हर महिला लंबे समय तक जवां और फिट दिखाई देना चाहती हैं ताकि अन्य महिलाएं उनकी यंग और ग्लोइंग स्किन को देखकर ईर्ष्या महसूस करें। लेकिन ज्यादातर महिलाएं घर और बाहरी जिम्मेदारियों में इतना ज्यादा उलझ जाती हैं कि खुद को नजरअदांज करने लगती हैं जिससे वह बढ़ती उम्र के साथ ज्यादा बड़ी और बेडौल दिखाई देने लगती हैं। ऐसी महिलाओं को बॉलीवुड की कुछ एक्ट्रेसेस से टिप्स लेने चाहिए जो बढ़ती उम्र के साथ और भी ज्यादा जवां और फिट दिखाई देती हैं।
जी हां हम बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के बारे में बात कर रहे हैं। वह आज दो बच्चों की मां है और शिल्पा को देखकर कोई भी उनकी असली उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकता है। वह बढ़ती उम्र के साथ और भी ज्यादा जवां और खूबसूरत दिखाई देती हैं। लेकिन वह खुद को फिट रखने के लिए काफी मेहनत करती हैं और योग उनके फिटनेस रूटीन का हिस्सा है। वह अपने दिन की शुरुआत योग से करती हैं। इस बात की जानकारी हमें उनका इंस्टाग्राम अकांउट को देखने के बाद पता चली है। अगर आप भी शिल्पा शेट्टी की तरह 45 की उम्र में 30 की दिखना चाहती हैं तो इस आर्टिकल में बताए योग को अपने फिटनेस रूटीन में जरूर शामिल करें।
View this post on Instagram
इस वीडियो में शिल्पा शेट्टी को इक पदा धनुरासन और धनुरासन करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ''चाहे हम पूरे दिन घर के अंदर रहें या काम के लिए बाहर निकलें (मास्क के साथ), हमारी काम की लिस्ट कभी खत्म नहीं होती है। यहां तक कि 2 बच्चों के साथ बिजी दिन और घर से काम करने के बाद मैं अपने दिन की शुरुआत योग से करना मेरी प्राथमिकता है। आज दिन की शुरुआत मैंने धनुरासन और इक पदा धनुरासन से की। पीठ को कुछ जरूरी स्ट्रेचिंग और मजबूती देने के अलावा यह अग्न्याशय के कार्य में सुधार करता है, प्रजनन अंगों को उत्तेजित करता है और चेस्ट, कंधे और गर्दन को खोलता है। यह आत्मविश्वास और निडरता के दृष्टिकोण को विकसित करने में भी मदद करता है, सप्ताह के लिए एकदम सही शुरुआत।''
इसे जरूर पढ़ें:शिल्पा शेट्टी की तरह 45 की उम्र में भी 30 जैसी फिटनेस और ग्लो चाहती हैं तो ये 6 योगासन करें
View this post on Instagram
वीडियो को शेयर करते हुए शिल्पा शेट्टी ने कैप्शन में लिखा है, ''लगभग एक साल से हम किसी न किसी तरह से स्ट्रेस में हैं। मेरे लिए, तनाव को हराने का सबसे अच्छा तरीका कभी-कभार बोट पोज़ या नौकासन करना है। यह आपको शरीर में चल रही कई समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकता है। यह कोर और हिप फ्लेक्सर्स को मजबूत करने में मदद करता है। यह हिप्स के जोड़ों और पैरों में लचीलेपन को मजबूत और बेहतर बनाता है। यह शरीर की स्थिरता में सुधार करते हुए पेट के अंगों को उत्तेजित करता है और डाइजेशन में सुधार करता है।''
View this post on Instagram
पश्चिमोत्तानासन को करते हुए वीडियो को शेयर करके शिल्पा शेट्टी ने कैप्शन में लिखा, ''कुछ दिन ऐसे भी होने चाहिए जब हमें प्रकृति के नजदीक ताजी हवा में सांस लेने और शरीर को थोड़ा स्ट्रेच में ध्यान लगाना चाहिए। यह अपने आप में बहुत ही कायाकल्प अनुभव है। इसलिए कुछ महीनों पहले मनाली में रहते हुए, मैंने अपने दिन की शुरुआत इन भव्य दृश्य को देखते हुए किया। इस विशेष दिन पर, मैंने पाश्चिमोत्तानासन या फॉरवर्ड बेंड पोज़ करने का फैसला किया। यह आसान लग सकता है, लेकिन यह रीढ़, कंधे, और हैमस्ट्रिंग को बहुत जरूरी स्ट्रेच देता है। यह पेल्विक एरिया में ब्लड फ्लो को भी बढ़ाता है। जब भी आपको ऐसा लगे कि शरीर अकड़ रहा है तो इस योगासन के साथ अपने दिन की शुरुआत करें। हालांकि, इसे केवल उतना ही करें जितना शारीरिक रूप से संभव है और यदि आपको कूल्हों, पीठ, या कंधे में कोई चोट लगी है तो कृपया अपने शरीर के अनुरूप आसन को संशोधित करें।''
इसे जरूर पढ़ें:शिल्पा शेट्टी अपने साथ बेटे वियान को भी रखती हैं फिट, देखें वीडियो
इन योगासन को करके आप भी शिल्पा शेट्टी तरह 45 की उम्र में 30 की दिख सकती हैं। फिटनेस से जुड़ी और जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।