अगर आप फिश वाली डिशेज की दीवानी हैं, लेकिन ये नहीं जानतीं कि कौन सी फिश आपको खानी चाहिए और उसे कैसे खरीदना चाहिए तो हमेशा की तरह हम आपकी मदद करेंगे। हमने फिश की कुछ टाइप्स के बारे में बताया है और फिश खरीदने से जुड़े टिप्स भी आपको बता रहे हैं ताकि बाजार में मछली बेचने वालों के हाथों आप ठगी ना जाएं-
रोहू: रोहू मछली नदियों में पाई जाती है। यह सिल्वर कलर की बड़ी सी मछली होती है, जिसे आम तौर पर भारत में खाया जाता है, विशेष रूप से भोजपुर में इसे काफी ज्यादा पसंद किया जाता है।
कटला: कटला मछली भी आमतौर पर नदियों और झीलों में पाई जाती है, वहीं Mrigal carp एक मात्र ऐसी मछली है, जो कावेरी के पानी में पाई जाती है।
हिल्सा: यह मछली पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, त्रिपुरा, असम और आंध्र प्रदेश में विशेष रूप से खाई जाती है।
पुलसा मछली: गोदावरी नदी के पानी में पाई जाने वाली ये मछली ज्यादातर आंध्र प्रदेश में पाई जाती है। इसका स्वाद काफी अच्छा होता है। भारत में पाई जाने वाली यह अन्य फिश की तुलना में काफी महंगी होती है।
ट्राउट: ये मछलियां सालमन टाइप की ही होती हैं और ये भारत के हिमालय वाले क्षेत्र में पाई जाती हैं। रेनबो ट्राउट के बारे में एक खास बात आपको जरूर जाननी चाहिए और वह यह इन मछलियों को पकड़ने के लिए राज्य सरकार से इजाजत लेने की जरूरत होती है। इसीलिए आप यहां फिशिंग के लिए तो जा सकते हैं, लेकिन मछली पकड़ने के तुरंत बाद आपको उसे छोड़ देना होगा।
इसे जरूर पढ़ें: अगर मछली खाना है पसंद तो ऐसे करें उसे अपने डाइट रुटीन में शामिल
नेथिली: यह एक छोटी प्रजाति की मछली होती है, जिसे अक्सर टूना जैसी बड़ी फिश पकड़ने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। कोकोनट मिल्क के साथ बनी ये मछली काफी टेस्टी लगती है।
रावस: महाराष्ट्र और गुजरात में पाई जाने वाली ये मछली उथले मटमैले पानी में और समुद्री तटों पर पाई जाती है। महिलाओं को तो इसका स्वाद अच्छा लगता ही है, शेफ्स भी इसकी डिश बनाना खूब पसंद करते हैं।
पॉम्फ्रेट: भारतीय और पैसिफिक ओशन में पाई जाने वाली ये मछली बटरफिश प्रजाति की है और फिश खाने वालों के लिए खाने का एक अहम स्रोत है।
सुरमई: यह मछली इंडियन ओशन में पाई जाती है। भारत में इस मछली का स्वाद काफी ज्यादा पसंद किया जाता है।
बॉम्बे डक: यह एक लिजार्डफिश होती है, जो इंडो पैसिकिफ के पानी में पाई जाती है। हालांकि यह दिखने में थोड़ी अलग होती है, लेकिन यह महाराष्ट्र में काफी ज्यादा पॉपुलर है।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।