किसी भी जोड़ में अगर दर्द हो और इससे जोड़ में मूवमेंट भी असर हो, तो यह समस्या आर्थराइटिस कहलाती है। मूवमेंट जोड़ में सूजन के कारण प्रभावित होता है। डाॅक्टरों का मानना है कि देश में ज्यादातर महिलाएं सोरायसिस से जुड़ी समस्याओं के बारे में पूरी तरह नहीं जानते हैं, जिसके दीर्घकालिक प्रभाव हो सकते हैं। उन्हीं में से एक समस्या सोरायटिक आर्थराइटिस की है, जिसके लक्षणों को आसानी से पहचाना जा सकता है।
क्या है सोरायटिक आर्थराइटिस
सोरायटिक आर्थराइटिस जिसे आप पीएसए के नाम से भी जानते हैं। इसे अक्सर सोरायसिस मान लिया जाता है। जबकि ये इंफ्लेमेटरी आर्थराइटिस का एक प्रकार है, जिसकी वजह से उंगलियों, पैर के अंगूठों, घुटनों व पीठ में सूजन हो जाती है और उसके साथ जोड़ों में दर्द भी होता है और वो सख्त हो जाते हैं। कई मामलों में पीएसए के लक्षण और इसको लेकर भ्रम नहीं होना चाहिए।
डॉक्टर की राय
उन्होंने कहा कि मरीजों को यह सलाह दी जाती है कि इस बीमारी को प्रभावी रूप से मैनेज करने के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं। कुछ प्रमुख बदलावों में बैलेंस डाइट और स्मोकिंग न करने जैसी चीजें शामिल हैं। उन्होंने कहा कि पीएसए किसी भी उम्र के लोगों को प्रभावित कर सकता है। वैसे यह आमतौर पर 30 से 50 साल के लोगों में अधिक पाया जाता है।
रोजमर्रा के काम करना भी हो जाता है मुश्किल
उन्होंने कहा, "अगर समय पर इसे अपनाया जाए तो उपचार के उन्नत विकल्प जैसे बायोलॉजिक्स भी इस बीमारी का प्रभावी प्रबंधन करने में मददगार हो सकते हैं। मरीजों के लिए यह बेहद जरूरी है कि समय पर उनकी बीमारी का पता चल सके और इलाज में देरी नहीं होनी चाहिए क्योंकि इससे आगे चलकर बीमारी और गंभीर रूप ले सकती है।"
इसे जरूर पढ़ें: सर्दियों के वार से परेशान हैं अर्थराइटिस रोगी तो एक्सपर्ट से जानें बचाव के तरीके
सोरायटिक आर्थराइटिस के संकेत और लक्षण
- टेंडन या लिगामेंट में दर्द: सोरायटिक आर्थराइटिस के मरीजों को अक्सर सूजन या दर्द हो जाता है, जहां टेंडन्स या लिगामेंट्स हड्डियों से जुड़े होते हैं।
- उंगलियों या पैर के अंगूठों में सूजन: सोरायटिक आर्थराइटिस से ग्रस्त काफी सारे लोगों को डैक्टिलाइटिस की समस्या हो जाती है, इसमें सारी उंगलियों या पैरों के अंगूठों में सूजन हो जाती है।
- थकान: सोरायटिक आर्थराइटिस में अक्सर लोगों को हमेशा थकान और कमजोरी महसूस होती है।
- त्वचा पर रैशेज और नाखूनों में बदलाव: कई सारे मामलों में सोरायटिक आर्थराइटिस के साथ छिलकेदार, चमकीली सफेद रंग के चकत्तेदार पैचेज के साथ मोटी, लाल त्वचा की समस्या जुड़ जाती है। नाखून धब्बेदार हो जाते हैं, संक्रमित नजर आते हैं और कई बार जड़ से पूरी तरह निकल जाते हैं। सोरायसिस और सोरायटिक आर्थराइटिस के ये लक्षण दुर्लभ होते हैं।
- आंखों की समस्या: सोरायटिक आर्थराइटिस से ग्रस्त लोगों की आंखों में सूजन हो सकती है, जिससे आंखों में लालिमा, खुजली और देखने में समस्या या आंखों के आस-पास के टिशूज में लालिमा और दर्द का होना है।
अगर आपको भी इनमें से कोई लक्षण दिखाई दें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। यह सोरायटिक आर्थराइटिस का लक्षण हो सकता है।
Recommended Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों