herzindagi
female shirts buttons tips

महिलाओं की शर्ट में क्यों होते हैं 2 सीक्रेट बटन, यहां जानें वजह

महिलाओं की शर्ट में पुरुषों की शर्ट के मुकाबले होते हैं एक्‍सट्रा बटन, आप भी जानें इसका राज। 
Editorial
Updated:- 2022-08-30, 14:04 IST

महिलाओं के फैशन के बारे में बात की जाए तो आपको एक से बढ़कर एक आउटफिट के नाम मिल जाएंगे। बाजार में आपको सिंपल से लेकर डिजाइनर हर तरह के फीमेल गार्मेंट्स मिल जाएंगे। मगर शर्ट पहनने का क्रेज महिलाओं में आज भी उतना ही है जितना कि 80 के दशक में हुआ करता था।

वैसे शर्ट की बात की जाती है तो हम हमेशा आदमियों के बारे में ही सोचते हैं, मगर बाजार में एक से बढ़कर एक महिलाओं के लिए शर्ट मिल जाती हैं और मजे की बात तो यह है कि पुरुषों से अधिक महिलाओं की शर्ट में आपको विकल्‍प मिल जाएंगे। लेकिन आपका यह जानना भी जरूरी है कि महिलाओं और पुरुषों की शर्ट में कुछ अंतर होते हैं।

सबसे बड़ा अंतर होता है बटन का। दोनों की शर्ट में बटन अलग-अलग साइड में लगे होते हैं। मगर महिलाओं की शर्ट में जो बटन लगे होते हैं, उनमें एक खास बात भी होती है। दरअसल, महिलाओं की शर्ट में 2 सीक्रेट बटन भी होते हैं। आज हम आपको इन्हीं सीक्रेट बटंस के बारे में बताएंगे।

इसे जरूर पढ़ें- क्‍या आप जानती हैं 'टी-शर्ट' का फुल फॉर्म? जानें Fun फैक्‍ट्स

why do female shirts have  secret buttons on top

महिलाओं की शर्ट में कहां लगे होते हैं सीक्रेट बटन?

अधिकतर कॉलर वाली फीमेल शर्ट्स में आपको इस तरह के बटन मिलेंगे। अगर आप अच्छे ब्रांड की शर्ट खरीद रही हैं, तो यह बटन आपको उसी में नजर आएंगे, लोकल ब्रांड की फीमेल शर्ट (बॉलीवुड सेलेब्स से लें स्टाइलिंग आईडियाज) में आपको ये बटंस नजर नहीं आएंगे। यह बटन कॉलर के नीचे लगे पहले बटन के बाद और दूसरे बटन के बाद लगे होते हैं।

female shirts secret buttons tips

क्‍यों होते हैं महिलाओं की शर्ट में सीक्रेट बटन?

दरअसल ब्रेस्‍ट के उभरे होने के कारण शर्ट ऊपर की ओर से थोड़ी खुल जाती है। इससे अंदर के वस्त्र नजर आते हैं और शर्ट की फिटिंग भी खराब लगती है।

आमतौर पर महिलाएं ऐसा न हो इसके लिए शर्ट के अंदर की तरफ से सेफ्टी मिल जगा लेती हैं। मगर इससे शर्ट का लुक बाहर से बिगड़ जाता है। ऐसे में यदि शर्ट में ये 2 सीक्रेट बटन लगे होते हैं, तो इस फैशन डिजास्टर की नौबत नहीं आती है। दरअसल, यह बटन आपकी शर्ट के लुक को खराब किए बिना उसे अंदर की ओर दबा देते हैं, जिससे शर्ट के अंदर के वस्त्र नजर नहीं आते हैं और शर्ट की फिटिंग भी अच्‍छी लगती है।

इसे जरूर पढ़ें- व्हाइट शर्ट के कॉलर से काले दाग निकालने के टिप्स एंड हैक्स

कैसे होते हैं दिखने में सीक्रेट बटंस ?

महिलाओं की शर्ट में लगे सीक्रेट बटंस दिखने में बाहर की ओर लगे बटंस से छोटे होते हैं और अंदर की ओर बंद होते हैं। शर्ट में इन दोनों सीक्रेट बटंस के लिए काज भी बनी होती है। इन काज में बटन को फसाते ही शर्ट का ऊपरी भाग लॉक हो जाता है और उसके उभरने या खुलने के सारे चांस खत्म हो जाते हैं।

तो अगली बार आप जब भी शर्ट खरीदें, तो उसमें सीक्रेट बटंस की उपस्थिति को जरूर देख लें यह आपके लिए काफी मददगार साबित होंगे। यह जानकारी आपको अच्छी लगी हो, तो आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर कर लें। इसी तरह और भी आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।