रिडले स्कॉट की मोस्ट अवेटेड फिल्म नेपोलियन का ट्रेलर हुआ लॉन्च, जानें खास बातें

 नेपोलियन बोनापार्ट की जिंदगी पर बनी फिल्म नेपोलियन का ट्रेलर लॉन्च हो चुका है। इस फिल्म को रिडले स्कॉट ने डायरेक्ट किया है। 

  • Hema Pant
  • Editorial
  • Updated - 2023-07-11, 14:16 IST
ridley scott napoleon film trailer launch details in hindi

दुनियाभर में सम्राटों की कहानी को बड़े पर्दे पर कई बार दर्शाया गया है। बॉलीवुड हो या हॉलीवुड, कोई भी इससे अछूता नहीं है। पीरियड ड्रामा न केवल लोगों को इतिहास से जुड़ने का मौका देती है बल्कि दर्शक बेहद रूचि के साथ ऐसी फिल्में देखते हैं।

अगर आपको एक्शन और पीरियड ड्रामा से भरपूर फिल्में देखना पसदं है, तो आपका इंतजार अब खत्म हो चुका है। कल 10 जुलाई को नेपोलियन फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हो चुका है। इस फिल्म में सम्राट नेपोलियलन की कहानी दिखाई गई है। चलिए जानते हैं क्या खास है इस ट्रेलर में।

कौन था नेपोलियन बोनापार्ट?

नेपोलियन बोनापार्ट का नाम तो आपने जरूर सुना होगा। जब भी फ्रांस की बात आएगी, यह नाम हमेशा याद किया जाएगा। नेपोलियन वह व्यक्ति थे, जिन्होंने फ्रांस क्रांति में अहम योगदान दिया था। वह नेता के साथ-साथ मिलिट्री कमांडर भी थे।

ट्रेलर के बारे में

इस फिल्म में नेपोलियन का किरदार जोकिन फीनिक्स निभा रहे हैं, जो कि एक बेहद ही उम्दा कालाकर हैं। ट्रेलर में 1973 का फ्रांस दिखाया गया है। इस फिल्म में नेपोलियन का राजनितिक सफर से लेकर एक तानाशाह बनने तक की कहानी दिखाई गई है।

इसे भी पढ़ें:फिल्मी किरदार में जान डालने के लिए बालों की कुर्बानी दे चुकी हैं ये स्टार्स

ट्रेलर का हाइलाइट

ट्रेलर के हाइलाइट की बात की जाए तो वह सीन काफी अच्छा है, जहां नेपोलियन कहता है, "जब मैं कोई गलती करता हूं तो उसे स्वीकार करने वाला मैं पहला व्यक्ति हूं। मैं ऐसा कभी नहीं करता। फिल्म का अन्य हाइलाइट, वह है जब जोडी कॉमर नेपोलियन से कहती है, "तुम सिर्फ एक छोटे से जानवर हो जो मेरे बिना कुछ भी नहीं है।"

इसे भी पढ़ें:Heroine Supremacy: शाहरुख की फिल्मों में कितने स्ट्रॉन्ग हो रहे हैं फीमेल कैरेक्टर्स

कब होगी फिल्म रिलीज?

इस फिल्म का दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। यह फिल्म 22 नवंबर, 2023 को थिएटर में रिलीज होगी। इस फिल्म को डेविड स्कार्पा ने लिखा है। वहीं, रिडले स्कॉट ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में नेपोलियन की प्रेम कहानी भी दिखाई गई है। यह किरदार जोडी कॉमर ने निभाया है।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP

FAQ

  • नेपोलियन का किरदार कौन निभा रहा है?

    जोकिन फीनिक्स
  • कौन था नेपोलियन बोनापार्ट?

    नेपोलियन बोनापार्ट ने फ्रांसीसी क्रांति में अहम भूमिका निभाई थी।