क्या गुड़ से मोटापा बढ़ता है, जानें क्या है सच

आज हम आपको गुड़ के लाभ बताएंगे और साथ ही ये भी बताएंगे की गुड़ से मोटापा बढ़ता है या कम होता हैं। तो आइएं जानते हैं गुड़ के फायदों के बारे में।

Jaggery main

गुड़ आपकी सेहत के लिए सबसे अच्छा है। खाने की सबसे बेहतर चीजों में से एक है गुड़, जो आपकी हेल्थ सही रखती है। गुड़ ज्यादातर लोगों को पसंद होता है और लोग इसे चाव से खाते हैं। गुड़ गन्ने के रस से बनती हैं। गुड़ में विटमिन ए और विटमिन बी की भरपूर मात्रा होती है। गुड़ में आयरन, पोटैशियम, गंधक, फास्फोरस और कैल्शियम आदि तत्व पूरी मात्रा में होते हैं। आज हम आपको गुड़ के लाभ बताएंगे और साथ ही ये भी बताएंगे की गुड़ से मोटापा बढ़ता है या कम होता हैं। गुड़ के कई ऐसे फायदे हैं जिन्हें जानकर आप हैरान हो जाएंगे। तो आइएं जानते हैं गुड़ के फायदों के बारे में।

Jaggery inside

  • गुड़ ढेर सारे पोषक तत्वों से भरपूर होता हैं। इससे शरीर मेटाबॉलिज्म का बढ़ता है। गुड़ खाने से एनर्जी भी बढ़ती हैं। लेकिन क्या आपको पता हैं की रोजाना गुड़ खाने से वजन बढ़ सकता है।
  • अगर आप डायटिंग कर रही हैं और वेट लॉस प्लान फॉलो कर रही हैं तो आपके लिए गुड़ बिल्कुल भी अच्छा नहीं है। थोड़ी सी मात्रा में गुड़ खाने से कोई नुकसान नहीं होता लेकिन ज्यादा गुड़ खाने से वेट बढ़ सकता हैं। क्योंकि गुड़ में कैलोरीज ज्यादा होती हैं। गुड़ में शर्करा और कार्बोहाइड्रेट्स की मात्रा भी बहुत ज्यादा होती है।
  • गुड़ में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता हैं, जो पाचन क्रिया में मदद करता है। अगर किसी इंसान की पाचन क्रिया मजबूत होगी तो उसका वजन सामान्य रूप से बढ़ेगा ही, घटेगा नहीं। क्योंकि अपच और अन्य पाचन संबंधी समस्याओं के कारण आमतौर पर लोगों का वजन घटता हैं। खाना सही से नहीं पचने के कारण वो शरीर को नहीं लग पाता। पाचन संबंधी समस्याएं होने पर आप कुछ भी खाएं आपके स्वास्थ्य में सुधार नहीं होता। गुड़ पाचन तंत्र को शुद्ध करता है और स्वस्थ पाचन प्रक्रिया बढ़ता है।
  • गुड़ और चीनी दोनों गन्ने के रस से बनते हैं, लेकिन गुड़ को चीनी से बेहतर माना जाता है। क्योंकि चीनी बनने के दौरान उसके महत्वपूर्ण तत्त्व जैसे की पोटैशियम, गंधक, आयरन, कैल्शियम और फास्फोरस आदि नष्ट हो जाते हैं। वैसे गुड़ कई पोषक तत्वों होने के बाद भी कहीं ना कहीं यह मीठा होता हैं जिस वजह से इसे खाने पर शरीर में शुगर का लेवल बढ़ सकता है। इसलिए हमेशा ज्यादा गुड़ खाने से बचना चाहिए।
  • गुड़ में काफी मात्रा में आयरन होता है जो खून को शुद्ध करने में भी मदद करता है। गुड़ खून में हीमोग्लोबिन स्तर को बढ़ाता है। गुड़ खाने से खून साफ होता हैं और शरीर में खून से विषाक्त तत्वों को हटने में मदद मिलती हैं। जिससे आपको प्रभावी तरीके से वजन बढ़ाने में मदद मिलती है।अगर घर पर गुड़ खत्‍म हो गया है तो आप ऑनलाइन भी मंगवा सकती हैं। 900 ग्राम गुड़ का मार्किट प्राइस 100 रुपये है, लेकिन इसे आप यहां से 90 रुपये में खरीद सकती हैं

Jaggery inside

इसे जरूर पढ़ें: वेटलॉस में मुश्किल खड़ी कर सकते हैं ये 5 प्रोटीन से भरपूर आहार, बढ़ा सकते हैं वजन

  • गुड़ में मौजूद पोटेशियम की मात्रा शरीर में पानी की मात्रा को बनाए रखने में मदद करती है। यह खनिज मांसपेशियों के निर्माण में मदद करता है। इससे वजन बढ़ाने में मदद मिलती है।
  • अगर आप मोटे हैं तो इस बात का ध्यान रखें की रोजाना सिर्फ दो चम्मच गुड़ ही खाएं। क्योंकि ज्यादा गुड़ खाने से आपका वजन बढ़ सकता है। डायबिटीज के मरीजों को गुड़ खाने से बचना चाहिए।

लेकिन कुछ मामलों में अगर गुड़ को बहुत थोड़ी मात्रा में खाया जाए तो इससे वजन कम भी होता हैं क्योंकि गुड़ में पोटेशियम की मात्रा अधिक होने के कारण यह नैचुरल स्वीटनर आपके शरीर में इलेक्ट्रोलाइटिक संतुलन बनाए रखने में मदद करता है। जिस वजह से वेट घटाने में मदद मिलती है। गुड़ फैट बर्न करने में भी मदद करता है।

Photo courtesy- (Pinterest, Foodnetindia, Health Jade & Favzon)

Recommended Video

Embed Code:


HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP