अगर हम सिर्फ पिछले साल की बात करें, तो साल की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों में से एक मानी जाएगी 'आदिपुरुष' ही कही जाएगी। 700 करोड़ की लागत से बनी इस फिल्म ने बहुत ही कम कमाई की थी। साल दर साल बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में आती हैं जिनको बनाते समय बहुत मेहनत और पैसे खर्च होते हैं, लेकिन आखिर में बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्में धराशाई हो जाती हैं। पर कुछ फिल्में ऐसी भी होती हैं जिनकी इतनी बुरी हालत हो जाती है कि मेकर्स का पैसा तो डूबता ही है, साथ ही फिल्मों में काम करने वाले एक्टर्स के लिए भी यह बुरा हो जाता है।
क्या आपको पता है कि बॉलीवुड की सबसे बड़ी फ्लॉप कौन सी फिल्म थी? इस फिल्म से जुड़े एक्टर्स ने भी इस फिल्म को प्रमोट करने से मना कर दिया था। इतना ही नहीं, फिल्म पूरी नहीं हुई थी फिर भी थिएटर्स में रिलीज कर दी गई थी। चलिए आज हम आपको ऐसी ही फिल्मों के बारे में बताते हैं जिन्हें बॉलीवुड की सबसे बड़ी फ्लॉप माना जाता है।
1. लेडी किलर
क्या इस फिल्म का नाम आपने सुना है? भूमि पेडनेकर और अर्जुन कपूर की इस फिल्म ने करोड़ों की लागत तो ली, लेकिन यह फिल्म 1 लाख रुपये भी नहीं कमा पाई। इसका कुल कलेक्शन पहले दिन 38000 रहा।
रिपोर्ट्स की मानें तो यह फिल्म 45 करोड़ के बजट में बनी थी और इसे थिएटर्स में अधूरा ही रिलीज कर दिया गया था। फिल्म कई कारणों से डिले होती गई और दिसंबर 2023 को इस फिल्म को ओटीटी पर रिलीज होना था। इसका कॉन्ट्रैक्ट पहले से ही बन चुका था इसलिए फिल्म मेकर्स ने आनन फानन में नवंबर 2023 में ही इस फिल्म को कुछ गिने-चुने थिएटर्स में रिलीज कर दिया।
इस फिल्म के कुल 298 टिकट बिके और डायरेक्टर, स्टार्स और फिल्म की बाकी कास्ट ने इसे प्रमोट करने से ही मना कर दिया। इस फिल्म को अभी तक ओटीटी पर रिलीज नहीं किया गया है।
इसे जरूर पढ़ें- डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सनी लियोनी संग डेब्यू करेंगे शत्रुघ्न सिन्हा
2. गुजारिश
इस फिल्म का बजट 74 करोड़ तक था और ऋतिक और ऐश्वर्या की जोड़ी भी थी। इस जोड़ी ने 'जोधा-अकबर' और 'धूम-2' जैसी हिट फिल्में भी दी हैं, लेकिन 'गुजारिश' इसके परे थी। इस फिल्म ने लगभग 40 करोड़ का कुल बिजनेस किया और बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर गई।
इच्छा मृत्यु जैसे सीरियस टॉपिक पर बनी यह फिल्म लोगों को पसंद नहीं आई। हालांकि, इस फिल्म में मौजूद सभी कलाकारों की एक्टिंग की बहुत तारीफ की गई थी।
3. तेज
इस फिल्म की कहानी 1975 में रिलीज हुई जापानी फिल्म 'द बुलेट ट्रेन' से मिलती जुलती कहानी यहां भी मिलेगी जहां एक फास्ट ट्रेन में बॉम्ब रख दिया जाता है। इस फिल्म में अजय देवगन, कंगना रनौत, अनिल कपूर जैसे सितारे मौजूद थे।
लंदन से डिपोर्ट होने के बाद अजय देवगन अपने परिवार से मिलने के लिए एक ट्रेन में बॉम्ब रख देते हैं और सरकार से पैसा मांगते हैं। कुल मिलाकर कहानी पेचीदा हो जाती है। इस एक्शन फिल्म की कहानी लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आई और 52 करोड़ में बनी इस फिल्म ने कुल 21 करोड़ का बिजनेस किया।
4. जोकर
अक्षय कुमार और सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'जोकर' बेहद यूनिक कहानी के साथ आई थी जिसमें एक साइंटिस्ट अपने गांव में वापस जाने की बात करता है जिसका नामोनिशान भारत के नक्शे में है ही नहीं। वहां के लोग अभी भी वर्ल्ड-वॉर 2 के दौर में जी रहे हैं और इस गांव को बाहरी दुनिया से जोड़ने के लिए अक्षय कुमार एक अनोखा प्लान सोचते हैं जहां वह यह दावा करते हैं कि इस गांव में एलियन आए थे।
अंत में असली एलियन्स भी इस जगह आ जाते हैं और गांव में तेल के कुएं भी आ जाते हैं। कहानी देखकर आप समझ ही गए होंगे कि आखिर इस फिल्म का क्या हुआ। 47 करोड़ में बनी यह फिल्म अपने जीवनकाल में 27 करोड़ ही कमा पाई।
इसे जरूर पढ़ें- XXX: Return of Xander Cage के साथ OTT पर मौजूद हैं दीपिका पादुकोण की ये धमाकेदार फिल्में
5. जंजीर
अमिताभ बच्चन की हिट फिल्म 1973 में बनी थी और इसने ही उन्हें नई दिशा दी थी। इसके बाद 2013 में राम चरण के साथ इसे दोबारा बनाया गया। इस फिल्म को 60 करोड़ के बजट में बनाया गया था और इसने कुल 17.9 करोड़ का बिजनेस किया था।
यह फिल्म इतनी बुरी तरह से फ्लॉप हुई थी कि चार हफ्तों के अंदर सिमट गई थी। इस फिल्म की कहानी बिल्कुल वैसी ही थी जैसे 1973 में थी जहां एक पुलिस ऑफिसर अपने माता-पिता के कातिल को ढूंढ रहा है।
क्या आप किसी और फिल्म के बारे में भी ऐसी ही जानकारी चाहती हैं? अपने कमेंट्स हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों