herzindagi
types of naan main

नान 13 तरीके के होते हैं, जानें क्या है इनमें फर्क

आप चाहे तो नान घर पर भी बना सकती हैं। नान कई तरह से बनाते हैं और नान को तवे और ओवन दोनों में बनाया जा सकता है। कुछ सब्जियां सिर्फ नान के साथ ही अच्छी लगती हैं।
Editorial
Updated:- 2019-02-25, 12:14 IST

आमतौर पर घरों में रोटी से बनाई जाती हैं और ज्यादातर लोग रोटियां ही खाना पसंद करते हैं। वहीं, नान खास मौकों पर बनती हैं। नान मैदे से बनती है और इसे तंदूर में बनाया जाता है, इसलिए इसे आमतौर पर घर पर नहीं बनाया जाता। वैसे आप चाहे तो इसे घर पर भी बना सकती हैं। घर पर नान बनाने के लिए आपके पास तंदूर या ओवन का होना जरुरी नहीं है। नान कई तरह से बनाते हैं और नान को तवे और ओवन दोनों में बनाया जा सकता है। कुछ सब्जियां सिर्फ नान के साथ ही अच्छी लगती हैं। जैसे कि पनीर टिक्का मसाला और दाल फ्राई के साथ नान ही खाने में टेस्टी लगती हैं। नॉन वेज के साथ नान ज्यादा पसंद की जाती है। आइएं जानते हैं की नान कितने तरीके के बनाई जा सकती है।

types of naan inside

इसे जरूर पढ़ें: कुकर में नान खटाई बनाने की आसान रेसिपी जानिए

सादा नान और बटर नान

नान ओवेन, तंदूर या तवा पर बनती है और इसे मैदे से बनाया जाता है। नान खमीर, मैदा, बेकिंग सोडा, दही या छाछ से मिलकर बनता है। नान विदेशों में भी खाई जाती हैं लेकिन हमारे यहां नान को ग्रेवी रेसिपीज के साथ खाया जाता है। जब सादे नान में बटर मिलाया जाता है तो इसे बटर नान कहते हैं, बटर नान सादे नान से नरम बनाता है।

पनीर नान

पनीर नान भी काफी पसंद किया जाता है। अगर आप शाकाहारी हैं तो ये आपने लिए बेस्ट आप्शन है। इसमें पनीर की स्टफिंग होती है और इसे किसी भी ग्रेवी वाली सब्जी के साथ खाया जा सकता है।

अमृतसरी नान

अमृतसरी नान की परत बहुत मोटी होती हैं और इसके ऊपर मक्खन लगाया जाता है ताकि ये खाने में सॉफ्ट लगे।

इसे जरूर पढ़ें: तवे पर अमृतसरी आलू के नान बनाने की रेसिपी जानिए

अमृतसरी चूर चूर नान

अमृतसरी चूर चूर नान जैसा कि नाम से ही पता चलता है कि यह एक ऐसा नान हैं जिसकी शुरुआत अमृतसर से हुई हैं। अमृतसरी चूर चूर नान को मक्खन के साथ परोसा जाता है।

गार्लिक नान

रेस्टोरेंट में सबसे ज्यादा सर्व होने वाली नान गार्लिक नान ही होती हैं। लहसुन के टेस्ट की वजह से ये खाने में टेस्टी लगती है। इस नान को घर पर भी आसानी के पकाया जा सकता हैं।

लच्छा नान

चूंकि ये लच्छेदार तरीके से बनाई जाती हैं और इसमें बहुत सारी परतें होती हैं इसलिए इसे लच्छा नान कहते हैं। इस नान को लोग ज्यादा पसंद करते हैं क्योंकि ये खाने में सॉफ्ट होती हैं।

भरवां नान

भरवां नान में फूलगोभी, पनीर, मेथी बहुत सारी चीजों की स्टाफिंग की जाती है इसलिए इसे भरवां नान कहते हैं।

types of naan inside

पुदिना नान

पुदीना नान बहुत सारे पुदीने से भरा होता है और इसमें पुदीना की टॉपिंग होती है। ये खाने में थोड़ा सा कड़क होता हैं और बहुत टेस्टी होता है।

आलू मटर नान

आलू मटर नान को आप बिना किसी ग्रेवी के साथ भी खा सकती हैं। पंजाबी सहित पूरे भारत में इसे बहुत पसंद किया जाता है।

ओवन बेक्ड नान

ओवन बेक्ड नान जैसा की नाम से ही पता चल रहा है इसे ओवन में बनाया जाता है इसमें तेल का कम इस्तेमाल होता है।

इसे जरूर पढ़ें: बनाएं नरम और फूली हुई रोटियां, जानें आटा गूंथने के 4 सही तरीके

प्याज नान

इस नान को बारीक कटे हुए प्याज से स्टफिंग किया जाता है। इस नान को आप ग्रेवी के साथ खा सकती हैं।

धनिया नान

धनिया नान को भी ग्रेवी से खाया जाता है और जैसा की नाम से ही पता चल रहा हैं इसमें धनिये की स्टाफिंग होती हैं।

कीमा नान

कीमा नान नॉन-वेज नान हैं। इस नान में मटन या चिकन की स्टाफिंग की जाती हैं।

Photo courtesy- (Red Star Yeast, Manjula's Kitchen, Paruls Yummy Recipes & SBS)

 


यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।