herzindagi
morning after pill brands

अनचाही प्रेगनेंसी रोकने के लिए लें 'मॉर्निंग आफ्टर पिल', जानें इसे लेने का सही तरीका

मॉर्निंग आफ्टर पिल लेने से पहले जानें इसे लेने का सही तरीका। साथ ही इससे क्‍या लाभ और हानि हैं वही जान लेना जरूरी है। 
Editorial
Updated:- 2020-05-18, 08:56 IST

क्‍या आपने असुरक्षित यौन संबंध बनाए हैं? अगर,गालियों हां तो अब आपको अनचाहे गर्भ ठहर जाने की चिंता सता रही होगी। मगर, आपको डरने या चिंता करने की जरूरत नहीं है क्‍योंकि गर्भनिरोधक गालियों का इस्‍तेमाल कर के आप खुद को गर्भवती होने से बचा सकती हैं। दरअसल, गर्भनिरोधक गोलियों में लेवोनोर्गेस्‍ट्रेल नामक एक हार्मोन का प्रयोग किया जाता है। इसे मॉर्निंग आफ्टर पिल भी कहा जाता है। आपको यह गोली बिना किसी देरी के संभोग के बाद लेनी होती है। इससे आप अनचाहे गर्भ के ठहरने से खुद को बचा सकती हैं। 

how does the morning after pill work

मॉर्निंग आफ्टर पिल लेने का प्रभाव 

  • यह गोली वर्तमान समय में जो अपका मासिक धर्म चक्र है उसके आधार पर काम करती हैं। यह गोली ओवुलेशन को रोक सकती है या फिर उसे आगे की लिए स्‍थगित कर सकती है। यह निषेचित भ्रूण (fertilized embryo ) के आरोपण को रोक देती है या उसमें हस्‍तक्षेप करती है। हालाकि, आप यदि पहले से गर्भवती हैं तो यह गोली काम नहीं करेगी। वहीं आप ने इस गोली को लेने के बाद असुरक्षित यौन संबंध बनाए हैं तब भी इस गोली का कोई असर नहीं होंगा। आपको हर असुरक्षित सैक्‍स के बाद यह गोली लेनी चाहिए। नहीं तो आप गर्भवती हो सकती हैं। 
  • संभोग के बाद आप जितनी जल्‍दी गर्भनिरोधक गोलियां लेती हैं उतनी जल्‍दी इसका असर आपके शरीर पर होगा। अगर आप असुरक्षित यौन संबंध बनाने के तुरंत बाद या फिर 24 घंटे के अंदर यह गोली ले लेती हैं तो यह ज्‍यादा असरदार साबित होगी। आप इसे लेने में यदि देर नहीं करती हैं तो आपको इसके सही रिजल्‍ट्स देखने को मिलेंगे। वहीं आपको एक बार में केवल एक ही गोली ही खानी हैं। 

मॉर्निंग आफ्टर पिल लेने के लाभ 

  • यह गोली आपको आपातकालीन सुरक्षा प्रदान करती है। साथ ही यह आपको असुरक्षित संभोग करने के बाद गर्भधारण करने से बचाती है। 
  • इस गोली को आप बिना किसी डॉक्‍टर के प्रिस्क्रिप्‍शन के किसी भी मैडिकल शॉप से खरीद सकती हैं। 
  • क्‍या हैं मॉर्निंग आफ्टर पिल के नुकसान 

  • अगर आप गर्भवती हैं तो आपको यह गोली नहीं लेनी चाहिए। अगर आपको गर्भवती होने की आंशका भी है तब भी इस गोली का सेवन न करें। 
  • यदि आपको मॉर्निंग आफ्टर पिल लेने के बाद कभी भी कोई दिक्‍कत महसूस हुई हो या आपको इससे कोई एलर्जी हो तो आपको यह गोली नहीं खानी चाहिए। इससे आपको एनाफिलेक्सिस रिएक्‍शन होने की संभावनाएं रहती हैं। 

 

मॉर्निंग आफ्टर पिल के साइड इफेक्‍ट्स 

वैसे इस गोली के दुष्‍प्रभाव बहुत ही कम हैं। मगर, हो सकता है कि इस गोली को लेने के बाद आपको पेट दर्द, सिरदर्द, थकान, उपकाई आदि जैसा अहसास हो। हो सकता है कि आपके मासिक धर्म चक्र में परिवर्तन हो जाए, आपको चक्‍क्‍र आएं, स्‍तनों में दर्द और कसाव महसूस हो या फिर उल्‍टी आए। अगर आपको इस दवा को लेने के बाद 2 घंटे के भीतर उल्‍टी हो जाए तो आपकेा डॉक्‍टर से पूछ कर दूसरी गोली ले लेनी चाहिए। 

 

मॉर्निंग आफ्टर पिल गर्भधारण को रोकने के लिए एक प्रभावी दवा है। यह एक रेग्‍यूलर बर्थ कंट्रोल पिल नहीं है। इसे केवल आपातकालीन स्थिति में ही इस्‍मेमाल करना चाहिए।   

- नन्दिनी, के.एम. 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।