अगर आप चाहते हैं कि आपके हाथ कोई ऐसी चीज लग जाए जिसे कुछ दिन करने के बाद ही आपको अपनी चर्बी कम होने का रिजल्ट दिख जाए, तो यह सिर्फ ब्रिज एक्सरसाइज ही कर सकती है। इस एक्सरसाइज को करने से बॉडी की टोनिंग भी होती है और पेट व हिप्स पर जमा फैट भी कम होता है। इस तरह की एक्सरसाइज को करने के लिए आपको सिर्फ एक योगा मैट, एक मेडिसिन बॉल और 20 मिनट चाहिए। चाहे आप महिला हों या पुरुष, अगर आप अपनी लोवर बॉडी को फिट और स्लिम देखना चाहते हैं तो आज से ही ब्रिज एक्सरसाइज करना शुरू कर दें। आज इस लेख में हम आपको ऐसी 5 बेस्ट एक्सरसाइज बता रहे हैं जिन्हें रोजाना करने से काफी लाभ होता है। तो आइए जानते हैं क्या हैं ये-
इसे भी पढ़ें: Fitness Tips: पुश-अप्स करते समय इन बातों का रखें ध्यान तो नहीं होगी परेशानी
यह एक बहुत ही फायदेमंद ब्रिज एक्सरसाइज है। इसे करने के लिए जमीन पर मैट बिछाकर लेट जाएं। फिर अपनी बांहों को शरीर के दोनों तरफ फैलाएं और अपनी हथेलियों को जमीन पर पूरी तरह खोलकर रखें। अब अपने सामने एक कुर्सी रखकर अपने पैरों को कुर्सी के ऊपर रखें। इसके बाद अपने हिप्स को जमीन से ऊपर उठाएं। इसके बाद अपने सीधे पैर को कुर्सी से 90 डिग्री ऊपर उठाएं और कुछ सेकेंड तक इसी पोजीशन में रहे। इसे नियमित करने से हिप्स और पेट की चर्बी तो कम होती ही है साथ ही कमर दर्द और जोड़ों के दर्द से भी छुटकारा मिलता है।
बट और लोवर बॉडी की फिटनेस को बरकरार रखने के लिए सिंगल लेग ब्रिज से अच्छा कोई व्यायाम नहीं है। यह कूल्हों की मांसपेशियों को टोन कर पैरों को भी सही आकार देता है। इसे करने के लिए जमीन पर सीधे लेट जाएं। इसके बाद एक घुटने को मोड़ लें। ध्यान रखें कि आपके तलवे जमीन से एकदम सटे हों। इसके बाद दूसरे पैर को जमीन पर सीधा रख दें। अब पैर को धीरे धीरे नीचे लाएं और सांस को भी धीरे धीरे छोड़ें। करीब 4 से 5 सेकेंड के लिए इसी पोजीशन में रहें। जो लोग दिनभर बैठे रहते हैं उनके लिए भी सिंगल लेग ब्रिज व्यायाम फायदेमंद होता है।
लेग लिफ्ट एक्सरसाइज भी ब्रिज एक्सरसाइज का अच्छा प्रकार है। इससे पेट की मांसपेशियों अच्छी तरह से टोन होती है। इसे करने के लिए एक मैट बिछाकर पीठ के बल सीधा लेट जाएं। अब अपने दोनों पैरों को सीधा हवा में रखकर लेटे रहें। इसके बाद अपने दोनों हाथों को जमीन पर सटाकर रखें और पैरों को धीरे धीरे ऊपर की ओर उठाएं। इस अवस्था में पांच सेकंड तक बने रहें। एक दिन में इस एक्सरसाइज को करीब 4 से 5 बार करें।
इसे भी पढ़ें: रोज-रोज की वही पुरानी crunches से नहीं हो रहा belly fat कम तो कीजिये ये exercises
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।