herzindagi
deepika padukone in happy new year film

'ओम शांति ओम' नहीं बल्कि यह होती दीपिका पादुकोण की डेब्यू फिल्म

दीपिका पादुकोण ने 2007 में फिल्म 'ओम शांति ओम' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि फराह खान ने उनका डेब्यू किसी और फिल्म से प्लान किया था।
Editorial
Updated:- 2024-05-16, 12:41 IST

दीपिका पादुकोण की गिनती आज बॉलीवुड की सक्सेसफुल एक्ट्रेसेस में की जाती है। दीपिका ने कई हिट फिल्में दी हैं। बॉलीवुड की शांतिप्रिया, हॉलीवुड में भी अपने हुनर का लोहा मनवा चुकी हैं। उन्होंने 2007 में फराह खान की फिल्म 'ओम शांति ओम' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इससे पहले दीपिका, कुछ म्यूजिक वीडियो और कमर्शियल में नजर आ चुकी थीं। बता दें कि फराह खान ने दीपिका का स्क्रीन टेस्ट, पहले किसी और फिल्म के लिए लिया था। यह कौन-सी फिल्म थी और क्या था यह दिलचस्प किस्सा, चलिए आपको बताते हैं।

दीपिका पादुकोण को 'हैप्पी न्यू ईयर' फिल्म के लिए फराह खान ने किया था सलेक्ट

 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by दीपिका पादुकोण (@deepikapadukone)

दीपिका पादुकोण ने अपने करियर की शुरुआत म्यूजिक वीडियोज और एड से की थी। फराह खान ने उन्हें एक कमर्शियल में देखा था और उन्हें, दीपिका काफी पसंद आईं थीं। उन्होंने दीपिका को फिल्म का ऑफर देते हुए कहा था कि वह एक फिल्म बना रही हैं, जिसके लिए वह दीपिका का स्क्रीन टेस्ट लेना चाहती हैं। अगर, दीपिका, उन्हें पसंद आईं, तो फिल्म में वह दीपिका को शाहरुख खान के अपोजिट कास्ट करेंगी और अगर उनकी परफॉर्मेंस कुछ खास अच्छी नहीं रही, तो वह जायद खान के अपोजिट, दीपिका को कास्ट करेंगी। बता दें कि यह फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' थी और फराह ने इसकी प्लानिंग 2005 में की थी। तब फिल्म की कास्ट बिल्कुल अलग थी।

'ओम शांति ओम' के लिए ऐसे फाइनल हुई थीं दीपिका

deepika in om shanti om

फराह खान ने 2005 में  'हैप्पी न्यू ईयर' बनाने की प्लानिंग की थी। हालांकि, तब कुछ कारणों से फिल्म बंद हो गई थी। इसके बाद, जब फराह ने 'ओम शांति ओम'  बनाने की प्लानिंग की, तो उन्होंने दीपिका का ऑडिशन लिया और उन्हें शांतिप्रिया के किरदार के लिए, दीपिका परफेक्ट लगीं। हालांकि, दीपिका के डिक्शन में उस वक्त फराह खान को दिक्कत लगी थी। लेकिन, दीपिका इस फिल्म के लिए फाइनल हो गईं और उन्होंने शाहरुख खान के अपोजिट अपना बॉलीवुड डेब्यू किया। इसके काफी साल बाद, जब फराह ने 'हैप्पी न्यू ईयर'  को दोबारा शुरू किया, तो इस फिल्म में भी उन्होंने शाहरुख के साथ, दीपिका को लिया। हालांकि, फिल्म की बाकी कास्ट तब तक पूरी तरह बदल गई थी। 

More For You

 यह भी पढ़ें- XXX: Return Of Xander Cage के अलावा दीपिका पादुकोण ने इन किरदारों से जीता है सभी का दिल, खास रहा है 'शांतिप्रिया' का सफर

यह भी पढ़ें- XXX: Return of Xander Cage के बाद दीपिका पादुकोण ने क्यों नहीं किया हॉलीवुड में काम?

 

आपको दीपिका पादुकोण की कौन सी फिल्म सबसे ज्यादा पसंद है,  हमें कमेंट्स में बताएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।