herzindagi
image

केक और मिठाई खाने बिना नहीं भरता है पेट? जानिए महिलाओं के शरीर को कैसे नुकसान पहुंचा सकती है अधिक शुगर

Harmful effects of Sugar: अगर आप भी उन लोगों में से हैं, जिनका मीठा खाए बिना दिन पूरा नहीं होता है, केक से लेकर मिठाई तक, दिनभर आप कुछ न कुछ मीठा खाती रहती हैं, तो पहले यह जान लीजिए कि इसका आपके शरीर पर किस तरह बुरा प्रभाव पड़ सकता है। खासकर, महिलाओं के शरीर को अधिक शुगर कई तरीकों से नुकसान पहुंचा सकती है।    
Editorial
Updated:- 2025-01-08, 17:36 IST

डाइट किस तरह हमारी सेहत पर असर डाल सकती है, इस बारे में हम काफी कुछ पढ़ते-सुनते हैं और यह सही भी है। डाइट का हमारी सेहत के साथ गहरा रिश्ता है। हेल्दी डाइट जहां सेहतमंद रहने में मदद कर सकती है। वहीं, अनहेल्दी डाइट हमारी सेहत को बिगाड़ भी सकती है। मैदा, प्रोसेस्ड फूड्स, तला-भुना खाना और ज्यादा शुगर का सेवन, आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। बात अगर शुगर की करें, तो ज्यादातर लोगों को लगता है कि मीठा खाने से सिर्फ ब्लड शुगर लेवल पर असर होता है लेकिन ऐसा नहीं है। ज्यादा मीठा खाने से आपके पूरे शरीर को नुकसान हो सकता है। खासकर, अगर बात महिलाओं की करें, तो महिलाओं के शरीर पर ज्यादा शुगर किस तरह बुरा असर डाल सकती है। अगर आप मीठा खाने की शौकीन हैं और दिनभर कुछ न कुछ मीठा खाती रहती हैं, तो आपको इस बारे में जरूर जानना चाहिए। इस बारे में डाइटिशियन नंदिनी जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।

महिलाओं के शरीर को इस तरह नुकसान पहुंचा सकती है अधिक शुगर (Effect of excess sugar in females)

effect of sugar on  body

  • एक्सपर्ट का कहना है कि सबसे पहले तो ज्यादा शुगर खाने से महिलाओं के शरीर में हार्मोनल इंबैलेंस हो सकता है। खासकर, इसका असर इंसुलिन और एस्ट्रोजन के लेवल पर होता है। इसकी वजह से पीसीओएस, अनियमित पीरियड्स और फर्टिलिटी से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं।
  • अगर आपको बहुत अधिक शुगर क्रेविंग्स होती हैं, तो आपको इसके कारणों पर ध्यान देना चाहिए।
  • शुगर की वजह से वजन बढ़ने लगता है। शुगर में बहुत अधिक कैलोरीज होती हैं और यह मोटापे का अहम कारण है। बहुत अधिक शुगर खाने से ब्रेस्ट कैंसर और अर्थराइटिस का खतरा हो सकता है।
  • अधिक शुगर खाना गट में मौजूद बैक्टीरिया के बैलेंस को भी बिगाड़ सकता है। इसकी वजह से डाइजेशन पर बुरा असर हो सकता है। यह मेंटल हेल्थ से जुड़ी दिक्कतों का कारण भी बन सकता है।
  • बहुत अधिक शुगर खाने से क्रॉनिक इंफ्लेमेशन और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस बढ़ सकता है। इसकी वजह से शरीर में मौजूद टिश्यूज और सेल्स डैमेज हो सकते हैं। इसके कारण, डायबिटीज, अर्थराइटिस और हार्ट से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं।

 यह भी पढ़ें- शुगर क्रेविंग्स से हैं परेशान? इस 1 आदत से होगी कंट्रोल

sugar and period delay

  • शुगर की वजह से स्किन पर भी बुरा असर होता है। अगर आप डाइट में बहुत अधिक शुगर को शामिल करती हैं, तो इसकी वजह से एक्ने और स्किन से जुड़ी कई दिक्कतें हो सकती हैं। अतिरिक्त शुगर का सेवन प्रीमैच्योर एजिंग की वजह भी बन सकता है।
  • महिलाओं के लिए अतिरिक्त शुगर का सेवन, इनफर्टिलिटी, मिसकैरिज और प्रेग्नेंसी के वक्त होने वाली डायबिटीज का कारण भी बन सकता है।
  • अधिक शुगर, मूड स्विंग्स और एंग्जायटी का कारण भी बन सकती है।
  • अगर आप डाइट में अधिक शुगर को शामिल करती हैं, तो इसकी वजह से शरीर में न्यूट्रिशन्स की कमी भी हो सकती है। खासकर, विटामिन्स और मिनरल्स जैसे विटामिन-डी, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है।

 

यह भी पढ़ें- टेंशन में मीठा खाने का दिल क्यों करता है?


हेल्दी रहने के लिए, मीठे को डाइट में सीमित मात्रा में शामिल करना चाहिए। खासकर, रिफाइंड शुगर को पूरी तरह से अवॉइड करना चाहिए। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।