herzindagi
thug life coolie suriya 44 thalapathy 69 most awaited tamil movies in 2025

‘कुली’ से लेकर ‘ठग लाइफ’ तक, साल 2025 में पर्दे पर तहलका मचाने वाली हैं ये तमिल फिल्में

Most Awaited Tamil Movies in 2025: साल 2025 में कई बड़ी तमिल फिल्म रिलीज होने वाली हैं। इस लिस्ट में रजनीकांत की 'कुली' से लेकर प्रभास की 'सालार पार्ट-2' भी शामिल है। आइए जानें, साल 2025 की मोस्ट अवेटेड तमिल फिल्मों के बारे में...
Editorial
Updated:- 2025-01-02, 18:37 IST

Tamil Movies Releasing in 2025: साल 2025 में कई धमाकेदार फिल्में रिलीज होने वाली हैं। फैंस को इन फिल्मों का बेताबी से इंतजार है। इसी तरह इस साल कई तमिल फिल्में बड़े पर्दे पर धमाका मचाने वाली हैं। पिछले कुछ सालों में साउथ की फिल्मों ने पूरे भारत में खूब नाम कमाया है। पुष्पा 2: द रूल की जबरदस्त हिट और यहां तक कि देवरा: पार्ट 1 की लोकप्रियता के साथ, लोग आगे की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस साल कई मच अवेटेड तमिल फिल्में रिलीज होने वाली हैं। 

इस लिस्ट में राम चरण की ‘गेम चेंजर’ से लेकर कमल हासन की ‘ठग लाइफ’ तक शामिल है। इसके अलावा भी इसमें कई बड़े नाम हैं। आइए जानें साल 2025 की मच अवेटेड तमिल फिल्मों के बारे में...

यह भी देखें- OTT Series To Watch in 2025: साल 2025 में तहलका मचाएंगी ये वेब सीरीज, तीसरी वाली का फैंस कर रहे हैं बेताबी से इंतजार

विदामुयार्ची 

Vidamuyarchi

अजित कुमार की फिल्म विदामुयार्ची इस साल बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है। यह 2025 की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है। हालांकि, अब तक इसकी रिलीज डेट सामने नहीं आई है। इस फिल्म में अजित कुमार के साथ तृषा कृष्णन और संजय दत्त भी नजर आने वाले हैं। 

गेम चेंजर

राम चरण की फिल्म गेम चेंजर का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में पहली बार राम चरण और कियारा आडवाणी साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म में एक्टर आईएएस अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं, कियारा उनकी प्रेमिका बनकर सभी का दिल जीतने वाली हैं। फिल्म गेम चेंजर 10 जनवरी, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। 

ठग लाइफ 

thug life

दिग्गज एक्टर कमल हासन की फिल्म ठग लाइफ भी इसी साल रिलीज होगी। फिल्म 5 जून, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। कमल हासन की इस मच अवेटेड फिल्म में ऐश्वर्या लक्ष्मी, जोजु जियोर्ज, अली फजल, पंकज त्रिपाठी और सान्या मल्होत्रा से कई बड़े कलाकार नजर आने वाले हैं। 

थलापति 69 

थलापति विजय की फिल्म भी इस लिस्ट में शामिल है। मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘थलापति 69’ इसी साल 2025 में रिलीज होने वाली है। थलापति विजय के साथ फिल्म में पूजा हेगड़े और बॉबी देओल भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। 

कुली 

सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म कुली भी इसी साल रिलीज होगी। ये साल 2025 की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक मानी जा रही है। इस फिल्म में नागार्जुन अक्किनेनी और सिवाकार्तिकेयन भी अहम किरदार में दिखने वाले हैं। 

सालार पार्ट-2

Salaar Part-2

प्रभास और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म सालार 2 भी इस लिस्ट में है। इस फिल्म का पार्ट वन साल 2023 में रिलीज हुआ था। हालांकि, फिल्म किस डेट पर रिलीज होगी, इसको लेकर मेकर्स ने अब तक कोई जानकारी साझा नहीं की है।

यह भी देखें- Friday OTT releases (January 3 2025): JioCinema, Netflix, Disney+ Hotstar पर जनवरी के पहले हफ्ते में रिलीज होंगी ये 7 फिल्में और शोज

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit:IMDb/youtube

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।