Friday New Release: शुक्र है शुक्रवार है! मूवी लवर्स के लिए फ्राइडे का दिन बहुत ही खास होता है। हर फ्राइडे को नई मूवीज और ओटीटी सीरीज रिलीज होती हैं। सिनेप्रेमियों हर हफ्ते केवल इस दिन का इंतजार करते हैं। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो अब आपका इंतजार खत्म हुआ। ये शुक्रवार अपने साथ एंटरटेनमेंट का धमाका लेकर आने वाला है। ओटीटी से लेकर थिएटर्स तक इस वीक कई धमाकेदार फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली हैं। इस बार कई नए थ्रिलर आने वाले हैं, जो आपका मनोरंजन करने वाले हैं। आइए जानें, इस बार शुक्रवार यानी 24 जनवरी को कौन-कौन सी सीरीज और मूवीज रिलीज होने वाली हैं?
फिल्म रामायण- द लीजेंड ऑफ प्रिंस रामा को करीब 32 सालों के बाद रिलीज किया जा रहा है। एक लंबे इंतजार के बाद 24 जनवरी को फिल्म आखिरकार रिलीज होने वाली है। फिल्म में एनिमेशन के जरिए रामायण की कहानी को दिखाया जाएगा।
View this post on Instagram
इन दिनों साउथ सुपरस्टार नंदमुरी बालाकृष्ण की फिल्म डाकू महाराज तेलुगु बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। शुक्रवार को फिल्म हिंदी में रिलीज होने वाली है। बॉबी देओल फिल्म में विलेन बनकर कहर मचाने वाले हैं।
ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर इस वीक कॉमेडी सीरीज शेफ्टेड रिलीज होने वाली है। हॉलीवुड मूवीज के शौकीन लोगों के लिए ये बेहतरीन मौका है। सीरीज का ट्रेलर सामने आने के बाद से ही फैंस काफी एक्साइटमेंट में हैं।
शिवरापल्ली सीरीज पचायंत की ही कॉपी है। इसे तेलुगु भाषा में बनाया गया है। इसकी स्टार कास्ट भले ही अलग हो, लेकिन साउथ सिनेमा की ये सीरीज पंचायत की ही कहानी को दिखाने वाली है। इसे आप 24 जनवरी को अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
View this post on Instagram
आर माधवन फिल्म हिसाब बराबर इसी वीक ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। ये जी5 पर स्ट्रीम होने वाली है। अश्विन धीर ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया है। फिल्म में कीर्ति कुल्हारी और नील नीतिन मुकेश भी लीड रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म की कहानी भारतीय रेल के टीसी पर आधारित है। ये टीसी एक बड़े स्कैम का पर्दाफाश करता है।
View this post on Instagram
अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया की मोस्ट अवेटेड फिल्म इस शुक्रवार को दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली है। फिल्म 1965 में भारत और पाकिस्तान के युद्ध पर आधारित है। जिसमें शहीद हुए स्क्वाड्रन लीडर अज्जामद बोपय्या देवय्या की कहानी को दिखाया गया है। अभिषेक अनिल कपूर और संदीप केवलानी ने फिल्म का निर्देशन किया है।
यह भी देखें- इन पाकिस्तानी Female Youtubers की दुनियाभर में हो रही है चर्चा, कोई है ब्लॉगर तो कोई फैशन क्वीन
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit:Instagram/IMDb
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।