घर का खाना बनाना कहने को तो बहुत छोटा सा काम लगता है, लेकिन ये असल में काफी मेहनत भरा होता है और रोज़ाना क्या बनाया जाए और जल्दबाज़ी में भी स्वाद को कैसे बरकरार रखा जाए ये सोचना बहुत ही मुश्किल हो जाता है। कई बार हमें लगता है कि बस इंस्टेंट खाना बन जाए और हमारा काम जल्दी हो जाए। हम ऐसे में बाज़ार के मसाला पेस्ट आदि का प्रयोग करते हैं, लेकिन क्या आपने सोचा है कि ऐसा मसाला घर पर भी बनाया जा सकता है। हम बात कर रहे हैं करी मसाला या सब्जी मसाला की जिसे घर पर बनाकर आप 1 महीने तक स्टोर कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि इसे कैसे बनाया जा सकता है।
विधि-
- सबसे पहले आप पैन में दो बड़े चम्मच तेल डालें और इसमें पहले सूखे लाल मिर्च, लहसुन, अदरक डालकर पहले इसे थोड़ी देर भूनें ताकि इसे फ्राई होने का थोड़ा समय मिले। आपको ये ध्यान रखने की जरूरत है कि इसमें किसी भी सब्जी को बारीक काटने की जरूरत नहीं है। प्याज, टमाटर, अदरक, लहसुन, सूखी लाल मिर्च सभी कुछ बड़े चंक्स में काटा जा सकता है।
- एक बार अदरक और लहसुन भुन गया तो आप इस पैन में प्याज, टमाटर आदि जरूर मिलाएं। ऐसा करने के बाद आपको इसे सॉफ्ट होने तक पकाना है। आप चाहें तो ढक्कन बंद कर इसे पका सकते हैं या फिर ढक्कन खोलकर पका लीजिए, लेकिन ये ध्यान रहे कि ये सारी सामग्री सॉफ्ट हो जानी चाहिए।
- इसके बाद गैस को बंद कर लें और इसे अच्छे से ठंडा कर लें। जिन्हें लग रहा था कि हमने सब्जियों को बारीक क्यों नहीं काटा उन्हें अब यहां पता चल गया होगा कि इसे हमें बाद में पीसना है। सब्जियां पीसने के बाद हमें इन्हें दोबारा पकाना है।
- अब एक पैन में करीब 4 बड़े चम्मच तेल डालें और इसमें ये मसाला डाल दें। तेल ज्यादा इसलिए डालना है क्योंकि इस मसाले को हमें स्टोर करके रखना है। ये वैसा ही है जैसे हमें अचार बनाते समय उसे स्टोर करने के लिए ज्यादा तेल का इस्तेमाल करना होता है।
- अब आप दो मिनट तक इसे पकने दें और उसके बाद इसमें सभी सूखे मसालों को डालें। सूखे मसालों में हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर और गरम मसाला पाउडर शामिल है।
- आपको ध्यान इस बात का रखना है कि नमक इस मसाले में नहीं मिलाना है और नमक का इस्तेमाल तब ही करें जब सब्जी बनाएं। अभी हम इसे बिना नमक और बिना प्रिजर्वेटिव के ही बनाएंगे।
- इसे हमें करीब 15-20 मिनट बनाना है और इसे तब तक पकाना है जब तक मसाले में से तेल अलग से दिखने न लगे। इसे काफी अच्छे से भूनना चाहिए। अगर आप इसे ज्यादा नहीं पकाएंगे तो मसाला लंबे समय के लिए स्टोर नहीं किया जा सकता है। हमें इसे पकाने के लिए काफी ध्यान रखने की जरूरत है।
- इसके बाद इसे ठंडा होने के लिए रख दें। आपको इसे स्टोर करने के लिए बिलकुल ठंडा रखना जरूरी है। इसे जिस भी जार या कंटेनर में रख रहे हैं उसमें बिलकुल पानी नहीं होना चाहिए और इसे फ्रिज में ही स्टोर करना है।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों