पीरियड्स शुरू होने से पहले शरीर कई तरह के संकेत देता है। कुछ महिलाएं पीएमएस का अनुभव करती हैं। जिसमें दर्द, ऐंठन और चिड़चिड़ापन शामिल होता है। वहीं कुछ महिलाओं को पीरियड्स शुरू होने से पहले भूरे रंग का डिस्चार्ज या स्पॉटिंग का अनुभव होता है। अचानक से पीरियड से पहले भूरे रंग की स्पॉटिंग चिंता का विषय बन जाता है। कहीं यह कोई बीमारी तो नहीं, क्या ऐसा होना सामान्य है? ऐसे कई सवाल मन में उठने लगते हैं। अगर आपके मन में भी यही सवाल है, तो हम आपको इसके कुछ कारण इस आर्टिकल में बता रहे हैं। आइए जानते हैं आखिर आपका शरीर क्या कहना चाहता है। एक्सपर्ट काजल अग्रवाल ने इस बारे में जानकारी साझा की है।
पीरियड्स शुरू होने से पहले भूरे रंग का डिस्चार्ज क्यों होता है?
इसका सबसे आम और सामान्य कारण है पूरा खून, मतलब जब पिछले पिछले मासिक धर्म का बचा हुआ खून धीरे-धीरे बाहर निकलता है, तो हवा के संपर्क में आने के कारण यह ऑक्सीडाइज्ड हो जाता है। इससे लाल रंग भूरा हो जाता है।
View this post on Instagram
आपके हार्मोन का मासिक धर्म से गहरा नाता है। प्रोजेस्टेरोन हार्मोन इसमें बड़ी भूमिका निभाता है। अगर शरीर में इसकी कमी हो जाए, तो ऐसा हो जाता है। इसके कुछ संभावित कारण हैं तनाव, थायराइड या गर्भनिरोधक गोलियां छोड़ने के बाद हार्मोनल बदलाव
जब पीरियड्स का बहाव बहुत हल्का होता है, तो खून को शरीर से बाहर निकलने में ज्यादा समय लगता है। इस धीमी गति के कारण खून लाल के बजाए भूरा दिखाई देता है।
यह भी पढ़ें-क्या आप जानती हैं कि सेक्शुअल रिलेशन के बाद 10 मिनट के अंदर आपको क्या करना चाहिए?
हार्मोन की रस्साकशी के कारण भी ऐसा हो सकता है। अगर आपके शरीर में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन का असंतुलन हो जाता है, तो गर्भाशय की परत समय से पहले ही थोड़ी -थोड़ी करके निकलने लगती है, जिससे स्पॉटिंग हो सकती है।
अगर आप 30 या 40 के दशक में हैं, तो आप पेरिमेनोज और मेनोपॉज में प्रवेश कर रही होंगी, जहां हार्मोनल उतार चढ़ाव आम है। अगर आपने हाल ही में गर्भनिरोधक गोलियां छोड़ दी हैं, तो आपके शरीर को अपने नेचुरल हार्मोनल संतुलन को फिर से स्थापित करने में समय लगता है, जिससे स्पॉटिंग हो सकती है।
यह भी पढ़ें-क्या आपको पता है Hug करने के 5 मिनट के अंदर शरीर में क्या होता है?
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।
Image Credit:Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों