उत्तपम साउथ इंडियन फूड है लेकिन आप इसे अपने घर पर आसानी से सूजी और बेसन से भी बना सकती हैं। सूजी और बेसन से बना उत्तपम खाने में स्वादिष्ट तो होता ही है लेकिन ये काफी हेल्दी भी होता है। अगर आपने अभी तक अपने घर पर कभी उत्तपम नहीं बनाया और आपको साउथ इंडियन फूड पसंद है तो आप अपने घर पर आसानी से कभी भी सूजी और बेसन का उत्तपम बना सकती हैं। इसे कैसे बनाना है और इसे बनाने के लिए क्या चाहिए ये जानने के लिए आपको बता रहे हैं सूजी बेसन के उत्तपम की रेसिपी
घर पर उत्तपम बनाने के लिए आप एक बाउल में बेसन और सूजी को डालें फिर इसमें दही डालकर इसे तब तक फेंटे जब तक इसकी गुठलियां खत्म ना हो जाएं। अब इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए गाढा़ बैटर तैयार करें। बैटर को 10 -15 मिनिट के लिए ढककर दूसरी तरफ रख दें।
इस बीच आप टमाटर, शिमला मिर्च और हरी मिर्च को बारीक काट कर एक तरफ रखें
अब आप बेसन-सूजी के घोल में यह बारीक कटी हुई सब्जियां डालें और अच्छे से मिक्स करते हुए मिलाएं। अब इसमें नमक, अदरक का पेस्ट, हरा धनिया डालकर मिला लें। घोल अगर ज्यादा गाढ़ा लग रहा हो तो इसमें थोडा़ सा पानी मिला कर इसे पतला कर सकते हैं।
अब सबसे आखिर में ईनो फ्रूट साल्ट कर इसे बैटर में मिक्स कर लीजिए। बैटर को ईनो डालकर ज्यादा देर तक को फैंटना नहीं है बस मिक्स होने तक मिलाना है।
अब आप नॉनस्टिक तवा गैस पर गर्म करने के लिए रखें। तवे पर थोडा़ सा तेल डाल कर करछी से चारों ओर फैलाएं। इससे तवा चिकना हो जाएगा और उत्तपम चिपकेगा नहीं।
1 चम्मच बैटर को गरम तवे पर डालिये और चमचे से एक जैसा थोड़ा मोटा उत्तपम फैलाइये। उत्तपम के चारों ओर थोडा़ सा तेल डाल दीजिए और इसके ऊपर भी थोडा़ स तेल डाल दीजिए।
उत्तपम को ढककर 2 मिनिट के लिए मीडियम और धीमी आग पर सिकने दीजिए इसके बाद इसे पलट दीजिए।
उत्तपम नीचे से सिक चुका है इसे पलट लीजिए और दूसरी ओर से भी इसे ब्राउन चित्ती आने तक ढककर सिकने दीजिए।
उत्तपम दोनों ओर से अच्छे सिक कर तैयार हैं, इन्हें प्लेट में निकाल लीजिए और इसी तरह से सारे उत्तपम बना कर तैयार कर लीजिए. इतने बैटर में लगभग 12 उत्तपम बनकर के तैयार हो जाते हैं।
गरमा गरम उत्तपम को हरे धनिये की चटनी, टमैटो सॉस या अपनी पसंद की चटनी के साथ परोसिये और खाईये।
टिप्स- उत्तम का बैटर न बहुत ज्यादा पतला हो और न बहुत ज्यादा गाढा़ होना चाहिए। उत्तम सेकते समय आग धीमी और मीडियम ही रखें। आप अपनी पसंद अनुसार फूल गोभी, मटर, पालक या जो सब्जी आपको पसंद हो काट कर डाली जा सकती है। ईनो फ्रूट साल्ट के बदले आप 1/3 छोटी चम्मच बेकिंग सोडा भी डाल सकते हैं।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।