Pregnancy में मां को अपने साथ-साथ अपने बच्चे की सेहत का भी ध्यान रखना होता है। इसलिए उसे अच्छी डाइट लेनी चाहिए। क्योंकि जो वह खाती है उसका असर उसके साथ-साथ बच्चे पर भी पड़ता है। Pregnancy में डॉक्टर दवाओं से दूर रहने की सलाह देते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि pregnancy में दवाओं को सेवन गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए खतरनाक हो सकता है। इसलिए अगर आपको कोई दवा लेनी भी होती है तो डॉक्टर की सलाह के बिना आप इसे नहीं ले सकती हैं। हालांकि paracetamol उन दवाओं में से एक है, जिन्हें अब तक सुरक्षित माना जाता रहा है। लेकिन एक नई रिसर्च इसे भी खतरनाक बताती है। अगर विश्वास नहीं हो रहा तो आइए हमारे साथ आप भी जानें कैसे।
एक नई रिसर्च के अनुसार जो ladies pregnancy के दौरान paracetamol खाती हैं, उनकी बेटियों की fertility को नुकसान पहुंच सकता है। यानी अगर गर्भ में लड़की हैं तो उसकी fertility पर असर पड़ता है। Paracetamol का इस्तेमाल fever और pain से राहत के लिए व्यापक रूप से किया जाता है। University of Edinburgh, Scotland के वैज्ञानिकों ने एक सप्ताह तक प्रयोगशाला में human ovary को paracetamol के संपर्क में रखकर यह पाया कि करीब 40 फीसदी egg cells dead हो गईं।
Read more: Pregnancy के बाद क्यों दी जाती है घी खाने की सलाह? जानें वजह
शोधकर्ताओं के अनुसार अगर यह प्रभाव uterus पर पड़ता है, तो इसका मतलब है कि आमतौर पर इस medicine के संपर्क में आने वाली लड़कियों में egg कम होंगे। इससे उन्हें गर्भधारण के लिए कुछ साल ही मिल सकेंगे और जल्दी menopause हो सकता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि paracetamol और ibufen prostaglandin e2 hormone के स्राव में हस्तक्षेप करते हैं। यह हार्मोन fetal reproductive system के विकास में अहम भूमिका निभाता है।
Edinburgh University Professor Richard Sharpe ने इस बारे में कहा, "यह शोध paracetamol and ibufen लेने के संभावित खतरों को बताता है। हालांकि, हमें इसके सही असर के बारे में नहीं पता है कि यह human health पर क्या असर डालता है या इसकी कितनी मात्रा fertility पर असर डालती है।"
मतलब यह हुआ कि pregnancy के दौरान और जब तक आप अपने बच्चे को ब्रेस्टफीडिंग करा रही हैं, तब तक दवाओं से दूर ही रहना ही अच्छा है।
News Source: IANS
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।