Chaas)
गर्मी के दिनों में छाछ पीने का मजा ही कुछ और होता है। यह दही को मथने के बाद बनाया जाता है। इसमें पानी, नमक और जीरे का पाउडर मिला सकते हैं। छाछ में स्वाद को बढ़ाने के लिए आप इसमें पुदीने की पत्तियां भी मिला सकती हैं। यह पाचन के लिए बहुत ही लाभदायक मानी जाती है।
इसे भी पढ़ें-झटपट तैयार करें बूंदी तड़का छाछ
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image credit- Herzindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों