herzindagi
image

पीले रंग के लहंगे के साथ बालों में लगाएं इस कलर के फूल, हेयर स्टाइल लगेगा सुंदर

अगर आप लहंगे के साथ किस तरह के फूलों को बालों में लगाया जाए इसको लेकर कंन्फ्यूज हैं, तो इसके लिए कुछ कलर्स हैं। जिसे आप अपने बालों में लगाकर लुक को कंप्लीट कर सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2024-10-14, 20:45 IST

सुंदर दिखना हम सभी को पसंद होता है। इसी वजह से जब हमें कहीं पार्टी या फंक्शन में जाना होता है, तो सबसे पहले हम एक ही बात को सोचते हैं किस तरह के कपड़ों को स्टाइल किया जाए। ऐसा इसलिए क्योंकि अक्सर लोगों को लगता है कि कपड़ों से ही अच्छा दिखा जा सकता है। लेकिन हर बार ऐसा जरूरी नहीं होता है। आपके हेयर स्टाइल भी बेहद जरूरी होता है। लहंगे के साथ खासकर अच्छा हेयर स्टाइल होना जरूरी है। अगर आप भी पीले रंग का लहंगा पहन रही हैं, तो इसके साथ इन फूलों के रंगों को ट्राई कर सकती हैं। पीले रंग के साथ ये अच्छे लगते हैं।

पीले और लाल रंग के फूल

Yellow and red flower

अगर आप पीले रंग का लहंगा पहन रही हैं, तो इसके साथ आप अपने बालों में पीले और लाल रंगे के फूल को लगा सकती हैं। इस तरह के फूल आपको आर्टिफिशियल भी मिल जाएंगे। साथ ही, ओरिजनल भी मिल जाएंगे। इसे आप अपने बालों में हाफ हेयर करके भी लगा सकती हैं। साथ ही, बन में भी अटैच कर सकती हैं। दोनों तरह से ये फूल अच्छे लगेंगे। साथ ही, इसमें आप भी अच्छी लगेंगी। क्योंकि ये आपकी ड्रेस के साथ अच्छे दिखेंगे।

सफेद फूलों को लगाएं

White flower designs

आप अपने बालों में सफेद फूलों को भी लगा सकती हैं। पीले रंग के लहंगे के साथ इस तरह के फूल भी लगने के बाद अच्छे लगेंगे। इसके लिए आप व्हाइट लिली भी ले सकती हैं। चाहें तो व्हाइट गुलाब को भी लगा सकती हैं। इस तरह के फूल आपको ओरिजनल भी मल जाएंगे। साथ ही, आर्टिफिशियल भी मिल जाएंगे। जिसे आप फंक्शन में जाते समय बालों में लगाकर जा सकती हैं। इससे आपका लुक अच्छा लगेगा।

इसे भी पढ़ें: Paranda Designs 2024: लंबी गुथी हुई चोटी को इन खूबसूरत परांदों से सजाएं और परफेक्ट एथनिक लुक पाएं 

लाल और सफेद रंग के फूल

Red and white colour flower

अगर आपको लुक को कॉन्ट्रास्ट कलर के साथ वियर करना है, तो इसके लिए पीले लहंगे के साथ लाल और सफेद रंग के फूलों को लगाएं। इस तरह के फूल बालों में लगने के बाद अच्छे लगते हैं। साथ ही, इससे हेयर स्टाइल भी सुंदर दिखाई देगा। मार्केट में आपको इस तरह के फूल मोगरे और गुलाब में मिल जाएंगे, जिसका आप गजरा बनवाएं और बालों में लगाएं। इसे आप ऑनलाइन आर्टिफिशियल डिजाइन में भी खरीद सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Hair Accessories For Bun: सिंपल जुड़े को स्टाइलिश बनाने के काम आएंगी ये फैंसी हेयर एक्सेसरीज, देखें तस्वीरें

इस बार इन फ्लावर को पीले रंग के लहंगे के साथ लगाएं। इससे आपके बाल अच्छे लगेंगे। साथ ही, हेयर एक्सेसरीजलगाने के बाद लुक भी सुंदर दिखाई देगा।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Amazon

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।