इन दिनों हर किसी के दिमाग में हेल्दी रहने की धुन सवार है। लेकिन आम राय के विपरीत, आज की तेज भागती दुनिया में, हाउसवाइफ्स खतरनाक गति से जीवन जीती हैं। एक हाउसवाइफ की जीवन शैली में स्वास्थ्य और फिटनेस को जोड़ना मुश्किल है क्योंकि उसकी भूमिका उससे कहीं अधिक कठिन है जितना कि उसे माना जाता है। यह आवश्यक है कि हाउसवाइफ्स को अपनी भलाई का ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि उनके शरीर में भी उम्र के साथ कई शारीरिक परिवर्तन होते हैं। मेटाबॉलिज्म के धीमा होने के साथ, वजन धीरे-धीरे और निश्चित रूप से सूक्ष्म तरीकों से बढ़ना शुरू हो जाता है। तनाव और जीवनशैली से संबंधित बीमारियां भी एकसरसाइज की उपेक्षा करने वाली महिलाओं के समग्र स्वास्थ्य पर चिंता जताने लगती हैं।
View this post on Instagram
घर पर किए गए नॉर्मल वर्कआउट से न सिर्फ वजन कम करने में मदद मिलती हैं, बल्कि हाउसवाइफ्स के लिए यह स्ट्रेस को दूर करने का भी काम करती हैं। हाल के अध्ययनों से पता चलता है कि गहरी सांस लेने से हमारे शरीर से 70% विषाक्त पदार्थ निकल सकते हैं, इस प्रकार बार-बार सांस लेने की एक्सरसाइज डिटॉक्सिफिकेशन में मदद करती है, जो ब्रेस्ट कैंसर और ऑस्टियोपोरोसिस को रोकती है। घर पर नॉर्मल फिटनेस रूटीन से आप बेहतर कार्डियोवैस्कुलर और श्वसन प्रणालीका लाभ उठा सकती हैं। इसलिए आज हम आपके लिए 3 ऐसी एक्सरसाइज लेकर आए हैं, जिन्हें घर पर करके हाउसवाइफ्स खुद को लंबे समय तक फिट और जवां बनाए रख सकती हैं। इन एक्सरसाइज के बारे में हमें फिटनेस एक्सपर्ट टीना चौधरी जी बता रही हैं।
स्प्लिट जंप
स्प्लिट जंप एक बहुत ही आसान कार्डियो एक्सरसाइज है, जो आपको वेट लॉस के साथ-साथ घर पर पैरों की चर्बी कम करने में मदद करती है। इस एक्सरसाइज को आप बिना किसी टूल के कहीं भी कर सकती हैं। इसे करने से थोड़ी सी हार्ट बीट बढ़ती है, बॉडी वार्मअप होती है, आपका थोड़ा फैट बर्न भी होगा और एक्सरसाइज करने के बाद आपके लंग्स अच्छी तरह से काम करेंगे।
करने का तरीका
- स्प्लिट जंप करने का सही तरीका खड़े होकर हाथों को कमर पर टिकाना है।
- फिर जंप करें और पैरों को आगे-पीछे इस तरह खोलें, जिससे दाहिना पैर आगे और बायां पैर उसी समय पीछे की ओर हो जाए।
- इसे पैरों को आगे-पीछे दोहराते हुए करें।
- स्प्लिट जंप एक कार्डियो एक्सरसाइज है, जो अगर सुबह खाली पेट की जाए तो बहुत असरदार होती है।
- यदि आप पहले सप्ताह में 50 के 4 सेट करते हैं, तो यह पर्याप्त है, फिर हर हफ्ते सेट को बढ़ाएं।
फायदे
- इससे आपको पैरों की चर्बी कम करने में मदद मिलेगी।
- अगर आप पूरे दिन बैठी रहती हैं, तो यह एक्सरसाइज पैरों की जकड़न को दूर करती है।
- इसे करने से पूरी बॉडी में फ्रेशनेस आती है।
हैमर कर्ल टू शोल्डर प्रेस
यह एक्सरसाइज आर्म्स को टोन करने के लिए बहुत अच्छी होती है। इसके अलावा वर्क फ्रॉम होम में ज्यादा देर काम करने से नेक एरिया में सूजन आ जाती है। लेकिन अगर आर्म्स की एक्सरसाइज करने से इस एरिया को टोन करने में मदद मिलती है, मसल्स भी बनते हैं और गर्दन में होने वाले दर्द से भी निजात मिलती है।
करने का तरीका
- हैमर कर्ल एक्सरसाइज के लिए आपको एक जोड़ी डम्बल की जरूरत होती है।
- इसे करने के लिए सबसे पहले दोनों हाथों में डम्बल को पकड़ें।
- ऐसा करते हुए दोनों हथेलियां एक-दूसरे के सामने रहे।
- अब शरीर को स्थिर रखते हुए, डम्बल को अपने कंधों की ओर ऊपर उठाने की कोशिश करें।
- कंधे को छूते हुए डम्बल को रोकें और 1 सेकेंड होल्ड करें।
- धीरे-धीरे वापस हाथ को नीचे की ओर लाएं।
असिस्टेड बर्पी
असिस्टेड बर्पी भी हाउसवाइफ्स को जरूर करनी चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि लगातार बैठे रहने के कारण हमारी बैक में फैट जमा हो जाता है और बैक मुड़ने लग जाती है। बर्पी करने से हमारी बैक की एक्सरसाइज हो जाती है। यह एक्सरसाइज पीठ को मजबूत बनाने में भी मदद करती है। इसके अलावा यह फुल बॉडी वर्कआउट भी है। आप चाहें, तो इसे असिस्टेड कर सकती हैं यानि आप इसे थोड़ा ऊंचा करके कर सकती हैं। आप टेबल पर हाथ रखकर इसे आसानी से कर सकती हैं। जी हां जिन महिलाओं को थोड़ा नीचे झुकने में समस्या होती है, टेबल की मदद से भी इसे आसानी से कर सकती हैं। यह बहुत ही आसान एक्सरसाइज है।
इसे जरूर पढ़ें:हाउसवाइफ्स के लिए परफेक्ट हो सकता है Fat कम करने वाला ये एक्सरसाइज प्लान
अगर आप 100 स्प्लिट जंप, 15 से 20 हैमर कर्ल टू शोल्डर प्रेस और 10 से 15 असिस्टेड बर्पी रोजाना करती हैं, तो आपको एक या दो हफ्ते में ही खुद में बदलाव महसूस होगा। आपको बॉडी थोड़ी टोन दिखाई देने लगेगी। इस तरह से आप भी इन 3 एक्सरसाइज को करके खुद को फिट रख सकती हैं। इस तरह की और जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।
Recommended Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों