herzindagi
after dinner rules for weight loss

वेट लॉस के लिए रात को खाने के बाद करें ये 7 काम

आपका वजन कुछ आदतों के कारण बढ़ता है, इसलिए वेट लॉस के लिए रात को खाने के बाद इस आर्टिकल में दिए नियम जरूर अपनाएं। 
Editorial
Updated:- 2021-07-27, 09:12 IST

इन दिनों वेट लॉस चर्चा का एक लोकप्रिय विषय रहा है। हेल्‍दी वजन बनाए रखना न सिर्फ आपको अच्छा दिखने में, बल्कि हेल्‍दी जीवन जीने में भी मदद करता है। वजन बढ़ने के साथ हार्मोनल उतार-चढ़ाव से कई हानिकारक समस्याएं आती हैं। मोटापा एक गंभीर मुद्दा है, जो दुनिया भर में कई लोगों को प्रभावित कर रहा है और इसने हार्ट डिजीज को जन्म दिया है, डाइजेस्टिव सिस्‍टम को प्रभावित किया है और यह मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य को भी प्रभावित करता है।

यही कारण है कि आज दुनिया भर में लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए बहुत सारे वेट लॉस प्रोग्राम, फैंसी डाइट, वेट लॉस तकनीक्स आदि हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं कि आपका वजन कुछ आदतों के कारण बढ़ता है, जिन्हें आप विशेष रूप से भोजन के बाद करने के आदी हैं।

ये आदतें आपके मेटाबॉलिज्‍म और डाइजेशन रेट को भी प्रभावित करती हैं। ये आपकी सेहत के लिए हानिकारक भी हो सकती हैं। इसलिए आज हम आपकोकुछ नियम के बारे में बता रहे हैं, जो रात को खाने के बाद अपनाने से आपको तेजी से वजन कम करने में मदद मिलेगी।

अपनी डाइट पर ध्‍यान दें

light food

अपना वजन कैसे कम करें? अगर आपके मन में भी यही सवाल है, तो आपके वजन और कल्याण को निर्धारित करने के लिए सही डाइट एक महत्वपूर्ण कारक है। वजन बढ़ने से बचने के लिए हल्का और स्वस्थ भोजन करना बेहतर होता है। भोजन करने के बाद, हम जितनी कैलोरी का उपभोग करते हैं, वह आसानी से फैट के रूप में जमा हो सकती है। इसलिए रात के समय हमेशा हल्‍का भोजन ही करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें:7 दिनों में ये 3 आसान टिप्स अपना कर वजन घटाएं

रात के समय मीठा न खाएं

मिठाई कई महिलाओं के भोजन का अनिवार्य हिस्सा है। लेकिन यह चीनी और कैलोरी से भरपूर होती है। मिठाई को अपने भोजन का अनिवार्य हिस्सा न बनाएं। आप अधिकतम दिनों में मिठाई छोड़ सकती हैं। मिठाई छोड़ने से आपके द्वारा उपभोग की जाने वाली कैलोरी की संख्या में काफी कमी आएगी।

खाने के बाद नहाने से बचें

bath after dinner

वजन कम करने के लिए खाने के तुरंत बाद नहाने से बचें। यह वजन कम करने के टिप्स में से एक है। रात के खाने के बाद नहाने से डाइजेशन और मेटाबॉलिज्म की प्रक्रिया धीमी हो जाती है। यह पेट की ओर ब्‍लड फ्लो को धीमा कर देती है और शरीर के तापमान को कम कर देती है। ये दोनों ही डाइजेस्टिव सिस्‍टम को धीमा कर सकती हैं।

ठंडा पानी पीने से बचें

आपने सुना होगा कि खाना खाने के बाद पानी पीना अच्छा नहीं होता है। ठंडा पानी पीने से डाइजेस्टिव सिस्‍टम खराब होता है। यह डाइजेस्टिव सिस्‍टम को प्रतिबंधित कर सकती है। खराब डाइजेशन से पेट की कई समस्याएं भी हो सकती हैं। खाना खाने के बाद ठंडा पानी पीने से बचें।

भोजन के तुरंत बाद फल लेने से बचें

fruits after dinner

भोजन के तुरंत बाद हमारा पेट फलों को पचा नहीं पाता है। वे आपके पेट में सड़ेंगे, क्योंकि उनका डाइजेशन धीमा होगा। अपने हैवी भोजन से एक घंटे पहले फल लें। यह वजन घटाने के लिए सबसे अच्छे सुझावों में से एक है।

खाने के बाद आराम करने से बचें

खाना खाने के तुरंत बाद आराम से बैठना और आराम करना एक आम आदत है। इससे आपका वजन बढ़ेगा। लेकिन खाना खाने के बाद 15 से 20 मिनट तक टहलने से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है। यह डाइजेशन में भी मदद करता है और सूजन को रोकता है।

खाने के बाद डाइनिंग टेबल पर न बैठें

sitting on table

एक बार जब आप अपना भोजन कर लें तो आपको उठना चाहिए। ज्यादातर महिलाएं खाने की मेज पर बहुत देर तक बैठी रहती हैं और खाना खाने के बाद भी चबाती रहती हैं। इससे कैलोरी की अनावश्यक खपत होती है और वजन बढ़ने में योगदान होता है। अपने भोजन की योजना बनाएं और आवश्यकता से अधिक न खाएं।

इसे भी पढ़ें:Housewives को मिलेगी राहत, अब वेट लॉस के लिए नहीं जाना पड़ेगा जिम

कुछ अन्य महत्वपूर्ण चीजें हैं जिनसे आपको भोजन के बाद बचना चाहिए जैसे कि बहुत ज्‍यादा एक्‍सरसाइज करना, स्‍मोकिंग करना आदि। भोजन के बाद वजन बढ़ने की प्रवृत्ति बहुत अधिक होती है क्योंकि हम थोड़े आलसी हो जाते हैं और शारीरिक गतिविधियों से बचते हैं। इससे मेटाबॉलिक रेट कम हो जाता है और फैट जमा हो जाता है। लेकिन खाने के बाद इन 7 नियम को अपनाने से आप तेजी से वजन कम कर सकती हैं। इस तरह के और आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।

Image Credit: Freepik.com

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।