Achari Paratha: नाश्ते में प्लेन की जगह बना सकते हैं अचार के मसाले वाला चटपटा पराठा, चाय के साथ करें ट्राई

Breakfast Recipe: नाश्ते में रोजाना बच्चों के लिए कुछ नया बना पाना बहुत मुश्किल हो जाता है। ऐसे में आप सिंपल पराठे को ही चटपटा बना सकती हैं।

achari paratha easy recipe

मां के हाथों से बना खाना हम सभी को खाना पसंद होता है। वहीं रोजाना कुछ नया बना पाना किसी के लिए मुमकिन नहीं होता है। बच्चों को हम स्वाद के चक्कर में रोजाना ऐसे ही कुछ भी खाने को नहीं दे सकते हैं। बच्चों को पराठा खाना बहुत पसंद होता है और इसे हम भी अक्सर चाय के साथ खाना पसंद करते हैं।

नाश्ते के लिए सिंपल पराठे की जगह पर आप चटपटे स्वाद वाला अचारी पराठा बना सकते हैं। तो आइये जानते हैं घर पर चाय के साथ में खाने वाले चटपटे अचारी पराठे को बनाने की पूरी विधि-

अचारी पराठा कैसे बनाए?

rolling pin

  • सबसे पहले पारात में आटा डालकर इसमें थोड़ा सा नमक और जरूरत अनुसार पानी मिलाकर गूंद लें। आटे को सॉफ्ट रखने के लिए आप 2 से 3 चम्मच वेजिटेबल ऑयली भी मिला सकती हैं। अब इसके पराठे लायक पेड़े तैयार कर लें। आटे की गेंद के जैसे दिखने वाले गोल पेड़े तैयार करें।
  • आटे के इन पेड़ों को बेलन की मदद से रोल कर लें। रोल करने के बाद आप इसमें अचार के मसाले को डालें। इसके साथ में आप लाल मिर्च, नमक, अजवाइन, काली मिर्च, कलौंजी फैलाते हुए डालें। इनकी मात्रा आप अपने स्वाद अनुसार ही चुनें।
  • इसके बाद रोल किए हुए आटे के पेड़े को फोल्ड कर लें। अक्सर हम पराठे की शेप फोल्ड करने के बाद त्रिकोणी यानी ट्रायंगल रखना पसंद करते हैं। अब सूखा हुआ आटा लगाकर बेलन की मदद से पराठे को बेल लें।
  • अब तेज फ्लेम पर तवा रख दें और तवे पर घी या तेल को फैलाते हुए डाल दें। बेली हुई आटे के पराठे को तवे पर चढ़ा दें। मीडियम आंच पर पराठे को दोनों तरफ से पका लें। अब एक तरफ घी लगाकर पराठे को फ्री करें।
  • पकने के बाद पराठे में बटर और धनिया डालकर गार्निशिंग कर सकती हैं। इस पराठे को आप दही या चटनी के साथ में गार्निश कर सकती हैं। इसके आलावा आप चाय के साथ भी इस पराठे का लुत्फ उठा सकती हैं।
achari paratha

अगर आपको अचारी पराठा बनाने की आसान रेसिपी पसंद आई हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

इसे भी पढ़ें:आलू में डालें घर पर बना यह 1 मसाला, बोरिंग से पराठों में आ जाएगी जान

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP

Achari Paratha Recipe Recipe Card

अचारी पराठा बनाने की विधि
Her ZindagiHer ZindagiHer ZindagiHer Zindagi
  • Total Time :20 min
  • Preparation Time : 10 min
  • Cooking Time : 10 min
  • Servings : 4
  • Cooking Level : Medium
  • Course: Breakfast
  • Calories: 150
  • Cuisine: Indian
  • Author: Samridhi Breja

सामग्री

  • 3 से 4 कप गेंहू का आटा
  • अजवाइन
  • स्वाद अनुसार नमक
  • वेजिटेबल ऑयल
  • लाल मिर्च
  • काली मिर्च
  • कलौंजी
  • आम का अचार
  • घी

विधि

  • Step 1 :

    सबसे पहले पराठे के लिए आटे को गूंद लें।

  • Step 2 :

    आटे के पेड़े बनाकर रोल करें और इसमें स्वाद अनुसार लाल मिर्च, नमक, अजवाइन और अन्य मसाले मिला लें।

  • Step 3 :

    गर्म तवे पर बेले हुए आटे के पराठे डालें और मीडियम आंच में पकने दें।

  • Step 4 :

    गार्निशिंग करने के लिए आप दही, चटनी, बटर और धनिया इस्तेमाल कर सकती हैं।

  • Step 5 :

    आप इसे चाय के साथ में खा सकती हैं। लीजिये आपका अचारी पराठा खाने के लिए तैयार है।