हमारा शरीर लगातार ब्रेन को संकेत भेजता है कि यह ठीक नहीं है और शरीर को उचित देखभाल की जरुरत है। शरीर कहता है कि अभी आप को आराम की जरुरत है। ऐसे में शरीर की देखभाल करना बहुत जरूर है लेकिन हम अक्सर इसे अनदेखा कर देते हैं। यहीं अनदेख शरीर को कभी-कभी नुकसान पहुंचा जाती है। इसी नुकसान से बचने लिए यहां कुछ लक्षण बताए गए हैं जिनपर आपको ध्यान देना चाहिए।
इसे भी पढ़ें:क्या है क्रिस्टल थैरेपी? जानें इसके फायदे और प्रयोग करने का तरीका
लगातार चक्कर आना
अगर आप इसे सामान्य मानते हैं, तो आप गलत हैं। लगातार चक्कर आने के कई कारण हो सकते हैं। भुख की कमी, हाई ब्लड प्रेशर या ब्लड प्रेशर का कम होना भी इसका कारण हो सकता है। यहां तक की शरीर में प्रयाप्त मात्रा में पानी का ना होना भी इसका एक प्रमुख कारण हो सकता है। अगली बार जब आपका शरीर इन परेशानियों से गुजर रहा हो तो निश्चित तौर पर आपको शरीर को आराम देने कि आवश्यकता हो सकती है।
थका हुआ महसूस करते हैं
अगर आप अपनी आठ घंटे की नींद के बाद भी थकान हुआ महसूस करते हैं, तो यह समस्या वाली बात हो सकती है। अमूमन थकान आपके शरीर के ऊर्जा को कम कर देती है। ऐसे में ये जानना जरूरी हो जाता है कि आपके शरीर को जितना विटामिन मिलना चाहिए था क्या उतना मिल रहा है। अगर ऐसी कोई समस्या आपके साथ है, तो आपको तुरंत अपना ब्लड प्रेशर और विटामिन के स्तर की जांच करवानी चाहिए।
सर दर्द
अगर आपका सर दर्द लंबे समय तक बना रहता है, तो किसी अच्छे डॉक्टर के पास जाएं। इसे अनदेखा ना करें। बिना डॉक्टर के सलाह से दर्द निवारक दवाओं का इस्तेमाल भी ना करें। अगर आपका सर लगातार दर्द कर रहा है तो आप किसी अच्छे न्यूरोलॉजिस्ट से सलाह लें सकते हैं या जांच करा सकते हैं। आपका ब्रेन अपने आप में एक जटिल प्राणी है, इसलिए आगे की समस्याओं को और जटिल ना बनाएं।
शरीर की मांसपेशियां
अधिक या हाड वर्कआउट के बाद मांसपेशियों में अकड़न का अनुभव होता है जिसे हम अमूमन अनदेखा कर देते हैं। कभी-कभी ऐसा लगता है कि वर्कआउट के बाद अकड़न की समस्या ठीक हो जाएगी, लेकिन यहीं अनदेखा मुसीबत बन जाती है। अगर आपके शरीर में ऐसी किसी भी प्रकार की समस्या है तो आपको फिजियोथेरेपिस्ट से परामर्श करने की जरूरत है।
इसे भी पढ़ें:Fitness Tips: हर महिला को ये 5 चीजें जरूर खानी चाहिए, उम्रभर रहेंगी हेल्दी
लगातार पीठ दर्द होना
आपको लगता है कि यह तनाव या खराब नींद की पोजीशन में सोने के कारण हुई है, लेकिन वास्तव में कई कारणों से पीठ में दर्द हो सकता है। स्लिप्ड डिस्क एक ऐसा ही कारण है। यह बीमारी गंभीर नहीं लगती है, लेकिन इसे अनदेखा करने से गंभीर परिणाम हो सकते हैं।
ये पांच ऐसे कारण है जिन्हें अनदेखा करना आपके स्वास्थ्य के लिए सही नहीं है। अगर आप भी इन समस्याओं से गुजर रहे हैं तो समझ जाएं की अमूमन आपके शरीर को आराम की जरुरत है।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों