Weight Loss Exercises: हालांकि, खुद को फिट रखने के लिए रोजाना सुबह एक्सरसाइज करने की सलाह दी जाती है। लेकिन सुबह उठना और एक्सरसाइज करना हमेशा आसान नहीं होता है। हम में से कई महिलाएं सुबह उठने के तुरंत बाद घर के काम में बिजी हो जाती हैं।
ऐसा करने से आप कुछ ही दिनों में आप डल, दर्द और तनाव से भरा हुआ महसूस कर सकती हैं। इसके अलावा, वजन और कमर के आस-पास चर्बी भी बढ़ने लगती है।
इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसी स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज लेकर आए हैं जो आप सुबह उठने के बाद कुछ देर बिस्तर पर बैठकर आसानी से कर सकती हैं। कुछ अध्ययनों से पता चलता है कि, रेगुलर एक्सरसाइज के अन्य रूपों की तरह स्ट्रेचिंग आपको रिलैक्स करने, लचीलेपन को बढ़ाने, पीठ के निचले हिस्से के दर्द को कम करने और कुछ अन्य हेल्थ कंडीशन्स को मैनेज करने में मदद कर सकती है।
आप हर सुबह बिस्तर से उठें, कुछ देर स्ट्रेचिंग करें और बिजी दिन की शुरुआत करें। बस कुछ मिनट खुद को देने से आपका शरीर हेल्दी रहेगा और दिमाग को बेहतर महसूस करने में मदद मिलेगी। इन एक्सरसाइज की जानकारी हमें योग इंस्ट्रक्टर कविता पंत के इंस्टाग्राम को देखने के बाद मिली है। वह अक्सर अपने फलोअर्स के साथ फिटनेस के वीडियोज शेयर करती रहती हैं।
View this post on Instagram
भारद्वाजासन (Bhardwaj Asana)
- इसे करने के लिए एकदम सीधी बैठ जाएं।
- दोनों टांगों को सामने की ओर फैला लें।
- फिर अपने दोनों हाथों को हिप्स के पास रखें।
- घुटनों को मोड़ें और उन्हें अपने बाएं हिप्स के पास लाएं।
- शरीर का भार दाएं हिप्स पर होना चाहिए।
- दाई थाई के उठाव पर बाएं टखने के अंदरूनी हिस्से को रख दें।
- गहरी सांस लें और अपनी स्पाइन को स्ट्रेच करें।
- सांस लेते हुए जितना हो सके ऊपरी सिर को घुमाएं।
- दाएं हाथ को फर्श और बाएं हाथ को दाएं थाई पर रखें।
- सिर को मोड़ते हुए अपने दाएं कंधे की ओर देखें।
- कुछ देर इस पोजीशन में रहें।
- सांस छोड़ते हुए धीरे-धीरे वापस आने के लिए अपने सिर को सीधा करें।
- गहरी सांस लें और इस एक्सरसाइज को अब बाएं हिप्स के साथ दोहराएं।
सीटेड कैट काउ पोज (Seated Cat Cow Pose)
- इसे करने के लिए बिस्तर पर बैठें।
- पैरों को मोड़ लें।
- फिर अपने हाथों को थाइज पर रखें।
- सांस भरते हुए पीठ को आर्काइव करें, चेस्ट को खोलें और चिन को थोड़ा ऊपर उठाएं।
- सांस छोड़ते हुए पीठ को गोल करें, चिन को चेस्ट की ओर स्ट्रेच करें।
- धीरे-धीरे दोहराएं।
सीटेड फोरवर्ड बेंड (Seated Forward Bend)
- सिर को थोड़ा नीचे की ओर झुकाकर शुरू करें।
- अपने पैरों को सीधा रखते हुए, अपनी रीढ़ के माध्यम से श्वास लें और लंबा करें।
- जैसे ही आप सांस छोड़ती हैं, अपनी उंगलियों को पैरों की ओर ले जाना शुरू करें।
- सांस छोड़ते हुए रीढ़ को लंबा करते रहें और अपने सांस छोड़ते हुए इस बैठे हुए आगे की ओर झुकें।
- 10 राउंड सांस लेने के बाद धीरे-धीरे अपने सिर को वापस ऊपर उठाएं।
गोमुखआसन (Seated Cow Face Pose)
- इस एक्सरसाइज को करने के लिए दाएं पैर को बाएं पैर के ऊपर लाकर बैठें।
- इसमें दोनों पैर घुटने के ऊपर होने चाहिए।
- फिर दाएं हाथ को सिर की ओर से पीछे की ओर ले जाएं।
- अब बाएं हाथ को कोहनी से मोड़ लें।
- फिर पेट की ओर से घुमाते हुए पीठ की ओर ले जाएं।
- अब दोनों हाथों को पीछे मिलाते हुए एक सीधी रेखा बनाएं।
- कुछ देर इस पोजीशन में रहें और पहली पोजीशन में वापस आ जाएं।
आप भी सुबह इन एक्सरसाइज को करके खुद को फिट और वजन को कम कर सकती हैं। उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें, साथ ही कमेंट भी करें। फिटनेस से जुड़े ऐसे ही और आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Shutterstock & freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों