herzindagi
kesar badam thandai recipe

ऐसे बनाई जाती हैं घर में 10 मिनट में केसरिया बादाम ठंडाई

होली फेस्टिवल हो और वो केसरिया बादाम ठंडाई के बिना सेलिब्रेट किया जाए भला ऐसा कैसे हो सकता है। घर में सिर्फ 10 मिनट में केसरिया बादाम ठंडाई बनाई जा सकती है।
Her Zindagi Editorial
Updated:- 2018-10-30, 18:40 IST

होली फेस्टिवल हो और वो केसरिया बादाम ठंडाई के बिना सेलिब्रेट किया जाए भला ऐसा कैसे हो सकता है। घर में सिर्फ 10 मिनट में केसरिया बादाम ठंडाई बनाई जा सकती है। 

होली फेस्टिवल पर अगर मिठाइयों के साथ कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं तो यह ड्रिंक जरूर ट्राई करें। ये ड्रिंक  ऐसी हैं जिन्हें पीने के बाद आप हर होली केसरिया बादाम ठंडाई को अपनी सेलिब्रेशन लिस्ट में जरूर शामिल करना चाहेंगी। 

इस साल 2 मार्च को होली मनाई जाएंगी और 1 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा। होली फेस्टिवल का अपना ही एक अलग मजा है। आप अपने दोस्तों और फैमली के साथ रंग वाली होली खेलती हैं और साथ ही जमकर दही भल्ले से लेकर छोले भटूरे और तमाम मिठाइयों का मजा लेती हैं। होली फेस्टिवल पर ढेर सारे ऐसे ही कितने पकवान बनाएं जाते हैं जिनको हम आपनी फैमली के साथ बैठकर खाना एंजॉय करते हैं।  होली पर बनने वाले अन्य व्यंजन के साथ यदि आप केसरिया बादाम ठंडाई बना लेती हैं तो आप इसके मजे को दुगुना कर सकती हैं तो चलिए जानते हैं कि घर में 10 मिनट में केसरिया बादाम ठंडाई कैसे बनाई जाती है। 

kesar badam thandai recipe inside

क्या-क्या चाहिए केसरिया बादाम ठंडाई बनाने के लिए? 

  • थोड़े से बादाम 
  • 2 से 3 इलायची
  • थोड़ी सी सौंफ 
  • थोड़ा सा बारिक केसर 
  • थोड़े से खरबूजे के बीज
  • 5 से 6 गुलाब की पंखुडी 
  • एक कप दूध 
  • आधा कप पानी 
  • स्वादानुसार चीनी 
  • एक चम्मच साबुत काली मिर्च
  • एक चम्मच खस खस

Read more: इस होली मिठाई के साथ जरूर ट्राई करें ये 6 ड्रिंक्स

kesar badam thandai recipe inside

ऐसे बनती है केसरिया बादाम ठंडाई 

  • सबसे पहले एक बड़ा बर्तन लें और उसमें पानी और चीनी को डाल कर अच्छे से उबाल लें। 
  • अब इसे 5 मिनट तक अच्छे से उबलने दें और उसके बाद इसे ठंडा कर लें।
  • इसके बाद खरबूजे के बीज, सौंफ, काली मिर्च, इलायची के दाने, बादाम और खस खस को भिगो कर एक घंटे के लिए रख दें।
  • इसके बाद में उसमें से अतिरिक्त पानी को निकाल लें और बादाम का छिलका उतार लें।
  • इसके बाद सभी चीजो को चीनी के घोल के साथ बारीक पीस लें।
  • अब इस मिश्रण को मलमल के कपडे में डाल कर छान लें और अब इसमें से जो मिश्रण निकला हो उसे दूध में मिला दें। 
  • अब आप इसमें इलायची पाउडर को भी मिक्स कर लें। 

अब आप इसे फ्रिज़ में रख दें। कुछ टाइम बाद फ्रिज़ में से ठंडाई निकाल कर इसके ऊपर से केसर डाल दें। अब आपकी केसरिया बादाम ठंडाई तैयार है। आप इसे दही भल्ले, गुजिया या फिर किसी भी मिठाई के साथ सर्व कर सकती हैं। 

Tips 

केसरिया बादाम ठंडाई के मजे को दुगुना करने के लिए आप इसे ठंडे-ठंडे गिलास में सर्व करें और इसे ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करके पीएं और पिलायें।

आप इसे फ्रिज़ में 5 से 6 दिनों के लिए स्टोर करके भी रख सकती हैं। 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।