Poor Gut Health: इन 6 चीजों से खराब होती है आपकी गट हेल्थ, नजर आते हैं कई लक्षण

अगर आपका खाने के बाद पेट में भारीपन महसूस होता है, कब्ज, एसिडिटी और गैस की शिकायत करती है, तो यह खराब गट हेल्थ के लक्षण हो सकते हैं। रोजमर्रा की कई चीजें, आपकी गट हेल्थ को बिगाड़ सकती हैं।
image

क्या आपका पाचन अक्सर खराब रहता है?

क्या खाने के बाद आपको पेट में जलन, भारीपन और एसिडिटी की शिकायत रहती है?

क्या दिनभर आपके पेट में गैस रहती है?

क्या सिरदर्द और थकान की वजह से आप परेशान रहते हैं?

अगर ऐसा है, तो यह खराब गट हेल्थ की निशानी हो सकता है। जब हमारा डाइजेस्टिव सिस्टम ठीक से काम नहीं करता है, हमारी गट हेल्थ खराब होती है, तो इसका असर हमारे पूरे शरीर पर होता है। गट हेल्थ सही होने पर खाना ठीक से पचता है और टॉक्सिन्स और वेस्ट शरीर से बाहर निकलते हैं। लेकिन, अगर आपकी गट हेल्थ सही नहीं है, तो इसकी वजह से शरीर में टॉक्सिन्स जमा होने लगते हैं। इसके कारण, कई बीमारियां भी आपको घेर सकती हैं। हमारी रोजमर्रा की कई आदतें, हमारी गट हेल्थ को प्रभावित कर सकती हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसी ही आदतों के बारे में बता रहे हैं, जो गट हेल्थ को खराब करती हैं। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।

गट हेल्थ को खराब करती हैं ये 6 चीजें (What habits are ruining your gut microbiome?)

gut health and skin health

  • गट को हेल्दी रखने के लिए, डाइट में सभी फूड ग्रुप्स को शामिल करना जरूरी है। अगर आप एक ही तरह का खाना खा रहे हैं या किसी एक फूड ग्रुप को पूरी तरह से छोड़ रहे हैं, तो इससे गट हेल्थ पर असर हो सकता है। इसकी वजह से गट में माइक्रोबियल डायवर्सिटी कम हो सकती है।
  • अगर आप नॉन-स्टेरॉयड एंटी-इंफ्लेमेटरी ड्रग्स का सेवन कर रही हैं, तो इससे भी गट हेल्थ पर असर होता है। इसकी वजह से गट लाइनिंग डिस्टर्ब होती है।
  • बहुत अधिक मीठा खाने से भी गट हेल्थ खराब होती है। इसकी वजह से गट में खतरनाक गट बैक्टीरिया और यीस्ट की ग्रोथ बढ़ सकती है और गुड गट बैक्टीरिया कम होने लगते हैं।

यह भी पढ़ें-गट हेल्थ मजबूत करते हैं ये फल

gut health tips

  • बार-बार एंटीबायोटिक्स का सेवन भी गट हेल्थ को खराब करता है। इसकी वजह से गट में मौजूद हेल्दी और अनहेल्दी दोनों बैक्टीरिया कम होते हैं और डाइजेशन खराब रहता है।
  • अगर आप बहुत अधिक प्रोसेस्ड फूड्स खाती हैं, तो यह भी आपके डाइजेशन और गट हेल्थ के लिए सही नहीं है। इसकी वजह से इंफ्लेमेशन बढ़ सकता है और गट बैक्टीरिया पर असर होता है।
  • बहुत अधिक तनाव भी गट हेल्थ पर बुरा असर डालता है। अगर आप लंबे सम से तनाव में है, तो आपका डाइजेशन अपने आप खराब होने लगेगा।

यह भी पढ़ें- गट हेल्थ के लिए फायदेमंद हैं ये 10 फूड्स, डाइजेशन को करते हैं दुरुस्त

सेहतमंद रहने के लिए, गट हेल्थ का दुरुस्त होना बहुत जरूरी है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP