आजकल की busy lifestyle, खान-पान की गलत आदतों और pollution के बढ़ते level के कारण हर कोई stress में रहने लगा है खासतौर पर ladies। घर और office की दोहरी जिम्मेदार के कारण ladies को stress सबसे ज्यादा घेरता है। इतना stress होने के कारण बॉडी और ब्रेन दोनों पर इसका बुरा असर पड़ता है। लेकिन परेशान ना हो क्योंकि इससे बचने का एक रास्ता है हमारे पास। शायद इस रास्ते़ से आप भी भली भांति परिचित हैं लेकिन समय की कमी के चलते इसे अजमाने में अनाकानी करती हैं।
जी हां एकरसाइज stress से राहत देता है और body से जुड़ी बीमारियों से बचाता है। अगर आप अपनी डेली रूटीन में busy हैं तब भी अपने लिए थोड़ा सा टाइम जरूर निकालें। कुछ exercise ऐसी होती है जिन्हें 10 मिनट का टारगेट लेकर अपनी daily routine में शामिल कर आप stress दूर कर हेल्दी रह सकती हैं। आइए स्वामी परमानंद प्राकृतिक चिकित्सा लय योग एवं अनुसंधान केंद्र के सी एम ओ एस के भटनागर से जानें कौन सी यह exercise।
Stretching से करें शुरुआत
एस के भटनागर कहते हैं कि exercise की शुरूआत हमेशा stretching से करनी चाहिए। इसके लिए सबसे पहले आपको अपने हाथों और गर्दन को मूवमेंट दें फिर अपने कंधों को गोल-गोल घूमाएं। उसके बाद पैरों को चौड़ाई में खोलकर body को right और left मूव करना चाहिए। ऐसा करने से आपकी बॉडी warm-up हो जाएगी।
बॉडी में लचीलापन लाए प्लैंक
10 मिनट की exercise में सबसे पहले आपको प्लैंक करना चाहिए। इसे करने के लिए आपको अपनी body को हिलाना नहीं है बल्कि इसे एक पोजिशन में ही करना है। इसे करने के लिए सबसे पहले push-up की पोजिशन में आ जाएं। फिर पैर और कमर को सीधा करें। ध्यान रखें कि आपकी कमर इस बीच झुकें नहीं। जितनी देर हो सके, इसी पोजिशन में रहने की कोशिश करें। इस exercise को 1 मिनट तक करें। इस exercise को करने से पेट की muscles strong होती है और body में लचीलापन बढ़ता है।
स्टैमिना बढ़ाएं Push-ups
प्लैंक के बाद आपको push-ups करना है इसे करने के लिए सबसे पहले पेट के बल लेट जाएं। ध्यान रखें कि इस समय अपनी bdoy और घुटने एकदम सीधे होने चाहिए। अब अपनी बॉडी का पूरा भार अपने हाथों और पैरों के पंजों पर डाल दें। फिर पूरी body को हवा में उठाएं और नीचे ले आएं। Push-ups आपकी chest, एब्स, हाथों की मसल्स और रीढ़ की हड्डी को मजबूती देता है। साथ ही पुशअप करने से आपका स्टैमिना बढ़ता है।
थाई की मसल्स के लिए lunges
पुशअप के बाद आपको lunges करना है इसे करने के लिए आप सबसे पहले स्टैंड-अप position में आएं और अपने पैरों को हिप्स की लाइन में लें आएं। उसके बाद एक पैर आगे की ओर बढ़ाएं। ऐसा करते समय ध्यान रखें कि आपकी कमर सीधी और पैर 90 डिग्री पर हो। हाथ को आराम की position में रखें और जमीन पर जोर डालते हुए पीछे खड़ी position में वापस लौट आएं। ऐसा दूसरे पैर से भी करें। इसे exercise को भी एक मिनट करें। यह exercise आपके body के निचले हिस्से के लिए काफी असरदार है। इससे thigh की muscles strong होती है।
घुटनों को strong बनाएं squats
इस exercise को करने के लिए अपने पैरों को कंधों की चौड़ाई तक खोलना है और पैरों के तलवे पर खड़ा होकर धीरे-धीरे नीचे बैठने की मुद्रा में आना है। ऐसा सोचें कि जैसे आप chair पर बैठ रही हैं। फिर खुद को धीरे-धीरे ऊपर की ओर उठाएं। नीचे जाते समय आपके घुटने और पैर एक सीध में होने चाहिए। आपकी कमर सीधी और हाथ सामने की ओर होने चाहिए। ऐसा एक मिनट तक करें। Squats करने से कमर के नीचे के पार्ट जैसे घुटने, hips, thigh strong होती है। यही नहीं पेट के लिए भी यह exercise बहुत अच्छी है।
यह 10 मिनट की exercise कोई भी कर सकता है। कुछ देर की यह exercises आपकी बॉडी और ब्रेन को तो मजबूत बनाती ही है साथ ही वजन कम करने और कई तरह की बीमारियों से भी आपका बचाव करती हैं।
देखा कैसे सिर्फ 10 मिनट खुद के लिए निकालकर आप फिट और स्ट्रेस फ्री रह सकती है। तो कल से आप खुद को 10 मिनट देगी ना?
Recommended Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों