विमेंस डे पर अधिकतर महिलाएं अपनी बाकी महिला दोस्त के साथ कहीं घूमने या पार्टी करने का प्लान बनती है। अगर आप भी इस दिन को सेलिब्रेट करने वाली हैं, तो यह खबर आपके लिए है। आज हम आपको कुछ ऐसे ट्रेडिंग प्ले सूट बताएंगे, जिसे पहनकर आप अपनी विमेंस डे पार्टी या ट्रिप को यादगार बना सकती हैं। इन प्ले सूट को पहनकर आप सबसे हटके नजर आएंगी। ऐसे में आइए जानते हैं इन प्ले सूट डिजाइन के बारे में।
विमेंस डे आउटफिट
अगर आप भी इस साल विमेंस डे पर भीड़ से हटकर लिखना चाहती हैं और गॉर्जियस लुक क्रिएट करना चाहती हैं, तो आपके लिए ये पिंक कलर का वी नेक प्ले सूट एक परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। शॉर्ट स्लीव, दो पॉकेट के साथ यह डिजाइनर प्ले सूट को आप तैयार करवा सकती हैं या इसे ऑनलाइन 900 रुपए मेंखरीद सकती हैं। आप इसमें और कलर भी देख सकती हैं। इस प्ले सूट के साथ आप व्हाइट कलर का चश्मा और रूबी रेड स्टड इयररिंग शामिल कर सकती है। यह आपके लुक को पूरा करने में मदद करेगा।
वी नेक वेस्ट टाई अप कॉटन प्ले सूट
इसके अलावा आप इस साल विमेंस डे को खास बनाने के लिए यह खूबसूरत वी नेक वेस्ट टाई अप कॉटन प्ले सूट भी कैरी कर सकती है। इसमें आप बेहद खूबसूरत लगेगी और एलिगेंट लुक क्रिएट करेंगी। आप इस प्ले सूट के साथ ओपन हेयर और हिल्स शामिल कर सकती है। आप इस प्ले सूट के साथ व्हाइट पर्ल्स नेकलेस और स्टड इयररिंग भी पहन सकती है। आपको यह आउटफिट ऑनलाइन आसानी से मिल जाएगा। इसकी कीमत केवल 1943 रुपए है।
यह भी पढ़ें:विमेंस डे पर दिखना है खास तो ट्राई करें ये कट आउट बॉडीकॉन ड्रेस, दिखेंगी खूबसूरत
शर्ट कॉलर कॉटन प्ले सूट
विमेंस डे पर अगर आपका बाकी फीमेल के साथ किसी ट्रिप पर जाने का प्लान है, तो आप मजेंटा कलर का यह शर्ट कॉलर कॉटन प्ले सूट ट्राई कर सकती है। इस प्ले सूट में आपको और भी कलर मिल जाएंगे। शॉर्ट स्लीव्स के साथ आप इस प्ले सूट को बनवा सकती हैं या फिर ऑनलाइन खरीद सकती है। ऑनलाइन यह आपको केवल 640 रुपए में मिल जाएगा। यही नहीं आप अपनी साइज के हिसाब से इसे ऑर्डर कर सकती हैं।
वी नेक कट आउट प्ले सूट
इस साल विमेंस डे पर आप प्ले सूट पहनकर अपना जलवा बिखेर सकती हैं। आप इस वी नेक कट आउट प्ले सूट को पहनकर अपनी बाकी फीमेल फ्रेंड्स के साथ चिल आउट करने के लिए जा सकती है। इस ड्रेस में आपको देखकर आपके सभी फ्रेंड तारीफ करेंगी। आप इस प्ले सूट के साथ स्टड इयररिंग्स और फुटवियर में हिल्स या शूज शामिल कर सकती हैं। अगर आप चाहे तो इस प्ले सूट के साथ हेयर स्टाइल भी बन सकती हैं। आपको यह प्ले सूट ऑनलाइन केवल 898 रुपए में मिल जाएगा आप अपनी साइज के हिसाब से इसे ऑर्डर कर सकती हैं।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit:Image credit: myntra/Chemistry/StyleCast x Revolte/STYLECAST X KASSUALLY/Tokyo Talkies/StyleCast
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों