herzindagi
story of a single mother

सिंगल मां के तौर पर रास्ते में आईं चुनौतियों को बनाया अपनी ताकत

यह कहानी एक सिंगल मदर की है। जिन्होंने अपने सपनों को पंख दिए और अपने बच्चे के लिए अच्छे भविष्य का निर्माण किया। <div>&nbsp;</div>
Guest Author
Editorial
Updated:- 2023-06-21, 14:13 IST

किस्मत कभी भी उनका साथ नहीं छोड़ती जो मेहनत करना नहीं छोड़ते हैं। ये वाक्य मैंने अपनी जिंदगी में सच होते हुए देखा है।  ये कहानी नेहा दुबे की है। सिर्फ 21 साल की उम्र में नेहा के रिश्तेदारों ने उनकी शादी के बारे में बातचीत शुरू कर दी। 

उनके मम्मी पापा ने सबका मुंह बंद करने के लिए एक वेबसाइट पर अपनी कास्ट का लड़का भी पसंद कर लिया और 24 साल की उम्र में पारियों की कहानी जैसी सुंदर शादी भी कर दी और वह मुंबई शिफ्ट हो गई। हालांकि शादी के पहले उन्होंने सिर्फ इंटर्नशिप की थी इसलिए मुंबई जैसी सिटी में नौकरी मिलनी थोड़ी मुश्किल थी। 

मुश्किलों ने तोड़ी हिम्मत

single motherhood

शादी के पहले जहां उनके हसबैंड और उनकी फैमिली को नौकरी करने या न करने से कोई आपत्ति नहीं थी। वहीं शादी के बाद उन्हें छोटी से लेकर बड़ी, लगभग हर चीज के लिए परेशान किया गया। प्रेग्नेंट होने के बाद उन्हें लगा कि अब शायद उनके लिए मुश्किलें थोड़ी कम हो जाएंगी। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ बल्कि चीजें और खराब होती गईं।

लिया बड़ा फैसला

her vouce story

इस दौरान कई बार उनके मन में कई उल्टे सीधे ख्याल भी आए लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने हिम्मत और हौंसले के साथ अपने बच्चे को दुनिया में लाने का और उसके लिए एक अच्छी दुनिया बनाने का फैसला किया।

शुरुआत में लगा शायद कहीं से नौकरी नहीं मिले लेकिन उन्होंने हिम्मतन नहीं हारी और धीरे धीरे रास्ते खुलते गये। उन्होंने बहुत मेहनत की, कई बार गिरी लेकिन हर बार खुद को संभाले रखा। कई बार हौंसला टूटा और खुद को फिर हौंसला दिया।

सिंगल मदर के तौर पर हूं खुश

सितम्बर 2017 में पहली जॉब की और उसके बाद आज तक कम से कम 5-6 नौकरियों बदल चुकी हैं। इन सब में उनके पैरेंट्स, कजिन ब्रदर और ऑफिस के एक-दो बॉस मेरे सपोर्ट सिस्टम बने। आप किसी भी सफलता की सीढ़ी अकेले नहीं तय कर सकते हो उस सीढ़ी को होल्ड करने और सही से लगाने के लिए मार्गदर्शक की बहुत जरूरत होती है। 

सभी सिंगल मदर्स को यही मैसेज है कि रास्ता बेशक मुश्किल होगा, कई बार आप थका हुआ, हारा हुआ भी महसूस करेंगी लेकिन यकीनन आप इतनी सक्षम हैं कि आप अपने लिए अपने बच्चे के लिए एक बेहतर कल की बुनियाद रख पाएंगी।

 

आपको मेरा यह एक्सपीरियंस कैसा लगा, हमें कमेंट कर जरूर बताएं। ऐसे ही अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें herzindagi.com से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।