मोमोज और स्प्रिंग रोल्स के लिए घर पर बनाएं रेस्तरां स्टाइल स्वीट चिली सॉस

सॉस या डिप्स कभी भी स्नैक्स या किसी बोरिंग फूड को स्वाद दे सकता है। पकौड़ी से लेकर स्प्रिंग रोल्स तक भारत में कई सारी चीजों को डिप या चटनी के साथ खाना पसंद किया जाता है।

 
sweet chilli sauce for chines food

Sweet Chilli Sauce: डिप या चटनी के साथ डिशेज खाना भारत नें विदेश नहीं बल्कि यहां के लोग सालों से अपने भोजन और स्नैक्स के साथ डिप या चटनी के साथ खाना पसंद करते हैं। किसी भी बोरिंग भोजन को डीप या सॉस टेस्टी और एक अलग स्वाद देने के लिए पर्याप्त होता है। साउथ इंडिया से लेकर नॉर्थ इंडिया में स्नैक्स को बिना चटनी या डिप के अधूरा माना जाता है। डोसा इडली के साथ दही और नारियल की चटनी हो या पकौड़ी के साथ पुदीने या धनिया की चटनी। यहां बहुत सारे डिशेज को चटनी के बगैर अधूरा माना जाता है।

इसके अलावा हमारे रसोई और फ्रिज में भी महिलाएं कई तरह की चटनी और अचार बनाकर स्टोर करती हैं। जैसे चिली गार्लिक चटनी, टोमेटो सॉस और केचप, चिली सॉस आदि। भारतीय लोग परांठे, चिप्स, नाचोस, समोसा, भजिया और पकौड़ी के साथ सॉस, चटनी और कैचप खाना पसंद करते हैं। यदि आप भी चटनी और सॉस खाने के शौकीन हैं, तो आज हम आपके लिए एक बढ़िया सॉस की रेसिपी लेकर आए हैं, जिसे इंडियन फूड्स के अलावा चाइनीज फूड्स के साथ खा सकते हैं और इसका दोगुना मजा ले सकते हैं।

कैसे बनाएं स्वीट चिली सॉस

sweet chilli sauce

  • स्वीट चिली सॉस बनाने के लिए सबसे पहले 1.5 कप पानी को एक पैन में गर्म करने के लिए रखें।
  • अब पैन में एक चम्मच बारीक कटी हुई धनिया पत्ती डालें।
  • अब कद्दूकस किया हुआ लहसुन, एक चम्मच मिर्च पाउडर, दो चम्मच चिली फ्लेक्स, 1/3 कप चीनी को डालें।
  • पानी में जब उबाल आ जाए तो उसके लिए स्लरी तैयार करें।
  • एक छोटी कटोरी में 3 चम्मच पानी और 2 चम्मच कॉर्न फ्लोर मिलाएं और उसे उबलते हुए मिश्रण में मिलाएं।
  • दो से तीन मिनट तक मिश्रण को गाढ़ा होने तक चलाएं और कटोरी में निकालकर अपने मनपसंद स्नैक्स या चावल के साथ खाएं।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP

स्वीट चिली सॉस Recipe Card

रेस्तरां स्टाइल स्वीट चिली सॉस
Her ZindagiHer ZindagiHer ZindagiHer Zindagi
  • Total Time :20 min
  • Preparation Time : 5 min
  • Cooking Time : 15 min
  • Servings : 4
  • Cooking Level : Medium
  • Course: Others
  • Calories: 175
  • Cuisine: Others
  • Author: Chanchal Singh Thakur

सामग्री

  • 1.5 कप पानी
  • एक चम्मच बारीक कटी हुई धनिया
  • एक चम्मच लहसुन
  • 1 चम्मच मिर्च पाउडर
  • 2 चिली फ्लेक्स
  • 1/3 कप चीनी
  • 2 चम्मच कॉर्न फ्लोर

विधि

  • Step 1 :

    चिली सॉस बनाने के लिए एक पैन में पानी गर्म करें और उसमें धनिया, लहसुन,  मिर्च पाउडर,  चिली फ्लेक्स और चीनी को डालें।

  • Step 2 :

    मिश्रण में उबाल आने दें, तब तक स्लरी तैयार करें।

  • Step 3 :

    अब एक कटोरी में कॉर्न फ्लोर और पानी को मिलाकर मिश्रण में मिलाएं।

  • Step 4 :

    चिली सॉस को कुछ देर पकाएं और फिर खाने के लिए सर्व करें।