अक्सर कहा जाता है कि नमक का सेवन कम करना चाहिए, इससे शरीर को नुकसान होता है, हाई बीपी की समस्या हो सकती है, लेकिन क्या हो जब शरीर में सोडियम की कमी हो जाए, दरअसल सोडियम की ज्यादा मात्रा शरीर में समस्याएं पैदा करती हैं, वहीं इसकी कमी से भी काफी दिक्कतें हो सकती है। इसको लेकर हमने हेल्थ एक्सपर्ट डॉक्टर विभु कावत्रा से विस्तार से जानकारी ली, चलिए जानते हैं उनका इसपर क्या कहना है।
शरीर में सोडियम की कमी होने से क्या-क्या दिक्कतें हो सकती हैं?
एक्सपर्ट बताते हैं की सोडियम हमारे शरीर के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण इलेक्ट्रोलाइट है जो शरीर की कई महत्वपूर्ण क्रियाओं को सुचारू रूप से चलाने में मदद करता है। सोडियम का काम शरीर के द्रव संतुलन को बनाए रखना है, यह नर्व सिग्नल्स को संचालित करना और मसल्स की कार्यक्षमता को सुनिश्चित करता है। इसकी कमी के चलते सिरदर्द, चक्कर, उल्टी, थकान और बहुत ज्यादा सीवियर कंडीशन में दौरे भी पड़ सकते हैं। सोडियम की कमी के चलते मसल्स के अंदर वीकनेस आ जाती है,इससे क्रैंप्स हो सकता है, और बहुत ही खराब स्थिति में पैरालिसिस हो सकता है।
जब सोडियम की कमी होती है तो शरीर की कोशिकाएं अतिरिक्त पानी को अवशोषित करने लगती है, जिससे कोशिकाओं में सूजन हो सकती है। सोडियम की कमी चलते नसों से पानी बाहर की ओर आने लगता है इससे दिमाग में सूजन भी हो सकती है।
क्यों होती है सोडियम की कमी
- अत्यधिक पसीना बहना
- डिहाइड्रेशन
- गंभीर उल्टी और दस्त
- बहुत ज्यादा पानी का सेवन
यह भी पढ़ें-क्या टीनएजर्स को भी ब्रेस्ट कैंसर हो सकता है?
अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।
Image Credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों