बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने आ रही हैं साउथ सिनेमा की ये दमदार फिल्में

 साउथ की कुछ दमदार फिल्में रिलीज होने वाली हैं। चलिए जानते हैं इस लिस्ट में किन फिल्मों का नाम शामिल है। 

 

south upcoming movies list

इन दिनों साउथ की फिल्मों को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। ऐसे में हर महीने साउथ की कई दमदार फिल्में रिलीज होती हैं। इस साल साउथ इंडस्ट्री की कई बड़ी फिल्म रिलीज के लिए तैयार है। आज हम आपको साउथ की उन फिल्मों के बारे में बताने वाले जो जल्द ही बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली हैं।

पुष्पा 2 (Pushpa 2)

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'पुष्पा द राइज' को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इस फिल्म का कुल कलेक्शन 360–373 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी। वहीं अब 6 दिसंबर को पुष्पा पार्ट 2 सिनेमाघरों में रिलीज होने को तैयार है।

कांतारा 2 (Kantara 2)

कांतारा 2 की शूटिंग चल रही हैं ऐसे में उम्मीद लगाया जा रहा है कि यह फिल्म इसी साल दिसंबर के महीने में रिलीज हो सकती हैं। अभिनेता और निर्देशक ऋषभ शेट्टी अपनी साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म कांतारा की प्रीक्वल कांतारा 2 के शूटिंग में व्यस्त नजर आ रहे हैं। बता दें फिल्म कंतारा ने 295 करोड़ का कलेक्शन किया था।

द राजा साब (The Raja Saab)

साउथ के सुपरस्टार प्रभास ने हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म 'द राजा साब' का अनाउंसमेंट किया है। तेलुगु की स्पेशल फिल्म को आप भी देख सकते हैं। यह फिल्म साल 2024 के दिसंबर महीने में रिलीज हो सकती हैं। प्रभास की यह पहली हॉरर मूवी होने वाली है।

इसे भी पढ़ें :ये हैं साउथ इंडिया की 5 बेस्ट फिल्में, एक्टिंग और कहानी दोनों के मामले में है जबरदस्त

द ग्रेटेस्ट ऑफ़ आल टाइम (The Greatest of All Time)

थालापति विजय की आने वाली फिल्म 'द ग्रेटेस्ट ऑफ़ आल टाइम' भी इसी साल 5 सिंतबर को सिनेमाघरो में रिलीज होने वाली है। यह फिल्म साइंस फिक्सन एक्शन मूवी है, ऐसे मे मेकर्स को उम्मीद है कि यह फिल्म दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आने वाली है।

इसे भी पढ़ें :साउथ की इन फिल्मों को हिंदी में यूट्यूब पर देख सकते हैं आप, जबरदस्त कहानी के साथ एक्शन का मिलेगा तड़का

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image Credit - instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP