Films Based On Indian Legends: इन दिनों विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। फिल्म को लेकर काफी क्रेज बना हुआ है। विक्की कौशल की फिल्म छावा को इस साल की सबसे बड़ी हिट भी माना जा रहा है। यह ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म शिवाजी महाराज के बेटे संभाजी महाराज पर आधारित है। फिल्म में उनकी शौर्य गाथा बयां की गई है। फिल्म को ऑडियंस का बहुत ही अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इससे पहले भी भारतीय लीजेंड्स पर कई ऐसी फिल्में बन चुकी हैं, जिन्हें दर्शकों ने खूब प्यार दिया। इन फिल्मों में भारतीय शूरवीरों की वीरता को दिखाया गया है। अगर आप भी भारतीय शूरवीरों की कहानी देखने में दिलचस्पी रखते हैं, तो आपको भारतीय लीजेंड्स पर बनी 5 फिल्में जरूर देखनी चाहिए, जो ओटीटी पर भी मौजूद हैं।
यह भी देखें- 'छावा' को औरंगजेब की सेना से गिरफ्तार कराने वाले, स्वराज्य के गद्दार गणोजी और कान्होजी शिर्के कौन थे?
तानाजी: द अनसंग वॉरियर
अगर आपको छावा पसंद आ रही है, तो आपको तानाजी: द अनसंग वॉरियर भी जरूर देखनी चाहिए। इस फिल्म में अजय देवगन ने बहादुर सेनापति तानाजी मालुसरे का रोल किया है। तानाजी ने मुगलों से कोंढाणा किले को हासिल किया था। वहीं, फिल्म में सैफ अली खान ने भी बहुत शानदार एक्टिंग की है। उन्होंने विलेन का किरदार निभाया है। सैफ ने फिल्म में उदयभान का किरदार निभाया है। इसे आप ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉट स्टार पर देख सकते हैं।
बाजीराव मस्तानी
बाजीराव मस्तानी एक मास्टरपीस है। संजय लीला भंसाली की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। पेशवा बाजीराव की कहानी पर बनी इस फिल्म में उनकी लव लाइफ को भी दिखाया गया है। फिल्म में पेशवा बाजीराव और मस्तानी के लव एंगल पर काफी फोकस किया गया है। कुल मिलाकर कहानी आपको बहुत पसंद आएगी। बाजीराव मस्तानी फिल्म आप ओटीटी के प्लेटफॉर्म अमेजॉन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
द लीजेंड्स ऑफ भगत सिंह
शूरवीर भगत सिंह का नाम सुनते ही करोड़ों भारतीय का सीना गर्व से फूल जाता है। स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह की वीरता की कहानी को विस्तार से देखने के लिए आप द लीजेंड्स ऑफ भगत सिंह देख सकते हैं। फिल्म में भगत सिंह के क्रांतिकारी आदर्शों, ब्रिटिश उत्पीड़न के खिलाफ उनकी लड़ाई को दिखाया गया है। इसे आप ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
अशोका
सम्राट अशोक पर आधारिक फिल्म अशोका शानदार है। शाहरुख खान ने फिल्म में सम्राट अशोक की भूमिका निभाई है। कहानी में सम्राट अशोक के भयंकर योद्धा से एक दयालु शासक बनने के सफर को दिखाया गया है। ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर अवेलेबल है।
मंगल पांडे
सिपाही मंगल पांडे की कहानी को विस्तार से जानने के लिए आपको आमिर खान की फिल्म मंगल पांडे जरूर देखनी चाहिए। इसमें सिपाही मंगल पांडे की वीरता को दिखाया गया है। फिल्म में आपको ब्रिटिश शासन के खिलाफ मंगल पांडे की नीति देखने को मिलेगी। इसे आप जियो हॉट स्टार पर देख सकते हैं।
यह भी देखें- Chhaava OTT Release: किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी Chhaava...विक्की कौशल दिखाएंगे शानदार एक्शन
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit:Instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों