सर्दियों के आते ही लगभग सभी को पराठों के साथ मक्खन खाना बहुत पसंद होता है। लेकिन ऐसा करने से आपका वजन तेजी से बढ़ने लगता है। हालांकि ज्यादातर लोग बाजार में मिलने वाले पीले मक्खन के विभिन्न फ्लेवर को पसंद करते हैं, और घर में बने सफेद मक्खन के नाम से ही मुंह बनाने लगती हैं। अगर आप भी घर में बने सफेद मक्खन को पसंद नहीं करती हैं तो आपको यह सुनकर आश्चर्य होगा कि ये वजन करने का सबसे अच्छा तरीका है। शायद आपको यह सुनकर विश्वास नहीं हो रहा होगा, लेकिन यह सच है और न्यूट्रिशनिस्ट भी इस बात को मानते है। जी हां देवताओं को फूड माने जाने वाला सफेद मक्खन पोषक तत्वों से भरपूर होता है और भूख को कंट्रोल रखने वाला सबसे अच्छा स्रोत है। आइए इस आर्टिकल के माध्यम से जानें सफेद मक्खन कैसे वजन कम करने में हेल्प करता है।
Read more: मोटी महिलाएं ये 5 टिप्स अपनाकर तेजी से अपना वजन घटाएं
हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, इन दोनों के बीच में मुख्य अंतर पोषक तत्व है। पीले मक्खन में अतिरिक्त नमक, कृत्रिम रंग, फैट और चीनी होती है, जबकि घर के बने सफेद मक्खन में इनमें से कुछ भी नहीं होता है। सफेद मक्खन विटामिन ए और डी से भरपूर होता है, जिसे सभी उम्र की महिलाओं के लिए अच्छा माना जाता है।
हालांकि रेडीमेड पीले मक्खन के पैकेट पर 'लो या नो कैलोरी' लिखा होता है, लेकिन इसमें सिंथेटिक फैट छिपा होता है जो आपकी बॉडी के लिए बुरा होता है और इससे आपका वजन बढ़ता है। जबकि घर में बने सफेद मक्खन केवल हेल्दी कैलोरी होती है जो वजन कम करने के लिए जरूरी होती है और आपकी इम्यूनिटी में सुधार करती है।
आयुर्वेद में भी दैनिक आधार पर घर का बना मक्खन खाने की सिफारिश है, क्योंकि यह वजन घटाने और अनिद्रा के साथ कई तरह की यौन समस्याओं जैसे हेल्थ प्रॉब्लम्स के लिए एक प्रभावी उपाय के रूप में काम करता है।
सफेद मक्खन लीसीथिन से भरपूर होता है, और यह फैट बॉडी से बैड फैट को कम करने में मदद करता है और इस प्रकार वजन कम प्रक्रिया का एक अभिन्न हिस्सा बन जाता है।
Read more: बहुत कोशिशों के बावजूद क्यों नहीं होता है वजन कम, एक्सपर्ट से जानें
यह बात सिद्ध हो चुकी है कि सफेद मक्खन क्रेविंग को कम करने में हेल्प करता है इस तरह आप बहुत ज्यादा खाने से बच जाती है। इससे आप कम कैलोरी लेती हैं और वजन कम करने में हेल्प मिलती है।
इस तरह आप कह सकती हैं कि घर में बने सफेद मक्खन के जादू को कोई भी अन्य चीज हरा नहीं सकती है। इसलिए अगर आप वजन कम करने के लिए टेस्टी तरीके की खोज कर रही हैं, तो हमें उम्मीद है कि आपको इस आर्टिकल के माध्यम से सही जवाब मिल गया होगा!
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।