किसी भी लड़की के पीरियड शुरू होने की उम्र आमतौर पर 12-14 साल मानी जाती है। हालांकि, आजकल कई कारणों से प्यूबर्टी जल्दी आ रही है और 8-10 साल की उम्र में भी पीरियड्स की शुरुआत होने लगी है। पीरियड्स का वक्त बेशक किसी भी लड़की के लिए मुश्किल होता है और पीरियड्स के पहली बार आने से पहले अगर उन्हें इस बारे में सही जानकारी न हो, तो इससे डील करना मुश्किल हो जाता है। इस वक्त पर इमोशनली और फिजिकली लड़कियों के शरीर में कई बदलाव आते हैं। आमतौर पर मां अपनी बेटी को पीरियड आने की उम्र शुरू होने से पहले इस बारे में जरूरी जानकारी दे देती हैं। अगर आपकी बेटी भी 8-12 साल की उम्र में है, तो आपको बेशक उसे पीरियड्स से जुड़ी जरूरी जानकारी देनी चाहिए। पहली बार पीरियड की शुरुआत से पहले शरीर भी कुछ खास संकेत देता है, जिससे आप आसानी से इसे पहचान सकें। इन संकेतों के बारे में डॉक्टर से जानते हैं। इस बारे में डॉक्टर नीमा शर्मा, डायरेक्टर, प्रसूति और स्त्री रोग विभाग, फोर्टिस अस्पताल, वसंत कुंज जानकारी दे रही हैं।
कैसे पता करें कि बेटी को आने वाले हैं पहली बार पीरियड्स?
- पहले पीरियड के आने से पहले महिलाओं के शरीर में कई लक्षण नजर आते हैं। इनमें से एक एक्ने होना भी है। पीरियड्स की शुरुआत से पहले होने वाले हार्मोनल उतार-चढ़ाव के केराण आपको एक्ने हो सकते हैं।
- पेट के निचले हिस्से में ऐंठन और दर्द होना, थकान महसूस होना और सिर में दर्द होना जैसे संकेत भी इस तरफ इशारा करते हैं कि आपकी बेटी को पहली बार पीरियड्स होने वाले हैं।
- मूड स्विंग्स, चिड़चिड़ापन और उदासी जैसे लक्षण भी पहले पीरियड्स की तरफ इशारा कर सकते हैं।
- हाथों-पैरों, अंडरआर्म और प्राइवेट पार्ट्स में बाल आना भी इस बात का संकेत हो सकता है कि आपकी बेटी प्यूबर्टी की तरफ कदम रख सकती है।
- पीरियड्स की शुरुआत होने से पहले एस्ट्रोजन की मात्रा शरीर में बढ़ने लगती है। इसके कारण व्हाइट डिस्चार्ज हो सकता है। आमतौर पर पीरियड आने से 5-6 महीने पहले लड़कियों को व्हाइट डिस्चार्ज महसूस हो सकता है।
- इसकी शुरुआत होने से पहले आपकी बेटी की भूख और खान-पान में बदलाव हो सकता है। अधिक भूख लगना या भूख कम लगना भी इसका संकेत हो सकता है।
यह भी पढ़ें-पीरियड में कम आता है फ्लो, मदद कर सकता है यह 1 घरेलू नुस्खा
- इसके अलवा ब्रेस्ट की ग्रोथ भी पीरियड के शुरू होने की तरफ इशारा कर सकती है।
- कई लड़कियों को पहली बार पीरियड्स आने पर सिर्फ हल्की ब्लीडिंग या स्पॉटिंग होती है। वहीं, कई लड़कियों को पीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स आ सकते हैं।
- कई बार फर्स्ट पीरियड्स 1-2 दिन चलते हैं। वहीं, कई बार ये 7-8 दिनों के लिए भी आ सकते हैं।
यह भी पढ़ें- पीरियड से पहले या बाद में होने वाली स्पॉटिंग नॉर्मल या किसी बीमारी का संकेत? डॉक्टर से जान लीजिए
पहले पीरियड के इन संकेतों को समझकर आप अपनी बेटी को इसके लिए तैयार कर सकती हैं। बेटी को पीरियड्स से जुड़ी पूरी जानकारी देना बहुत जरूरी है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकजाल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों