दिवाली सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है। यह त्योहार रोशनी, खुशियों का प्रतीक है। दोस्त और रिश्तेदार इस मौके पर एक साथ जश्न मनाते हैं। पार्टियां होती है। अब पार्टी है तो इसका माहौल गाने से ही बनता है। अगर आप पार्टी होस्ट कर रहे हैं तो माहौल बनाने के लिए बॉलीवुड के ये गाने जरूर बजाएं। यहां हम आफको कुछ बॉलीवुड के गाने की जानकारी दे रहे हैं जिससे आपकी पार्टी और भी मजेदार बन जाएगी।
दिवाली पार्टी में जरूर बजाएं बॉलीवुड के ये गाने
आई है दिवाली सुनो जी घरवाली
दिवाली पार्टी में अगर आप थोड़ा ट्रेडिशनल गानों पर ग्रूव करना चाहते हैं तो आपको आमदनी अट्ठनी खर्चा रुपैया का गाना आई है दिवाली सुनो जी घरवाली बजा सकते हैं। यह गाना माहौल बनाने के लिए एकदम शानदार ह। खासकर उनके लिए जो शादीशुदा हैं। यह गाना हर किसी के दिल में गुदगुदी कर सकता है।
गल्ला गूड़िया
यह वो गाना है जो दिवाली पार्टी में बजाया जाए तो जो डांस नहीं भी करना चाहता है उसके भी कदम थिरक उथेंगे। दिवाली के मौके पर आप दोस्त और फैमिली के साथ इस एवरग्रीन गाने पर ताल से ताल मिलाकर जश्न को और भी शानदार बना सकते हैं।
ब्रेकअप सॉन्ग
ऐ दिल है मुश्किल का गाना दिल पर पत्थर रखकर मुंह पर मेकअप कर लिया....इस गाने से पार्टी की शान बढ़ जाएगी। यह गाना काफी अच्छी वाइब देता है। इस गाने पर दोस्त यार मिलकर खूब नाच सकते हैं।
यह भी पढ़ें-'प्रेम रतन धन पायो' से लेकर 'बर्फी' तक, बॉलीवुड की ये फिल्में हैं कोरियन मूवी की कॉपी
पसूरी
कोक स्टूडियो का गाना पसूरी हर किसी का फेवरेट है। दिवाली पार्टी में इस गाने को जरूर बजाएं, इस गाने का अंदाज और फंकी बूट्स पार्टी में मजेदार माहौल बना देगा और सभी का चेहरा खिल उठेगा।
आई नहीं
स्त्री 2 का हलिया चार्टबस्टर आई नहीं हर पार्टी के लिए एक दम परफेक्ट ट्रैक है। इस गाने की लय, धुन और भोजपुरी स्टार का तड़का हर किसी को झूमने पर मजबूर कर देता है।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik imdb
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों