पीरियड्स में पैड बदलते समय आती है तेज बदबू? आपकी यह गलती हो सकती है वजह

Period Pad Smell:पीरियड में पैड बदलते हुए आती तेज बदबू को कभी न कभी हम सभी लड़कियों ने महसूस किया होगा। लेकिन, क्या आपको पता है कि यह असल में आपकी ही एक गलती की वजह से होता है। चलिए, इस बारे में डॉक्टर से जानते हैं।
image

क्या पीरियड पैड बदलते हुए आपने कभी तेज बदबू को फील किया है?

क्या पीरियड पैड से आने वाली यह स्मैल नॉर्मल है?
अगर ये सवाल कभी आपके दिमाग में भी आए हैं, तो आपको इस आर्टिकल में इनका जवाब मिल जाएगा। पीरियड्स के दिनों में महिलाओं को हैवी फ्लो, पेट और कमर में दर्द जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अक्सर महिलाएं इन दिनों में अधिक थकान और कमजोरी फील करती हैं। इस समय पर महिलाएं लीकेज से बचने के लिए, पैड्स, टैंपून और मेंस्ट्रुअल कप का इस्तेमाल करती हैं। ये बेशक अपने कम्फर्ट पर निर्भर करता है। इस समय पर कई बार पैड्स बदलते समय लड़कियों को पैड से तेज बदबू आती है। ऐसा हम में से लगभग सभी लड़कियों ने महसूस किया होगा। लेकिन, क्या आप इसके पीछे की वजह जानती हैं। पीरियड पैड से आने वाली तेज स्मैल के पीछे आपकी एक गलती हो सकती है, इस बारे में डॉक्टर से जानते हैं। इस बारे में डॉक्टर अदिति बेदी जानकारी दे रही हैं। वह, कंसल्टेंट गायनेकोलॉजिस्ट और आब्स्टिट्रिशन हैं।

पीरियड पैड बदलते समय तेज बदबू क्यों आती है?

Peridos hygiene

  • अगर पीरियड पैड बदलते समय आपको इसमें से तेज स्मैल आती है, तो इसके पीछे सबसे बड़ी गलती यह हो सकती है कि आपने पैड लंबे समय से नहीं बदला है।
  • अगर आप घंटों तक एक ही पैड का इस्तेमाल कर रही हैं, तो इसकी वजह से भी पैड में से तेज बदबू आ सकती है।
  • अगर आप 4-5 घंटे में अमूमन पैड बदलती है, तो हैवी फ्लो वाले दिन आपको इसे जल्दी बदलना चाहिए।
  • इसके अलावा, अगर आप दिनभर बिजी शिड्यूल में थीं, भागदौड़ ज्यादा थी, तो ऐसे में आपको पसीना भी ज्यादा आता है। प्राइवेट एरिया में पसीने की वजह से बैक्टीरिया जल्दी पनपते हैं और जब आपने पैड का यूज किया हो, तो बैक्टीरिया और भी जल्दी पनप सकते हैं। इसलिए, पैड जल्दी-जल्दी बदलना जरूरी है।

यह भी पढ़ें-पीरियड में अचानक से कम हो जाता है फ्लो, यह नुस्खा आएगा काम

period pad side effects

  • पीरियड के दौरान, कभी-कभी यूट्रस में अटका हुआ पुराना खून भी निकलता है, यह ब्लड जब पैड में अब्जॉर्ब होता है, तो भी स्मैल अधिक आती है।
  • सेंटेड पैड्स के इस्तेमाल के कारण भी पीरियड के दिनों में पैड्स बदलने पर गंदी बदबू आती है। पीरियड ब्लड की स्मैल, जब सेंट की स्मैल से मिलती है, तो पैड बदलते समय तेज दुर्गंध आती है।
  • एक ही पीरियड पैड का लंबे समय तक यूज करने से न केवल इसमें से दुर्गंध आती है बल्कि इसकी वजह से रैशेज भी हो सकते हैं। ऐसे में फ्लो, शिड्यूल, मौसम, पैड के साइज और भी कई चीजों का ध्यान रखते हुए पैड को हर कुछ घंटों में बदलें।

यह भी पढ़ें- क्या स्ट्रेस की वजह से पीरियड्स में ब्लीडिंग ज्यादा हो सकती है?

पीरियड के दौरान, हाइजीना का ख्याल रखना बहुत जरूरी है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP