हर महिला चाहती है कि वह लंबे समय तक जवां और खूबसूरत दिखाई दे। हालांकि, बढ़ती उम्र को कोई रोक नहीं सकता है, लेकिन कुछ फेस योग की मदद से इसे कुछ सालों के लिए टाला जा सकता है। जी हां एब्स और बाइसेप्स की तरह ही, चेहरे की मसल्स को भी अच्छा दिखने के लिए थोड़े से वर्कआउट की जरूरत होती है। फेस योग लंबे समय से ब्यूटी के प्रति उत्साही महिलाओं के बीच अपने चेहरे को लिफ्ट और कंटूर करने के लिए फेमस रहा है। इसलिए आज हम आपको 5 ऐसे योगासन के बारे में बता रहे हैं, जो चेहरे को लिफ्ट और कंटूर करने में आपकी मदद करेंगे।
गुरुत्वाकर्षण के खिलाफ की जाने वाली ये योग मुद्राएं आपकी जॉलाइन को पतला करने में मदद करती हैं और चेहरे को प्रभावी ढंग से कंटूर भी कर सकती हैं। साथ ही ये आसन आपके चेहरे की मसल्स को टोन करने में मदद करते हैं, जिसके परिणामस्वरूप आपका चेहरा जवां दिखाई देता है। इन योगासन के बारे में हमें योग गुरू नेहा जी बता रही हैं। योगा गुरु नेहा, द योग गुरु तथा वुमेन हेल्थ रिसर्च फाउंडेशन (ट्रस्ट) की संस्थापक हैं।
फेशियल योग में सबसे पहला आसन पादहस्तासन है। यह आसन दोनों पैरों को मिलाकर किया जाता है और इसमें आपको आगे की ओर झुककर अपने दोनों हाथों से पैरों के अंगूठों को पकड़ना होता है। इसमें सिर को घुटनों पर लगाना होता है। जिन महिलाओं की बॉडी फ्लेक्सिबल होती है, वह इसे करते समय अपनी नाक को दोनों घुटनों के बीच ले आती हैं। इस आसन को करते समय नीचे झुकने से ब्लड की सप्लाई पूरे फेस की तरफ आ जाती है, जिससे स्किन पोर्स ओपन हो जाते हैं। इस तरह रोजाना इसे करने से आपके चेहरे में कसाव और ग्लो आता है।
इसे जरूर पढ़ें:लंबी उम्र के लिए महिलाएं रोजाना करें ये 4 योग
यह आसन चेहरे के डार्क सर्कल्स और डेड स्किन को बहुत जल्दी खत्म करता है। साथ ही इसे रोजाना करने से झुर्रियों से भी छुटकारा मिलता है। ऐसा इसलिए क्योंकि पादहस्तासन की तरह इसे करते समय भी ब्लड की सप्लाई आगे चेहरे की ओर बढ़ती है।
हलासन को करते समय पीठ के बल लेटकर पैरों को सिर के पीछे की ओर लेकर जाना होता है। हम जब पैरों को सिर के पीछे लेकर जाते हैं, तब पूरा प्रेशर शरीर के ऊपरी भाग पर आता है। साथ ही पेट पर भी इसका पूरा असर पड़ता है। इसलिए जिन महिलाओं के चेहरे पर बार-बार पिंपल्स की समस्या होती है, उनके लिए यह योगासन बहुत अच्छा होता है। पिंपल्स की समस्या पेट की गड़बड़ी के कारण होती है और इस योगासन को करने से पेट ठीक रहता है। यहां तक कि इसे रोजाना करने से पिंपल्स के निशान भी चले जाते हैं।
इस आसन को आसनों का राजा भी कहा जाता है। ब्लड में कमी या गंदगी की वजह से भी त्वचा खराब दिखाई देती है और त्वचा से जुड़ी कई तरह की समस्याएं होती हैं। लेकिन इसे करते समय हमारा ब्लड पूरी तरह से छन जाता है और शुद्ध ब्लड का प्रवाह शरीर के ऊपरी भाग में होता है। इससे चेहरे पर ग्लो आता है और त्वचा जवां दिखाई देती है।
इसे करते समय हम शरीर के ऊपरी भाग को उठाते हैं। इस तरह से शरीर को ऊपर उठाने से चेहरे का एक्स्ट्रा फैट जैसे डबल चिन, हैवी चिक्स आदि कम होता है। साथ ही इसे रोजाना करने से फेस में टाइनिंग, टोनिंग और कटूरिंग हो जाती है।
इसे जरूर पढ़ें:झुर्रियों का काल है ये 5 फेस योगा, रोजाना करने से चेहरे पर आता है चांद सा निखार
एक्सपर्ट के बताए इन योगासन को करके आप अपने चेहरे को लिफ्ट और कंटूर कर सकती हैं। फिटनेस से जुड़े ऐसे ही और आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।
Image Credit: Freepik.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।