हर पार्टी, हर शादी, हर खास मौके की जान नान होती है। भारत में तो हर जगह ये काफी लोकप्रिय है। खास तौर पर नॉर्थ इंडिया में तो इसके दीवाने काफी ज्यादा हैं। पर कई लोगों की शिकायत होती है कि घर में होटल जैसी अच्छी नान नहीं बन पाती। तो चलिए जानते हैं आज नान की खास रेसिपी। जिसे आप आसानी से घर पर बना सकती हैं। इस रेसिपी में ओवन में नान बनाने का तरीका और बिना ओवन के बनाने का तरीका दोनों दिए हुए हैं।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
ये नान बिलकुल वैसी ही बनेगी जैसी होटल में मिलती है। बस इसमें समय थोड़ा ज्यादा लग सकता है। आप चाहें तो इसका आटा रात में बना कर रख सकती हैं।
सबसे पहले एक बर्तन में आटा और नमक को मिलाकर रख लें। अभी 1 चम्मच नमक काफी होगा।
अब एक स्टील के बर्तन में खमीर और शक्कर मिलाकर गुनगुने पानी में डालकर रख दें, इसे 5-10 मिनट रखा रहने दें।
जब खमीर उठने लगे तो उसे दूध, दही और थोड़े से तेल के साथ मिला लें। इसे अच्छे से चलाएं और इसमें आटे और नमक का मिक्सचर मिलाएं। थोड़ा आटा बचा लें अगर बैटर ज्यादा पतला हो गया तो काम आएगा।
इसी के साथ, ग्रेट की हुई लहसुन की कलियां भी डालें। इसे अपने हिसाब से डालें। बहुत ज्यादा भी नहीं बहुत कम भी नहीं। जब ये मिल जाए तो इसमें धीरे-धीरे बचा हुआ आटा मिलाएं। गुंथा हुआ आटा बहुत चिपचिपा नहीं होना चाहिए।
अब आटे को एक ऐसे बर्तन में ट्रांसफर कर लें जिसमें ग्रीस लगा कर रखा हो। अब इसे कपड़े से ढक कर रख दें और इसे कम से कम 1 घंटे के लिए छोड़ दें।
अब इस आटे को अपने हाथों में तेल लगाकर डिवाइड करें और पेड़े बना लें। इसे भी से कपड़े से ढक कर 10-15 मिनट के लिए रख दें।
अब 3 चम्मच बटर में बचे हुए ग्रेटेड लहसुन और थोड़ी सी कटी हुई हरी धनिया डालें। ताकि नान के लिए गार्लिक बटर तैयार हो सके।
अब अपना तंदूर ओवन तैयार रखें और तेल लगाकर इस नान को फैलाएं। ये पराठे या रोटी की तरह नहीं फैलेगी बल्कि जैसा शेप आप होटल में देखती हैं वैसी बनेगी। इसे तेल की मदद से तंदूर ओवन में चिपकाएं और सेकें।
अगर ओवन नहीं है तो आप पैन का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। पर ध्यान रहे ये लोहे का हो और इसमें ठीक से तेल या बटर लगा लें। पैन में सेकते समय इसे ऊपर से ढक भी सकती हैं।
अब इसे एक तरफ से पकाने के बाद इसे पलट लें और पकी हुई तरफ में गार्लिक बटर लगाएं। ऐसा ही दूसरी तरफ भी करें। आपकी गर्म नान तैयार है। आप इसे तभी सेकें जब ये खानी हो।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।