पेस्तो इतली का एक लोकप्रिय सॉस है, जिसे क्रश्ड गार्लिक, यूरोपियन पाइन नट्स, नमक, बेसिल और पार्मेशन चीज़ और ऑलिव ऑयल को ब्लेंड किया जाता है। पेस्तो पास्ता एक लोकप्रिय डिश है, जो तमाम रेस्टोरेंट में मिल जाता है। क्या आपको पता है कि आप इस फैंसी सॉस को घर पर भी बना सकते हैं। इसे बनाने और स्टोर करने के टिप्स चलिए हम आपको बता दें।
पेस्तो सॉस क्या है?
पेस्तो जेनोआ, इटली में उत्पन्न हुआ था और इसे तुलसी की पत्तियां, लहसुन, पाइन नट्स, आदि से मिलाकर बनाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि शब्द "पेस्तो" वास्तव में इतालवी शब्द "पेस्तारे" से आया है, जिसका अर्थ है "कूटना" होता है। इस सॉस को भी कूटनी में पीसा जाता है, इसलिए इसे सॉस के नाम के लिए उपयोग किया गया। यह सॉस अपने हरे रंग और सुगंधित स्वाद के लिए जाना जाता है। यह पास्ता सैंडविच, पिज्जा और यहां तक कि ब्रेड के लिए डिप के रूप में भी काम आ सकता है।
पेस्तो में उपयोग की जाने वाली सामग्रियां-
- बेसिल इसमें उपयोग किए जाने वाला मेन इंग्रीडिएंट है। इसी के कारण सॉस को गहरा रंग मिलता है। सॉस की खुशबू और स्वाद बढ़ाने के लिए ताजे बेसिल का ही इस्तेमाल करें।
- लहसुन पेस्तो में तीखा और नमकीन स्वाद जोड़ता है। ताजा लहसुन की कलियों का उपयोग करना ज्यादा अच्छा है।
- पाइन नट्स पेस्तो को एक पौष्टिक और रिच स्वाद प्रदान करते हैं। कोशिश करें कि आप फ्रेश नट्स का इस्तेमाल करें, क्योंकि इसके बासी होने के कारण पेस्तो की शेल्फ लाइफ कम हो सकती है। इन्हें ढंग से स्टोर करें। आप इन्हें फ्रीजर में एक एयरटाइट कंटेनर में रखें।
- परमेसन चीज पेस्तो में एक नमकीन और क्रीमी स्वाद जोड़ता है। सॉस बनाने से ठीक पहले चीज़ को कद्दूकस करें। इसमें बचा हुआ या बासी चीज़ इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।
- ऑलिव ऑयल एक बाइंडर के रूप में कार्य करता है और पेस्टो को एक स्मूथ टेक्सचर देता है। इसके लिए शुद्ध वर्जिन ऑयल का ही इस्तेमाल करें।
पेस्तो सॉस बनाने का तरीका-
- इसके लिए बेसिल की पत्तियों को अच्छी तरह साफ करके और उसके ठंडल को हटाकर फूड प्रोसेसर या ग्राइंडर में डालें।
- इसके बाद इसमें पाइन नट्स, लहसुन और चीज़ डालकर अच्छी तरह से ग्राइंड कर लें।
- इसमें फिर थोड़ा-सा चीज़ डालकर ब्लेंड कर लें। इसके बाद ऑलिव ऑयल डालें और ग्राइंडर को स्लो स्पीड में एक बार ग्राइंड करें।
- आप इसमें आखिर में नमक और स्वाद के लिए काली मिर्च पाउडर डालकर फिर से ग्राइंड कर लें।
- आपके लिए पेस्तो सॉस डिप तैयार हैं। इसे क्रैकर्स और स्लाइस्ड ब्रेड्स के साथ सर्व करें।
पेस्तो को कैसे करें स्टोर
- अपना क्लासिक पेस्तो सॉस एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करके रखा जा सकता है। इसे स्टोर करते वक्त ऊपर से थोड़ा-सा ऑलिव ऑयल डालें और पेस्तो को हरा बनाए रखने के लिए इस्तेमाल करें। इसके बाद आप इसे फ्रिज में रख सकते हैं।
- आप पेस्तो सॉस को सील्ड बैग में भी स्टोर करके रख सकते हैं। इसके लिए वैक्यूम बैग में इसे स्टोर करें और एयर को निकाल दें। इस तरह से इसे फ्रिज में महीनों के लिए रखा जा सकता है।
- घर में बने पेस्तो सॉस को आइस क्यूब ट्रे में डालें और इसे फ्रिज में जमाने के लिए रख दें। इसे आप फ्रीजर बैग में ट्रांसफर करके रख सकते हैं। इसके बाद जब भी जरूरत हो, तो इसे इस्तेमाल करें।
अब आप भी इस सॉस को घर पर बनाएं और इसे लंबे समय तक के लिए स्टोर करके रख लें। हमें उम्मीद है यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसे लाइक और शेयर करें और ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों