herzindagi
image

क्या 10 साल से कम उम्र की लड़कियों में पीरियड्स आना नॉर्मल है? जानें क्या है आयुर्वेदिक डॉक्टर का कहना

Early Puberty: किसी भी लड़की के पीरियड शुरू होने की उम्र आमतौर पर 12-14 साल मानी जाती थी। लेकिन, आजकल कई कारणों से प्यूबर्टी जल्दी आ रही है। क्या 10 साल या इससे कम उम्र में लड़कियों में पीरियड्स आना सही है, चलिए एक्सपर्ट से समझते हैं।
Editorial
Updated:- 2025-04-08, 19:37 IST

पीरियड्स किसी भी महिला में होने वाली एक सामान्य प्रक्रिया है। आमतौर पर लड़कियों में 12-15 वर्ष की आयु में पीरियड्स आने की शुरुआत होती है। आजकल कई कारणों से लड़कियों को पीरियड्स जल्दी आने लगे हैं। पीरियड शुरू होने और पीरियड्स आना बंद होने यानी मेनोपॉज, दोनों की उम्र आजकल कम होती जा रही है। कई महिलाएं आजकल 40 की उम्र से पहले ही मेनोपॉज से गुजरती हैं। वहीं, कई लड़कियों को 8-10 साल की उम्र में ही पीरियड्स आना शुरू हो जाते हैं। क्या पीरियड्स का इतनी जल्दी आना नॉर्मल है या यह शरीर में पनप रही किसी गड़बड़ी का संकेत देता है और इसके क्या कारण होते हैं, चलिए इस बारे में एक्सपर्ट से समझते हैं। यह जानकारी आयुर्वेदिक डॉक्टर नीतिका कोहली दे रही हैं। उन्होंने आयुर्वेद में एमडी किया है और उन्हें इस फील्ड में लगभग 19 सालों का अनुभव है।

क्या 10 साल से कम उम्र में पीरियड्स शुरू होना नॉर्मल है?

Period fact women should know

  • एक्सपर्ट का कहना है कि पीरियड्स आने की सामान्य उम्र आमतौर पर 13 साल मानी जाती है। हालांकि, 11 से 15 साल के बीच पहली बार पीरियड्स आना भी नॉर्मल माना जाता है। लेकिन, 10 साल की उम्र से कम में पीरियड्स आना सही नहीं है।
  • आजकल कई लड़कियों को 8 साल की उम्र में ही पहली बार पीरियड आ जाते हैं। इसे नॉर्मल न समझें। पीरियड शुरू होने का मतलब है कि शरीर में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन हार्मोन ने काम करना शुरू कर दिया है।
  • जल्दी पीरियड्स आने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। इसमें जंक और प्रोसेस्ड फूड्स का ज्यादा खाना भी शामिल है। इसकी वजह से हार्मोन्स जल्दी शिफ्ट होने लगते हैं।
  • आजकल डेयरी प्रोडक्ट्स, अंडे वगैरह में भी कई तरह के केमिकल्स की मिलावट की जा रही है। यह भी प्यूबर्टी के जल्दी आने के लिए जिम्मेदार हैं।
  • प्लास्टिक की बोतलों में पानी पीना या प्लास्टिक का अधिक इस्तेमाल भी शरीर में एस्ट्रोजन पर असर डालता है। इसके कारण 10 साल से कम उम्र की लड़कियों में भी पीरियड्स शुरू होने लगे हैं।
  • स्ट्रेस और स्क्रीन टाइम का अधिक होना भी शरीर के नेचुरल हार्मोनल बैलेंस पर असर डालता है और इसके कारण पीरियड्स जल्दी आ सकते हैं।

यह भी पढ़ें- पीरियड्स में कभी ज्यादा, तो कभी कम ब्लीडिंग क्यों होती है?

is it normal to star t period before 10 years

  • फिजिकल एक्टिविटी का कम होना भी शरीर में फैट बढ़ने और पीरियड्स के कम उम्र में आने का कारण बन सकता है।
  • एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आप 8 साल की उम्र में पीरियड्स आने को नॉर्मल समझ रही हैं, तो यह सही नहीं है। बच्चियों को शुरू से ही हेल्दी लाइफस्टाइल और सही डाइट देकर, पीरियड्स को बहुत जल्दी आने से रोका जा सकता है।
  • फर्टिलिटी के सही होने, लड़कियों के सही विकास और भी कई चीजों के लिए पीरियड्स का बहुत जल्दी आना या लेट आना सही नहीं है।

 

 

 

यह भी पढ़ें- पीरियड में कम आता है फ्लो, मदद कर सकता है यह 1 घरेलू नुस्खा


पीरियड्स से जुड़े किसी भी मिथ पर यकीन न करें। किसी भी मां के लिए यह बहुत जरूरी है कि पीरियड शुरू होने की उम्र से पहले अपनी बेटी को इससे जुड़ी पूरी जानकारी जरूर दे। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।