herzindagi
What is the movie Andaz about,

एक नाम से बनी ये चार फिल्में, चारों हुईं ब्लॉकबस्टर हिट

बॉलीवुड में एक ही नाम से फिल्में बनने का सिलसिला नया नहीं है। बॉलीवुड में एक नाम ऐसा भी है, जिस पर चार फिल्में बनी है। 54 साल के अंदर बनी ये चार फिल्में चारों एक से बढ़कर एक। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-04-23, 13:20 IST

हिंदी सिनेमा या बॉलीवुड का इतिहास काफी पुराना है। 100 साल से भी ज्यादा सफर तय करने वाली हिंदी सिनेमा ने अब तक दर्शकों और फैंस को कई सारी सुपरहिट फिल्में दी है। बॉलीवुड में में ऐसी कई फिल्में है, जो अपनी कहानी से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। बॉलीवुड में ऐसी भी फिल्म बनी है, जिसका नाम एक है, लेकिन कहानी अलग। यानी मेकर्स ने फिल्मों के नाम पर खूब एक्सपेरिमेंट किया है।

मेकर्स के एक्सपेरिमेंट कई बार फ्लॉप होता है, तो कई बार हिट। इसी एक एक्सपेरिमेंट में से एक है फिल्म 'अंदाज' का नाम, बता दें कि अंदाज नाम पर बॉलीवुड में 4 फिल्में बनी है, जिसमें हर बार अलग-अलग सुपरहिट नजर आए हैं। यह बॉलीवुड का ऐसा नाम है, जिस पर 54 साल के अंदर में 4 फिल्में बनाई गई और चारों की कहानी एक से बढ़कर एक हिट साबित हुई है। चलिए बिना देर किए इन चारों अंदाज के बारे में जान लेते हैं।

अंदाज(1949)

know about superhit movie andaaz

अंदाज नाम की फिल्म जितनी बार बनी है हर बार यह हिट रही है। 1949 में अंदाज नाम से पहली फिल्म आई थी। इस फिल्म में दिलीप कुमार, राज कपूर लीड रोल में नजर आए थे। उस दौर में यह फिल्म सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी।

अंदाज (1971)

andaaz film,

अंदाज (1949) के 22 साल बाद यानी 1971 में एक बार फिर अंदाज फिल्म रिलीज हुई। इस अंदाज में राजेश खन्ना और हेमा मालिनी लीड रोल में नजर आए थे। यह फिल्म भी उस दौर की सुपरहिट फिल्म में से एक थी। इस फिल्म के गाने भी सुपरहिट थे, आज भी लोग 'जिंदगी एक सफर है सुहाना' गाना गाते और सुनते हैं।  

इसे भी पढ़ें: काजोल की इस फिल्म ने कई बॉलीवुड एक्टर्स के उड़ा दिए थे होश, जानिए मूवी से जुड़ी बातें

अंदाज (1994)

andaaz film lesser known facts

अंदाज फिल्म के नाम पर छाने वाले तीसरे एक्टर में अनिल कपूर का नाम भी शुमार है। अनिल कपूर वाली अंदाज साल 1994 में आई थी, इस फिल्म में अनिल कपूर के साथ जूही चावला और करिश्मा कपूर भी नजर आई थी।

अंदाज (2003)

know about andaz film,

दिलीप कुमार, राज कपूर, राजेश खन्ना और अनिल कपूर के बाद अंदाज में अक्षय कुमार का नाम भी शुमार है। साल 2003 में अक्षय कुमार की अंदाज आई थी, जिसमें प्रियंका चोपड़ा अक्षय कुमार के साथ लीड रोल में नजर आई थीं।

इसे भी पढ़ें: 'तारे जमीन पर' के बाद दर्शील सफारी ने इसलिए नहीं किया आमिर खान के साथ काम

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit:IMDB

 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।