herzindagi
history of soan papdi

त्यौहारों पर मिठास घोलने वाली सोन पापड़ी आखिर कहां से आई? जानें रोचक तथ्य

सोन पापड़ी भारतीयों की फेवरेट स्वीट डिश है, लेकिन यह डिश फेवरेट कैसे बनी और किसे त्यौहारों पर सोन पापड़ी बनाने का पहला ख्याल आया? आइए जानते हैं सोन पापड़ी बनने के पीछे की कहानी-&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2023-08-11, 15:27 IST

त्यौहार चाहे कोई भी हो....हम भारतीय बिना मिठाई के रह ही नहीं सकते हैं। फिर चाहे बात जलेबी से लेकर गुलाब जामुन की हो या रबड़ी से लेकर सोन पापड़ी की, हमें कुछ न कुछ मीठा चाहिए ही होता है। मगर दिवाली, होली जैसे त्यौहारों पर सोन पापड़ी काफी पसंद की जाती है। 

पर क्या आपके मन में कभी यह ख्याल जरूर आया है कि आखिर सोन पापड़ी कहां से आई? यह कैसे हमारे त्यौहार का हिस्सा बनी? तो आइए आपके इस सवाल का जवाब देते हैं और आपको बताते हैं कि क्या है इसकी कहानी।  

क्या है सोन पापड़ी का इतिहास? 

what is the history of soan papdi

कहा जाता है कि सोन पापड़ी को पतीसा, सोहन पापड़ी, सोन पापड़ी या सोहन हलवा के नाम से भी जाना जाता है। हालांकि, इसके अस्तित्व की कहानी ज्यादा स्पष्ट नहीं हैं, लेकिन कहा जाता है कि इस मिठाई को बनाने की शुरुआत  महाराष्ट्र के पश्चिमी राज्यों से हुई थी। 

सबसे पहले सोन पापड़ी को महाराष्ट्र के लोगों ने तैयार किया गया था। फिर धीरे-धीरे गुजरात, पंजाब और राजस्थान जैसे राज्यों में बनाई जाने लगी थी। (खाने में लगाएं राजस्थानी अचार का तड़का)

इसे जरूर पढ़ें- क्या आप जानते हैं स्वाद से भरे चटपटे पकौड़े की शुरुआत कहां से हुई? जानें इतिहास

सोन पापड़ी भारत के उत्तरी राज्यों में हुई लोकप्रिय 

Which city is famous for soan papdi in India

बेसन और मैदा से तैयार बनने वाली यह मिठाई महाराष्ट्र से निकलकर भारत के उत्तरी राज्यों में खाई जाने लगी थी। इसमें चाशनी का और पिस्ता का तड़का लगाया जाने लगा। उत्तर भारत के कई लोगों ने इसमें भुने हुए आटा और बटर का इस्तेमालकिया। 

सोनपापड़ी में भूने हुए बेसन और खरबूज के बीजों का मिश्रण इसे अलग ही टेस्ट देता है। कहा जाता है कि सोन पापड़ी दुनिया की कई मशहूर मिठाइयों से मिलती-जुलती है, जिसमें तुर्की का पिस्मानिये मिठाई का नाम शामिल है। 

सोन पापड़ी के लिए कौन-सा जगह फेमस है? 

वैसे तो हर जगह की सोन पापड़ी फेमस है। पर अगर हम बिहार की तरफ जाएं, तो  बक्सर और मुंगेर की सोन पापड़ी काफी स्वादिष्ट होती है| बक्सर और मुंगेर शहरों की खासियत है कि सोन पापड़ी चीनी, बेसन और घी को मिलाकर बनाई जाती है। इसके अलावा, दिल्ली में हीरा स्वीट्स, हल्दीराम जैसे ब्रांड की मिठाई खरीदना बेस्ट रहेगा। 

सोन पापड़ी बनाने के लिए जरूरी चीजें

Which city is famous for soan papdi

  • चीनी-2 कप 
  • मैदा- 1 कप
  • बेसन- 1 कप 
  • घी- 1 कप
  • दूध- 2 चम्मच 
  • पानी- 1 कप 
  • इलायची पाउडर- 1 छोटा चम्मच
  • पिस्ता-बादाम- 3 बड़ा चम्मच (बारीक कटा हुआ) 

इसे जरूर पढ़ें- बची हुई सोन पापड़ी मिठाई से आप भी बनाएं ये शानदार रेसिपीज

सोन पापड़ी बनाने की विधि

  • सोन पापड़ी बनाने के लिए सबसे पहले मीडियम आंच में एक पैन में घी गर्म करें और फिर उसमें मैदा व बेसन मिलाकर सुनहरा होने तक भूनें।  
  • जब ये मिश्रण सुनहरा हो जाए तो गैस बंद कर इसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें। (चाशनी बनाने के लिए अपनाएं ये 5 हैक्स)
  • अब मीडियम आंच में एक दूसरे पैन में दूध, पानी और चीनी मिलाकर चाशनी बनाने के लिए रखें।
  • इसे उबालकर 2 तार की चाशनी बना लें।
  • अब चाशनी को भुने हुए मिश्रण में मिला लें और इसे 10 मिनट तक अच्छी तरह से गूंदें।
  • इसके बाद एक थाली पर थोड़ा सा घी लगाएं और इस मिश्रण को समान रूप से थाली पर फैला दें और ऊपर से बादाम और पिस्ता लगा दें।

अगर आपको ये लेख अच्छा लगा तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- (@Freepik) 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।