Delivery के बाद stretch marks करता है शर्मिंदा, ये घरेलू नुस्खे अपनाकर पा सकती हैं छुटकारा

प्रेगनेंसी के दौरान जैसे जैसे गर्भ का विकास होता जाता है स्ट्रेच marks साफ नजर आने लगते हैं। जिसकी वजह से कई औरतें अपने मन पसंद कपड़े नहीं पहन पातीं। लेकिन ये कुछ असरदार घरेलू नुस्खे आपको इस समस्या से कुछ ही हफ्तों में छुटकारा दिला सकते हैं। 

 
  • Shweta Pandey
  • Her Zindagi Editorial
  • Updated - 2018-01-02, 13:00 IST
tips for stretch marks  big

अक्सर delivery या operation के बाद औरतों की कमर या पेट वाले portion पर स्ट्रेच मार्क्स मौजूद रह जाते हैं। काफी कोशिशों के बाद भी ये marks कम नहीं होते। ऐसे में औरतें अपने मनपसंद कपड़े नहीं पहन पाती हैं। अच्छी ड्रेस पहनने के बाद भी उन्हें अपने स्ट्रेच मार्क्स को छिपाकर रखना पड़ता है। उन्हें low waist dresses पहनने में काफी झिझक महसूस होती हैं। अगर आप भी low waist dress पहनने से सिर्फ इसलिए कतराती हैं क्योंकि आपकी टमी की खूबसूरती उस पर दिखाई देने वाले कुछ स्ट्रेच marks खराब कर रहे हैं तो टेंशन छोड़ इन टिप्स को follow करें। ये आसान से टिप्स आप घर पर ट्राय कर अपने शरीर की खूबसूरती दोबारा पा सकती हैं। दरअसल pregnancy के दौरान अधिक वजन बढ़ने से त्वचा में खिंचाव आ जाता है जिस वजह से स्ट्रेच marks पड़ जाते हैं। कभी-कभार अचानक से जम या exercise छोड़ देने के बाद भी ये निशान पड़ जाते हैं। प्रेगनेंसी के दौरान जैसे जैसे गर्भ का विकास होता जाता है स्ट्रेच marks साफ नजर आने लगते हैं। जिसकी वजह से कई ड्रेसेस को पहनने में झिझक होने लगती है। लेकिन ये कुछ असरदार घरेलू नुस्खे आपको इस समस्या से कुछ ही हफ्तों में छुटकारा दिला सकते हैं।

एलोवेरा जेल

alovera

शरीर पर स्ट्रेच मार्क्स आने का मतलब है शरीर की अपनी प्राकृतिक लचक खो जाना। लेकिन एलेवेरा जेल कई तरह से फायदेमंद होता है। आप इस जेल को एलोवेरा के पौधे की पत्ती तोड़कर प्राप्त कर सकती हैं। इसकी पत्ती में एक चिपचिपा material होता है जो शरीर की किसी भी प्रकार की तकलीफ चाहे वो अंदरुनी हो या बाहरी उसे ठीक करने में काफी प्रभावी होता है। स्ट्रेच marks दूर करने के लिए 1 कप एलोवेरा में 2 चम्मच विटामिन इ का तेल मिलाइए। इस mixture को तब तक लगाइए जब तक त्वचा इसे पूरी तरह absorb न कर ले। इस method को आप 15 दिनों तक लगातार अपनाइए। त्वचा पर पड़े किसी भी तरह के निशान को झटपट दूर कर देता है।

अंडे का सफेद भाग

egg whit

सभी जानते हैं कि अंडे का सफ़ेद भाग कई तरीकों से कारगर होता है। अंडे के outer part में मौजूद protein स्ट्रेच मार्क्स ठीक करने में काफी helpful होता है। 2 कच्चे अंडे लें और उन्हें तोड़कर अंडे का सफेद भाग अलग कर लें। अब इसे स्ट्रेच मार्क्स वाले part पर लगाएं। जैसे ही अंडे का बाहरी भाग पूरी तरह सूख जाए, इसे धोकर एक हल्का मॉइस्चराइजर लगाएं। इस process को लगभग 2 हफ्ते दोहराएं, आपके निशान कुछ दिनों में गायब हो जाएंगे

Read more-अगर आप भी चाहती हैं करीना जैसी निखरी skin तो इस तरह यूज करें मुल्तानी मिट्टी

Vitamin-E oil

vitamin e oil

विटामिन इ के तेल में antioxidant के गुण होते हैं, जो skin को damage होने से बचाते हैं। इसके लिए रोजाना 15 से 20 मिनट तक अपने स्ट्रेच मार्क्स पर Vitamin-E oil के तेल से मालिश करें। यह तेल स्ट्रेच मार्क्स को कम करता है। Vitamin-E तेल एक बेहतरीन moisturizer भी होता है, जिससे त्वचा नर्म और मुलायम होती है। इसकी मालिश से blood circulation भी अच्छे से होता है। जिससे स्ट्रेच मार्क्स दूर होते हैं। साथ ही ये oil त्वचा को flexible और खूबसूरती देता है।

नींबू का रस

lemon

नींबू का प्रयोग skin के निशान दूर करने के लिए हमेशा से किया जाता रहा है। अगर आप भी स्ट्रेच मार्क्स की समस्या से जूझ रही हैं तो नींबू के रस का प्रयोग आपके लिए कारगर सिद्ध हो सकता है। भरसक कोशिश करें की नींबू ताजा हो। ताजे नींबू का प्रयोग ज्यादा फायदेमंद होता। नींबू का एक टुकड़ा काटें और स्ट्रेच marks पर इसका रस निचोड़कर लगाएं। इसे 10 मिनट तक लगाकर रखें। उसके बाद गरम पानी से धो लें। ऐसा करने से आपका निशान कुछ दिनों में गायब हो जाएगा। नींबू एक antioxidant फल है। जिसमें Vitamin-C प्रचूर मात्रा में होता है इसे दाग और कपड़ों पर पड़े निशान को दूर करने के लिए भी यूज किया जाता है।

Read more- यूज कीजिए आलू से बने इन फेस मास्क को और पाइए अनुष्का जैसी बेदाग skin

जैतून का तेल

jaitoon oil

यह त्वचा को पोषण देने वाला material है। जो त्वचा को नमी देकर हेल्दी बनाता है। इसमें कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट और nutrients होते हैं। जो त्वचा की कई समस्याओं से आपको छुटकारा दिलाते हैं। शुद्ध और गर्म जैतून के तेल से marks वाले पार्ट पर मालिश करने से blood circulation बढ़ता है और स्ट्रेच मार्क्स भी काफी कम होते हैं। इस तेल को लगाकर आधे घंटे के लिए छोड़ दें, जिससे कि सारे nutrients शरीर में समा जाएं। इस process को 15-20 दिनों तक हर रोज करें। त्वचा पर पड़े निशान गायब हो जाएंगे।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP