Bollywood Hit Item Songs: बॉलीवुड फिल्मों में आइटम सांग का चलन काफी लंबे समय से चला आ रहा है। यदि मूवी में आइटम नंबर न हो तो बड़ा अधूरा अधूरा सा लगता है। जैसे ही यह सांग्स शादी और पार्टियों में बजते हैं कदम अपने आप थिरकने पर मजबूर हो जाते हैं। इन गानों की बीट, म्यूजिक सब जोश से भरा होता है। ऐसे में हर कोई इन सांग्स को खूब पसंद करता है। साथ ही, हम इन गानों को अक्सर खाली समय में भी गुनगुनाने लगते हैं।
ये बॉलीवुडआइटम सांग्स रहे हिट
अबतक कई फिल्मों में आइटम सांग्स सुपरहिट हुए हैं। इनमें से कुछ तो सालों साल लोगों की जुबान पर चढ़े रहे। इसके अलावा कई गाने तो रिलीज होते ही जबरदस्त हिट हुए। आज हम आपको इस आर्टिकल में चार्टबस्टर रहे कुछ आइटम नंबर की लिस्ट दिखाने जा रहे हैं। जिनको आपने भी जरूर सुना होगा और इनमें से कोई न कोई आपका भी कोस्ट फेवरेट रहा होगा।
आज की रात (Aaj Ki Raat)
View this post on Instagram
साल 2024 की हिट फिल्म स्त्री 2 के वैसे तो सभी गाने हिट हुए थे, लेकिन इस मूवी का आइटम सांग 'आज की रात' को दर्शकों ने खूब पसंद किया। इस गाने में तमन्ना भाटिया नजर आई थीं। गाने के बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं। जबकि सचिन-जिगर, मधुबंती बागची और दिव्या कुमार ने इसको गाया है।
ये भी पढ़ें : आइटम सॉन्ग से इन बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ने कमाया खूब नाम, एक गाने के लिए चार्ज करती हैं करोड़ों रुपये
तरस नहीं आया तुझको (Taras Ni Aaya Tujhko)
View this post on Instagram
इसी साल रिलीज हुई हॉरर कॉमेडी फिल्म मुंज्या का आइटम सांग 'तरस नहीं आया तुझको' को जबरदस्त पॉपुलैरिटी मिली। इस गाने में शरवरी वाघ की कातिल अदाओं और डांसिंग मूव्स ने दर्शकों को दीवाना बना दिया। सचिन-जिगर इस सांग को कंपोज करने के साथ जैस्मीन सैंडलस संग गाया भी है।
फेविकोल से (Fevicol Se)
साल 2012 में रिलीज हुई सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'दबंग 2' का आइटम सांग चिपका ले सैयां फेविकोल से भी खूब चर्चाओं में रहा था। इस गाने ने आते ही धूम मचा दी थी। गाने में करीना कपूर के शानदार स्टेप्स आज तक लोग फॉलो करते हैं। इस गाने के म्यूजिशियन साजिद-वाजिद थे।
अनारकली डिस्को चली (Anarkali Disco Chali)
फिल्म हाउसफुल 2 का यह गाना अनारकली डिस्को चली का जूनून तो दर्शकों के सिर पर चढ़ने के बाद लंबे समय तक नहीं उतरा था। इस सांग में मलाइका अरोड़ा के लटकों झटकों ने सबको इंप्रेस कर दिया था। साजिद खान इस सांग को डायरेक्ट किया था। ममता शर्मा और सुखविंदर सिंह ने इस सांग को गाया था।
हुस्न तेरा तौबा (Husan Tera Tauba Tauba)
विक्की कौशल पर फिल्माया गया साल 2024 में आई फिल्म बैड न्यूज का आइटम सांग तौबा तौबा भी दर्शकों की फेवरेट लिस्ट में शामिल है। इस सांग के सिंगर करण औजला हैं। गाने में विक्की कौशल के डांसिंग स्टेप्स ने धूम मचा दी थी।
ये भी पढ़ें : Year Ender 2024: 'आहा टमाटर बड़े मजेदार' से 'बदो बदी' तक, ये रहे इस साल सबसे ज्यादा वायरल होने वाले रील के गाने
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: You Tube/instagram/t-series/saregama music
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों