herzindagi
Female Pakistani Female Youtuber

इन पाकिस्तानी Female Youtubers की दुनियाभर में हो रही है चर्चा, कोई है ब्लॉगर तो कोई फैशन क्वीन

Pakistani Female Youtuber: पाकिस्तानी एक्ट्रेसेस की ही तरह यहां की फिमेल यूट्यूबर्स भी इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। कोई फिमेल यूट्यूबर अपने डेली व्लॉग्स से तो कोई अपने ब्यूटी कंटेंट से लोगों के दिलों पर छाया हुआ है। आज हम आपको बताएंगे, पाकिस्तानी की फेमस फिमेल यूट्यूबर्स के बारे में...
Editorial
Updated:- 2025-01-23, 14:41 IST

Top Female Pakistani Youtubers: यूट्यूबर का करियर आजकल काफी अच्छा चल रहा है। आए दिन कोई ना कोई यूट्यूब पर अपनी किस्मत आजमाने की कोशिश करता है। कोई अपने टैलेंट के बल पर निखर जाता है, तो कोई मिलियन सब्सक्राइबर्स अचीव कर लेता है। यूट्यूब पर कुछ अच्छा करने के लिए आपके पास खास टैलेंट होना जरूरी है। इंडिया में कई यूट्यूबर्स करोड़ों की कमाई कर रहे हैं। ऐसे ही पाकिस्तानी यूट्यूबर्स भी इसमें पीछे नहीं हैं। 

पाकिस्तान में कई फिमेल YouTubers हैं, जो अपने दम पर लाखों सब्सक्राइबर्स अचीव कर चुकी हैं। कुछ फिमेल YouTubers इतनी खूबसूरत हैं कि उनकी दुनियाभर में चर्चा हो रही है। आज हम आपको कुछ ऐसी ही फेमस फिमेल यूट्यूबर्स के बारे में बताएंगे, जो अपने टैलेंट के बल पर खूब नाम कमा रही हैं। आइए जानें, पाकिस्तानी की फेमस फिमेल यूट्यूबर्स कौन हैं?

यह भी देखें- पाकिस्तान की ये 5 फेमस एक्ट्रेसेस, जिनकी भारत में है गजब की फैन फॉलोइंग

फातिमा फैसल

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Fatima Faisal (@fatimafaisal_)

फातिमा एक फेमस ब्यूटी और लाइफस्टाइल यूट्यूबर हैं, जो पाकिस्तान से हैं। फातिमा पाकिस्तान में बहुत ही ज्यादा फेमस हैं और उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी है। फातिमा के अब तक यूट्यूब पर 2.6 मिलियन सब्सक्राइबर हो चुके हैं। इसके अलावा फातिमा अपनी खूबसूरती के लिए भी जानी जाती हैं। उन्हें उनकी खूबसूरती के लिए काफी कॉम्प्लिमेंट्स मिलते हैं। 

हीरा फैसल

इस लिस्ट में दूसरा नाम हीरा फैसल का आता है। हीरा अपने चैनल पर व्लॉग्स और अपनी डेली लाइफ डालती हैं। हीरा फैसल को पाकिस्तान में काफी पसंद किया जाता है। उनके YouTube चैनल पर 2.06 मिलियन सब्सक्राइबर हैं। हीरा पाकिस्तान में काफी फेमस हैं। 

राबिया फैजल

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Rabia Basri (@rabiafaisal__)

राबिया फैजल अपने एक्सपर्ट ब्यूटी टिप्स के लिए जानी जाती हैं। राबिया अपने यूट्यूब चैनल पर ब्यूटी टिप्स देती हैं। उनके चैनल पर 1.65 मिलियन सब्सक्राइबर हैं। 

जैनब फैसल

जैनब के यूट्यूब चैनल पर 307K से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। जैनब अपने पेज पर फैशन और ब्यूटी टिप्स देती हैं। उन्हें पाकिस्तान में काफी पसंद किया जाता है। 

जोलिश

जोलिश भी पाकिस्तान की एक फेमस महिला यूट्यूबर हैं, जिन्हें काफी पसंद किया जाता है। जोलिश एक लाइफस्टाइल यूट्यूबर हैं। जोलिश के यूट्यूब पर 381K सब्सक्राइबर हैं। 

ऐमन मुनीब खान

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Aiman Muneeb (@aimankhan.official)

ऐमन मुनीब खान अपने डेली लाइफ से जुड़ी वीडियोज यूट्यूब पर शेयर करती हैं। उनके कंटेंट को लोग काफी पसंद करती हैं। यूट्यूब पर उनकी 252K सब्सक्राइबर्स की फैमिली है। 

अम्ना अशरफ

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Amna Ashraf Akram (@amnaashrafff)

अम्ना अशरफ एक लाइफस्टाइल और ब्यूटी व्लॉगर है, जो डेली अपनी लाइफ से जुड़े अपडेट्स यूट्यूब पर शेयर करती हैं। लोग उनके व्लॉग्स को खूब पसंद करते हैं। फिलहाल अम्ना के यूट्यूब चैनल पर 101K सब्सक्राइबर्स हैं। 

यह भी देखें- क्या तस्वीर को देखकर आप बता सकते हैं इन पाकिस्तानी एक्ट्रेसेस का नाम?

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit:Instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।